जम्मू : वैष्णो देवी मंदिर के लिए सात किलोमीटर लंबे वैकल्पिक मार्ग को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औपचारिक रूप से 19 मई को इस मार्ग का शुभारंभ करेंगे। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीएसबी) के अध्यक्ष एन एन वोहरा ने कल इस मार्ग से यात्रा की और तैयारियों आदि का जायजा लिया। फरवरी 2011 में बाणगंगा से अर्द्धकुवारी के बीच वैकल्पिक मार्ग निर्माण करने का प्रस्ताव मंजूर किया गया था।
एसएमवीएसबी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने बताया, ‘‘80 करोड़ रूपये की लागत से सात वर्ष में बने इस मार्ग को आज दोपहर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। प्रधानमंत्री 19 मई को औपचारिक रूप से इसका शुभारंभ करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि रास्ता खोलने के पहले हवन किया गया। यह मार्ग छह मीटर चौड़ा है। इस मार्ग में आरामदायक ढाल है और विभिन्न सुविधाएं हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



