Train Fare Hike India: ट्रेन में सफर करने वालों के लिए एक बड़ी खबर है। अगर आप ट्रेन से यात्रा करते हैं, तो अब आपको अपनी जेब को और ढीला करना पड़ेगा। रेल मंत्रालय ने ट्रेन टिकटों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। नया किराया 26 दिसंबर 2025 से लागू होगा, और इससे पहले 21 दिसंबर को इस फैसले की घोषणा की गई थी। टिकट बुक करने से पहले जान लें कि किराए में कितना इजाफा हुआ है।
Impact of Train Fare Hike: 16 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा पर बढ़ेगा किराया

आपको बता दें कि मंत्रालय ने नयी व्यवस्था के तहत 215 किलोमीटर तक की यात्रा पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि, 216 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा पर किराया बढ़ेगा। साधारण श्रेणी के टिकट की कीमत में 1 पैसा प्रति किलोमीटर और मेल/एक्सप्रेस रेलगाड़ियों की नॉन-एसी और सभी एसी ट्रेनों के टिकट में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। तो अब से सफर करना थोड़ा महंगा पड़ेगा। यह एक साल में दूसरी बार है जब मंत्रालय ने यात्री रेल किरायों में संशोधन किया है। इससे पहले जुलाई में किराया में वृद्धि की गयी थी।
Indian Railways Latest Fare: किराए में कितना होगा इजाफा?
रेल मंत्रालय ने यात्रियों के लिए कुछ अहम जानकारी दी है। अब से, 215 किलोमीटर तक की यात्रा करने वाले द्वितीय श्रेणी सामान्य यात्रियों पर किराए में कोई असर नहीं होगा, जिससे रोजाना सफर करने वालों को राहत मिलेगी। लेकिन, लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को थोड़ा ज्यादा खर्च करना पड़ेगा।
216 से 750 किलोमीटर तक की यात्रा पर किराए में 5 रुपए का इज़ाफा।
751 से 1250 किलोमीटर तक की यात्रा पर किराए में 10 रुपए की बढ़ोतरी।
1251 से 1750 किलोमीटर तक की यात्रा पर किराए में 15 रुपए का इज़ाफा।
1751 से 2250 किलोमीटर तक की यात्रा पर किराए में 20 रुपए की बढ़ोतरी।


Download Android App
Download iOS App





