यूजीसी-नेट परीक्षा धांधली: प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक व्यक्ति से की पूछताछ

Summary :

यूजीसी-नेट परीक्षा धांधली: केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में शनिवार को एक व्यक्ति से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हाइलाइट्स यूजीसी नेट परीक्षा में हुए धांधली को लेकर यूपी के कुशीनगर में बड़ी कार्यवाई प्रश्नपत्र का एक हिस्सा टेलीग्राम के माध्यम से पोस्ट करने का है आरोप 19 जून को NTA ने कैंसिल किया था UGC NET परीक्षा टेलीग्राम एप्प के माध्यम से किया था प्राथमिक जांच में पता चला है की प्रश्नपत्र का एक हिस्सा मेसेजिंग एंड टेस्टिंग…

यूजीसी-नेट परीक्षा धांधली: केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में शनिवार को एक व्यक्ति से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हाइलाइट्स

  • यूजीसी नेट परीक्षा में हुए धांधली को लेकर यूपी के कुशीनगर में बड़ी कार्यवाई
  • प्रश्नपत्र का एक हिस्सा टेलीग्राम के माध्यम से पोस्ट करने का है आरोप
  • 19 जून को NTA ने कैंसिल किया था UGC NET परीक्षा

टेलीग्राम एप्प के माध्यम से किया था

प्राथमिक जांच में पता चला है की प्रश्नपत्र का एक हिस्सा मेसेजिंग एंड टेस्टिंग एप्प के माध्यम से ‘टेलीग्राम’ पर पोस्ट करने वाले संदिग्ध को जिले के पडरौना कोतवाली ले जाया गया, जहां सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की टीम उससे पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि संदिग्ध ने राजस्थान के कोटा में नेट की कोचिंग की थी। सीबीआई ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर यूजीसी-नेट का प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की थी।

क्या है यूजीसी-नेट ?

यूजीसी-नेट के माध्यम से भारतीयों को जूनियर रिसर्च फेलोशिप, सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और भारतीय विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित की जाती है।
ugc net 2024 cancelled testing panel says nta integrity may have been compromised - News Nation

बता दें कि वर्ष 2024 में नेट का आयोजन 18 जून को किया गया था। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित यूजीसी-नेट को रद्द करने का बुधवार को आदेश दिया था। इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपी गई है।

सीबीआई को शिक्षा मंत्रालय की तरफ से मिली शिकायत

बता दें कि सीबीआई को लिखित शिकायत शिक्षा मंत्रालय की तरफ से मिली थी। यह शिकायत सेकेट्री संजय मूर्ति ने 20 जून 2024 को की है। इस शिकायत में संजय मूर्ति ने कहा कि यूजीसी नेट 2024 की परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने 18 जून 2024 को दो अलग-अलग शिफ्ट में कंडक्ट कराया गया था। 19 जून को यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन यानी यूजीसी को नेशनल साइबर क्राइम थ्रेट एनेलिसिस यूनिट की तरफ से इस तरह के इनपुट्स मिले कि ये परीक्षा कॉम्प्रोमाइज्ड हो चुकी है। यानी इस तरह का शक था कि परीक्षा में कुछ गड़बड़ हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News