पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने आज आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जरिए राज्य में सत्ता में आयी थी लेकिन उसके बाद से वह हर क्षेत्र में लोकतंत्र को बर्बाद कर रही है। उन्होंने किसी का नाम लिये बिना कहा कि तृणमूल कांग्रेस दो लोगों की संपथि बन गयी है और अन्य लोग पार्टी के महज कर्मचारी भर हैं। जलपाईगुड़ जिले में घोष ने आरोप लगाया, शैक्षाणिक संस्थानों से प्रशासनिक तंत्र तक – पश्चिम बंगाल में किसी को लोकतंत्र नहीं मिल सकता। यह बर्बाद किया जा रहा है। उन्होंने न्यू जलपाईगुड़ रेलवे स्टेशन पर संवाददाताओं से कहा कि ममता बनर्जी सरकार में मंत्रियों और नेताओं के पद सुरक्षित नहीं हैं और वे सम्मान के साथ बात नहीं कर सकते। घोष ने कहा कि ममता बनर्जी भाजपा पर हमला कर रही हैं क्योंकि वह भगवा पार्टी से डरी हुयी है।
तृणमूल कांग्रेस लोकतंत्र को तबाह कर रही है : भाजपा
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



