जम्मू-कश्मीर : बनिहाल में एक कार में धमाका, बाल-बाल बचा CRPF का काफिला

Summary :

इस धमाके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बनिहाल के पास जब सीआरपीएफ का काफिला गुजर रहा था उसी वक्त कार में धमाका हुआ।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर बनिहाल के पास एक कार में संदिग्ध धमाका हुआ है। धमाके के बाद अफरा-तफरी मच गई। इस धमाके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बनिहाल के पास जब सीआरपीएफ का काफिला गुजर रहा था उसी वक्त कार में धमाका हुआ।

blast-in-car

शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि कार में सिलेंडर फटने की वजह से धमाका हुआ है। वही, कार के परखच्चे उड़ गए हैं। हालांकि, इस दौरान कार का ड्राइवर अभी गायब है। इसके अलावा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 explosion in a car

 धमके पर सीआरपीएफ के सूत्रों का कहना है कि ”प्राथमिक जांच में पता चला है कि धमाका सिलेंडर फटने की वजह से हुआ। जहां धमाका हुआ सीआरपीएफ का काफीला उससे कुछ दूरी पर था। हमले की नजर से इस घटना को नहीं देखा जा रहा है। आगे की जांच जारी है।”

Desk Team