Vice President Election 2025: विपक्ष के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी आज भरेंगे नामांकन

Summary :

Vice President Election 2025: विपक्ष के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी आज नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। बता दें कि 21 अगस्त को नामांकन की आखिरी तारीख है। वहीं. 25 अगस्त तक नाम वापस लेने की तारीख तय की गई है। उपराष्ट्रपति पद का चुनाव 9 सितंबर को होगा और वोटिंग के दिन ही मतगणना भी होगी। Vice President Election 2025 सुदर्शन रेड्डी गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और गोवा के पहले लोकायुक्त भी रह चुके हैं। वे आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्हें 2007 में सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। रेड्डी…

Vice President Election 2025: विपक्ष के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी आज नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। बता दें कि 21 अगस्त को नामांकन की आखिरी तारीख है। वहीं. 25 अगस्त तक नाम वापस लेने की तारीख तय की गई है। उपराष्ट्रपति पद का चुनाव 9 सितंबर को होगा और वोटिंग के दिन ही मतगणना भी होगी।

Vice President Election 2025

सुदर्शन रेड्डी गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और गोवा के पहले लोकायुक्त भी रह चुके हैं। वे आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्हें 2007 में सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। रेड्डी का सीधा मुकाबला NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से होगा। दोनों ही प्रत्याशी दक्षिण भारत से हैं। राधाकृष्णन ने भी नामांकन दाखिल कर दिया था।

Vice President Election 2025
Vice President Election 2025

अभिनंदन समारोह आयोजित किया

उपराष्ट्रपति का चुनाव जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को इस्तीफा देने की वजह से हो रहा है। धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था। नामांकन से पहले ‘इंडिया अलायंस’ के नेताओं ने बी. सुदर्शन रेड्डी की सम्मान में एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया था। विपक्षी दलों ने उनकी दावेदारी को एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कदम करार दिया।

मल्लिकार्जुन खरगे का बयान

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखा कि पूर्व जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी न्याय के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समानता के लिए निडरता से काम किया और ऐसे ऐतिहासिक फैसले दिए, जिन्होंने हमारे लोकतंत्र को मजबूत किया। यह उपराष्ट्रपति चुनाव केवल एक पद के लिए नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्र की आत्मा के लिए वैचारिक संघर्ष है।

CP Radhakrishnan
CP Radhakrishnan

CP Radhakrishnan ने भरा नामांकन

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 20 अगस्त को एनडीए के प्रत्याशी के तौर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन नामांकन कर दिया है। बीजेपी के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे नॉमिनेशन किया गया और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहें। राधाकृष्णन की तरफ से कुल चार सेट नॉमिनेशन फाइल किया जाएगा।

ALSO READ: उपराष्ट्रपति चुनाव: आज नामांकन करेंगे NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।