West Bengal: बीरभूम की कोयला खदान में जोरदार विस्फोट, 7 लोगों की मौत अन्य कई घायल

Summary :

Bengal Coal Mine Blast: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के खैरासोल में एक निजी संस्था के स्वामित्व वाली कोयला खदान में सोमवार दोपहर हुए भीषण विस्फोट में कम से कम सात खनिकों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। Highlights बीरभूम की कोयला खदान में जोरदार विस्फोट 7 लोगों की मौत अन्य कई घायल बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कोयला खदान में जोरदार विस्फोट पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के खैरासोल में एक निजी संस्था के स्वामित्व वाली कोयला खदान में सोमवार दोपहर हुए भीषण विस्फोट की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई…

Bengal

Bengal Coal Mine Blast: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के खैरासोल में एक निजी संस्था के स्वामित्व वाली कोयला खदान में सोमवार दोपहर हुए भीषण विस्फोट में कम से कम सात खनिकों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

Highlights

  • बीरभूम की कोयला खदान में जोरदार विस्फोट
  • 7 लोगों की मौत अन्य कई घायल
  • बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात

कोयला खदान में जोरदार विस्फोट

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के खैरासोल में एक निजी संस्था के स्वामित्व वाली कोयला खदान में सोमवार दोपहर हुए भीषण विस्फोट की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है। इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। जिस कोयला खदान में यह ब्लास्ट हुआ वह बीरभूम जिले के लोकपुर थाना क्षेत्र में स्थित है।

Coal Mine Blast in Birbhum: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में कोयला खदान में बड़ा  विस्फोट, 7 लोगों की मौत, कई घायल - coal mine blast in birbhum 7 killed and  several workers

खदान में मजदूरों के फंसे होने की आशंका

स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और बचे हुए मजदूरों को सुरक्षित निकाला जा रहा है, फिलहाल बचाव और राहत का कार्य जारी है। पुलिस मृतकों के परिजनों की भी जानकारी जुटा रही है और उनसे संपर्क कर रही है। विस्फोट में मारे गए लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। स्थानीय प्रशासन को खदान में और भी अधिक मजदूरों के फंसे होने की आशंका है।

बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात

बचाव कार्य में लगे एक अधिकारी ने बताया कि, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि कोयला उत्खनन के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों का पालन किए बिना व‍िस्‍फोट क‍िया गया। इसके परिणामस्वरूप यह दुर्घटना हुई। स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि विस्फोट के बाद खनन कंपनी के प्रबंध तंत्र के लोग मौके से चले गए। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात क‍िया गया है।

पत्थर खदान में भूस्खलन

पिछले सप्ताह बीरभूम में एक पत्थर खदान में भूस्खलन के कारण तीन मजदूरों की मौत हो गई थी। एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उस समय, क्षेत्र में भी गंभीर तनाव था क्योंकि स्थानीय लोगों ने दावा किया था कि पूरे जिले में सुरक्षा मानदंडों का पालन किए बिना ही पत्थर खदानें चल रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta