केरल के वायनाड जिले में बारिश की वजह से बड़ा हादसा हो गया। वायनाड-कल्लाडी टनल निर्माण स्थल पर भारी बारिश की वजह से जबरदस्त लैंडस्लाइड हो गया है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 7 घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा कई अन्य लोगों के लापता होने की भी खबर आ रही है। सोशल मीडिया पर लैंडस्लाइड के कई वीडियो भी सामने आ रहे हैं।
3 मजदूरों को मलबे से सुरक्षित निकाला गया
मिली जानकारी के अनुसार, यह लैंडस्लाइड कल्लाडी में मीनाक्षी पुल के पास हुआ है, जहां मलप्पुरम और वायनाड को जोड़ने वाली एक टनल का काम चल रहा था। हादसे की खबर मिलते ही कल्पेट्टा से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बचाव काम शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से तीन मजदूरों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। यह हादसा ठीक उसी जगह हुआ है जहां सुरंग बनाने वाले मजदूर रह रहे थे। इस इलाके में कुछ होम-स्टे और स्थानीय लोगों के घर भी मौजूद हैं।
Following the #Wayanad landslide, the Chief Minister held an emergency meeting with Minister T. Siddique and ordered immediate coordination of rescue operations. Revenue Minister A.P. Anil Kumar and Minister T. Siddique have been directed to reach Wayanad. #NDRF teams from… pic.twitter.com/OwHRh2gLhV
— Mohammed Faizan Shaikh (@king7851007) July 7, 2026
“ठेकेदारों की लापरवाही की वजह से हुआ हादसा”
वायनाड में कल्लाडी के पास मीनाक्षी ब्रिज के पास हुए भूस्खलन के बाद, सरकार ने स्थिति का जायजा लिया। राजस्व मंत्री ए.पी. अनिल कुमार और कृषि मंत्री टी. सिद्दीक को तुरंत वायनाड जाने के निर्देश दिए गए हैं। मैंने जिला कलेक्टर से भी फोन पर बात की।

मुख्यमंत्री वीडी. सतीशन ने कहा है कि ये हादसा मौसम विभाग की चेतावनी न मिलने से नहीं, बल्कि ठेकेदारों की लापरवाही की वजह से हुआ है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पीडब्ल्यूडी (PWD) मंत्री पी. के. बशीर और जिला कलेक्टर ने ठेकेदारों को बहुत पहले ही इलाके से कीचड़ और मलबा हटाने का आदेश दे दिया था। ठेकेदारों को इस बारे में पहले ही चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन उन्होंने अधिकारियों की बात नहीं मानी और आदेश का पालन नहीं किया। इस वजह से आज ये हादसा हो गया।
फ़िलहाल घटनास्थल पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, मलबे के अंदर फंसे लोगों को ढूंढा जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App




