सीएम ममता बनर्जी का 9 दिसंबर को कूचबिहार का दौरा, रास मेला मैदान में जनसभा को करेंगी संबोधित

Summary :

West Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 9 दिसंबर को कूचबिहार का दौरा करेंगी। इस दौरान वह रास मेला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद में ममता बनर्जी जिले में एक प्रशासनिक बैठक भी कर सकती हैं। तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने रविवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला तृणमूल नेतृत्‍व पूरी तरह सक्रिय है। यह दौरा इसलिए अहम है क्योंकि यह राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले हो रहा है। West Bengal: तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में एक आपात बैठक मुख्यमंत्री…

West Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 9 दिसंबर को कूचबिहार का दौरा करेंगी। इस दौरान वह रास मेला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद में ममता बनर्जी जिले में एक प्रशासनिक बैठक भी कर सकती हैं। तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने रविवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला तृणमूल नेतृत्‍व पूरी तरह सक्रिय है। यह दौरा इसलिए अहम है क्योंकि यह राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले हो रहा है।

West Bengal (Source: Social Media)
West Bengal (Source: Social Media)

West Bengal: तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में एक आपात बैठक

मुख्यमंत्री के आगामी दौरे के बारे में कूचबिहार जिला तृणमूल अध्‍यक्ष अभिजीत भौमिक ने कहा कि 9 दिसंबर को सुबह 11:30 बजे कूचबिहार रास मेला मैदान में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की एक ऐतिहासिक जनसभा होगी। इसके लिए 1 दिसंबर सुबह 11 बजे जिला तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में एक आपात बैठक बुलाई गई है। 2 दिसंबर को शाम 5 बजे रवींद्र भवन में जिले की तैयारी को लेकर बैठक होगी।

CM Mamata Banerjee visit Cooch Behar: बैठक में सांसद, विधायक और अध्यक्ष रहेंगे मौजूद

उन्होंने बताया कि मीटिंग में पार्टी के विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, सभी जिला समितियों के सदस्य, प्रखंड अध्‍यक्ष और पंचायत समिति अध्‍यक्ष मौजूद रहेंगे। नगर निगम के महापौर, उप महापौर, सभी पार्षद और वार्ड अध्‍यक्ष भी उपस्थित रहेंगे। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 2026 के राज्य विधानसभा चुनावों से पहले विशेष रूप से राजवंशी समुदाय के लोगों को संबोधित कर सकती हैं।

West Bengal (Source: Social Media)
West Bengal (Source: Social Media)

CM Mamata Banerjee to visit Cooch Behar: चुनाव से पहले राजवंशी समुदाय पर नजर

पश्चिम बंगाल में राजवंशी या कोच राजवंशी की आबादी लगभग 33 लाख से ज्‍यादा होने का अनुमान है, जो ज्‍यादातर कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों में बसी है। उत्तर बंगाल में राजवंशी समुदाय के 30 प्रतिशत वोटर हैं और उन्हें कई विधानसभा सीटों पर एक अहम फैक्टर के तौर पर देखा जाता है।

West Bengal (Source: Social Media)
West Bengal (Source: Social Media)

ALSO READ: Delhi: एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ 14 दिसंबर को कांग्रेस करेगी विरोध-प्रदर्शन

Rahul Kumar Rawat