नयी दिल्ली : आईआरसीटीसी के दो होटलों की देखरेख का जिम्मा वर्ष 2006 में एक निजी कंपनी को सौंपे जाने में कथित भ्रष्टाचार के मामले में आज सीबीआई के समक्ष उपस्थित होने से पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि जीत हमारे सत्य की ही होगी। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, इनके फरेब और झूठ की रफ्तार भले ही तेज है पर अंत में झूठ की पराजय और हमारे सत्य की विजय होगी। सच की डोर भले लम्बी हो पर उसे कोई तोड़ नहीं सकता है।
गौरतलब है कि कल इसी मामले में सीबीआई ने तेजस्वी के पिता और तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव से भी पूछताछ की थी। आरोप है कि लालू ने 2006 में रेल मंत्री रहते हुए रेलवे के दो होटलों- बीएनआर रांची और बीएनआर पुरी की देखरेख का जिम्मा एक निजी फर्म सुजाता होटल को सौंपा था और बदले में एक बेनामी कंपनी के जरिए तीन एकड़ की महंगी जमीन के रूप में रिश्वत ली थी। सुजाता होटल का स्वामित्व विनय और विजय कोचर के पास है।


Download Android App
Download iOS App



