गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 3929 लाख रूपये की 66 परियोजनाओं की शुरूआत की तथा 1932 . 63 लाख रूपये की सात परियोजनाओं की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वच्छता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि अब जेई—एईएस से लडने का समय आ गया है और स्वच्छता के हथियार से ही इसे हराया जा सकता है । उन्होंने कहा कि गोरखपुर जिला विकास की नयी उंचाइयों की ओर बढ रहा है और अब यह पिछडा जिला नहीं रह जाएगा। मुख्यमंत्री ने पार्षदों से कहा कि वे अपने क्षेत्र को आदर्श स्वच्छ वार्ड के रूप में विकसित करें ।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



