कंगना रनौत ने कुणाल कामरा की कॉमेडी को लेकर कहा कि किसी के काम को नजरअंदाज कर बदनाम करना गलत है। उन्होंने कामरा के मजाक को अनुचित ठहराया और कहा कि जीवन में कुछ नहीं कर पाने वाले लोग ही दूसरों का मजाक उड़ाते हैं।
महाराष्ट्र में इस वक्त कुणाल कामरा की वीडियो ने बवाल मचा दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर उपमुख्यमंत्री तक, सभी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस मामले में कंगना रनौत की भी एंट्री हो गई है। अभिनेत्री और मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रनौत ने कहा कि कॉमेडी के नाम पर किसी को बदनाम करना गलत है। ये वही लोग हैं जो जीवन में कुछ नहीं कर पाए।
कंगना ने कामरा के ‘दलबदलू’ वाले मजाक को गलत बताया और कहा, “आप कोई भी हों, अगर आप किसी के काम से असहमत हैं तो आप इस तरह नहीं बोल सकते। जब बीएमसी ने मेरा ऑफिस तोड़ा तो कामरा ने भी मेरा मजाक उड़ाया। मेरे साथ जो हुआ वो गैरकानूनी था और उनके साथ जो हुआ वो कानूनी है।”
‘कॉमेडी के नाम पर बदनाम किया जा रहा है’
कंगना ने आगे कहा, ‘आप कॉमेडी के नाम पर उन्हें बदनाम कर रहे हैं। आप उनके बारे में बुरा बोल रहे हैं और उनके काम को नजरअंदाज कर रहे हैं। एकनाथ शिंदे जी कभी रिक्शा चलाते थे। आज वो उपमुख्यमंत्री हैं। और कॉमेडी के नाम पर ऐसा करने वाले लोगों के पास क्या है? उन्होंने अपने जीवन में क्या किया है, ये लोग वो हैं जो जीवन में कुछ नहीं कर सके। मैं कहती हूं कि अगर वे कुछ लिख सकते हैं तो साहित्य में क्यों नहीं लिखते? वे कॉमेडी के नाम पर गाली देते हैं या अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं।”
हमारा समाज कहां जा रहा है – कंगना
कंगना ने कहा, कॉमेडी के नाम पर गाली देना, हमारे शास्त्रों का मजाक उड़ाना, लोगों का मजाक उड़ाना, माताओं और बहनों का मजाक उड़ाना गलत है। आजकल सोशल मीडिया पर किस तरह के लोग आ गए हैं, जो खुद को इन्फ्लुएंसर बता रहे हैं। हमारा समाज कहां जा रहा है? हमें सोचना चाहिए कि वे दो मिनट की प्रसिद्धि के लिए क्या कर रहे हैं।
कंगना का उड़ाया था मजाक
आपको बता दें, विवाद के बीच कॉमेडियन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे शिवसेना नेता संजय राउत के साथ नजर आ रहे थे। यह वीडियो साल 2020 का है, जब बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कंगना रनौत के बांद्रा स्थित बंगले को गिरा दिया था। कामरा कंगना का मजाक उड़ाते और राउत के साथ पोज देते नजर आए थे।
Kunal Kamra को पुलिस ने भेजा समन,
Eknath Shinde पर विवादित कमेंट पर होगी पूछताछ


Download Android App
Download iOS App



