‘हम इस कठिन समय में इजरायल के साथ खड़े हैं’, आतंकी हमले पर बोले PM मोदी

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल में हुए आतंकी हमले पर गहरा दुख जताते हुए कहा है कि उन्हें इजरायल में आतंकवादी हमलों की खबर से गहरा सदमा लगा है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस कठिन समय में पूरी एकजुटता के साथ इजरायल के साथ खड़े होने का भरोसा दिलाते हुए इस हमले में मारे गए लोगों और उनके परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं भी व्यक्त की है। पढ़ें- मिडिल ईस्ट में फिर शुरू हुआ खूनी खेल: इजरायल पर हमास आतंकियों ने दागे दर्जनों रॉकेट, अबतक 22 की मौत प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायल में हुए आतंकी हमले को लेकर X पर पोस्ट…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल में हुए आतंकी हमले पर गहरा दुख जताते हुए कहा है कि उन्हें इजरायल में आतंकवादी हमलों की खबर से गहरा सदमा लगा है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस कठिन समय में पूरी एकजुटता के साथ इजरायल के साथ खड़े होने का भरोसा दिलाते हुए इस हमले में मारे गए लोगों और उनके परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं भी व्यक्त की है।

पढ़ें- मिडिल ईस्ट में फिर शुरू हुआ खूनी खेल: इजरायल पर हमास आतंकियों ने दागे दर्जनों रॉकेट, अबतक 22 की मौत

प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायल में हुए आतंकी हमले को लेकर X पर पोस्ट किया, इजरायल में आतंकवादी हमलों की खबर से गहरा सदमा लगा है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। हम इस कठिन समय में इजरायल के साथ एकजुटता से खड़े हैं।

Desk Team