West Bengal: पश्चिम बंगाल के मंत्री उदयन गुहा ( Udayan Guha ) की इस कथित टिप्पणी से विवाद खड़ा हो गया है कि महिला चिकित्सक से बलात्कार व हत्या के मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उठाई जाने वाली उंगलियां तोड़ दी जाएंगी।
Highlights:
- पश्चिम बंगाल के मंत्री और टीएमसी नेता उदयन गुहा का विवादित बयान
- कोलकाता की महिला डॉक्टर के रेप और हत्या के धरना और प्रदर्शन को लेकर दिया विवादित बयान
- कहा- ‘ममता बनर्जी पर उठाई जाने वाली उंगलियां तोड़ दी जाएंगी’
पश्चिम बंगाल के मंत्री उदयन गुहा ( Udayan Guha ) की यह धमकी वायरल हुई एक वीडियो क्लिप में सुनी जा सकती है। हालांकि, ‘पीटीआई-भाषा’ वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सका है। तृणमूल कांग्रेस नेता गुहा को वीडियो में कथित तौर पर यह कहते सुना जा सकता है, ‘‘जो लोग ममता बनर्जी पर हमला कर रहे हैं, उन पर उंगली उठा रहे हैं और उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, वे कभी सफल नहीं होंगे। ममता बनर्जी पर उठने वाली उंगलियां तोड़ दी जाएंगी।’’
महिला डॉक्टर की रेप और हत्या के बाद हर तरफ सरकार विरोधी प्रदर्शन
गौरतलब है कि आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सेमिनार हॉल में नौ अगस्त को एक युवा महिला चिकित्सक का शव मिला था। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक से बलात्कार व हत्या की घटना के कारण देशभर में रोष व्याप्त है। इस अपराध के सिलसिले में घटना के अगले दिन एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘उकसावे के बावजूद, पुलिस ने आर जी कर अस्पताल में तोड़फोड़ किए जाने के दौरान लाठीचार्ज नहीं किया।’’
पश्चिम बंगाल को कभी भी दूसरा बांग्लादेश नहीं बनने देंगे – Udayan Guha
लोगों के एक समूह ने 15 अगस्त की सुबह अस्पताल में घुसकर आपातकालीन विभाग, नर्सिंग केंद्र और दवा भंडार में तोड़फोड़ की थी। मृतका के लिए न्याय की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज के छात्रों का विरोध प्रदर्शन पश्चिम बंगाल में 11वें दिन भी जारी रहा, जिससे चिकित्सा सेवाएं ठप पड़ गई हैं। उन्होंने बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना को अपदस्थ करने वाले छात्रों के आंदोलन की तुलना पश्चिम बंगाल में विरोध प्रदर्शनों से करते हुए गुहा ने कहा, ‘‘हम पश्चिम बंगाल को कभी भी दूसरा बांग्लादेश नहीं बनने देंगे।


Download Android App
Download iOS App





