गत फरवरी में भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश करने वाले पाकिस्तान के एफ-16 विमानों में से एक को अपने विमान से मिसाइल दाग कर मार गिराने वाले वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान का श्रीनगर एयर बेस से दूसरे किसी अन्य एयरबेस में तबादला किया जायेगा।
सूत्रों के अनुसार यह कदम सुरक्षा कारणों से उठाया जा रहा है, हालाकि वायु सेना ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि करने से आज इंकार कर दिया। वायु सेना का कहना है कि किसी भी अधिकारी का तबादला एक नियमित प्रक्रिया है।
मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि स्वास्थ्य लाभ के बाद एक महीने की छुट्टी पर गये विंग कमांडर अभिनंदन ने अपने होम बेस श्रीनगर में ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। हालाकि अभी इस बारे में निर्णय नहीं लिया गया है कि वह लड़कू विमान उडाना शुरू करेंगे या नहीं।
जेट एयरवेज कर्मचारियों ने बकाया वेतन के भुगतान के लिए राष्ट्रपति से हस्तक्षेप का किया आग्रह
गत 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर में पुलवामा में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के काफिले पर आतंकवादी हमले के जवाब में वाय सेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के निकट बालाकोट में कार्रवाई करते हुए आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के एक ठिकाने का नेस्तानाबूद कर दिया था।
इसके जवाब में पाकिस्तानी वायु सेना ने अगले दिन सुबह 27 फरवरी को भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की हालाकि पहले से ही चौकस वायु सेना ने उसकी इस कोशिश को विफल कर दिया।
इस दौरान आकाश में हुए टकराव के दौरान विंगकमांडर अभिनंदन ने अपने मिग-21 बाइसन विमान से पाकिस्तान के एक एफ-16 विमान का पीछा किया और उसे मिसाइल हमले में मार गिराया। हालाकि इसी दौरान उनका विमान भी हमले का शिकार हो गया और उन्हें पैराशूट से कूदना पड़ा। उनका पैराशूट पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में उतरा जहां उन्हें पाकिस्तानी सेना ने हिरासत में ले लिया था। बाद में भारत के कूटनीतिक और सैन्य दबाव के कारण पाकिस्तान को विंग कमांडर अभिनंदन को छोड़ना पड़।


Download Android App
Download iOS App



