मौसम में आया बदलाव, बंगाल की हवाओं से 10 राज्यों में बरसेंगे बादल

Summary :

बंगाल की हवाओं का असर, 10 राज्यों में बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी से आ रही हवाओं में नमी के कारण काफी जगहों के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। रांची के उत्तर पश्चिमी इलाके जैसे- पलामू , गढ़वा, चातरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में 19 मार्च को बादल गर्जने के साथ साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने और बिजली गिरने की संभावना है। रांची के साथ पुरे राज्य के मौसम में परिवर्तन नज़र आ रहा है।

पिछले कुछ हफ़्तों से पुरे राज्य में तप्ति गर्मी थी, लेकिन बंगाल में आ रही नमी से भरी हुई हवाओं ने अचानक से पुरे राज्य के तापमान में घटोती की है।

Madhya Pradesh: शिवपुरी में नाव हादसा 7 लोग डूबे, 8 को बचाया गयामौसम

40 से 50 किमी प्रति घंटे से चलेंगी हवा

20 और 21 मार्च को राज्य के दक्षिणी हिस्से जैसे- पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के साथ साथ मध्य भाग जैसे- रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला और बोकारो के अलावा उत्तर पूर्वी इलाके जैसे- दुमका, धनबाद, गोड्डा, जामताड़ा और साहिबाजंग में कहीं ओले गिरना और कहीं 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने और बिजली गिरने की संभावना है। इसकी वजह से सभी इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही साथ 22 मार्च को राज्य के कुछ इलाको में बादल गर्ज सकतें है और 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

किन राज्यों में है बारिश का अलर्ट ?

30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ साथ असाम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश होने की संभावना है।

मौसम

लोगों को मिलेगी गर्मी से मुक्ति

पश्चिम बंगाल के हिमालय वाले हिस्सों में 20 से 22 मार्च तक बारिश होने की संभावना रह सकती है। बिहार में बारिश की संभावना 21 से 22 मार्च तक हो सकती है वही दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में 19 से 22 को बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश के पश्चिमी इलाके में भी 21और 22 मार्च को बारिश गिरने की पूरी संभावना है।

NCR में भी बदलेगा मौसम

नमी भरी हवाओं से सभी लोगों को राहत मिलेगी। पिछले कुछ हफ्तों से राजधानी दिल्ली समेत बाकी राज्यों के लोगों को तप्ति गर्मी का अनुभव करना पड़ रहा था, लेकिन अचानक से बंगाल में आने वाली नमी भरी हवाओं के कारण मौसम में ठंडक और तापमान में कमी महसूस की जा रही है। माना जा रहा है कि 20 और 21 मार्च को दक्षिण और मध्य भागों में ओले पड़ने की भी संभावना है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।