जम्मू एवं कश्मीर में शीतलहर का कहर बरकरार

Summary :

NULL

जम्मू & कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र व कश्मीर घाटी में रविवार को शीतलहर का कहर बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, ठंड से जल्द राहत मिलने का अंदेशा नहीं है।

कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे रहा। जम्मू एवं कश्मीर में रविवार को शून्य से 15.2 डिग्री सेल्सियस के साथ लेह कस्बा सबसे ठंडा रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, ‘कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में कम से कम आगामी सात दिनों तक शीतलहर जारी रहने की संभावना है।’ कश्मीर घाटी इन दिनों 40 दिनों की अत्यधिक सर्दियों की अवधि से गुजर रही है जिसे ‘चिल्लई कलां’ कहा जाता है।

श्रीनगर में रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री कम, पहलगाम में शून्य से 4.8 डिग्री नीचे व गुलमर्ग में शून्य से पांच डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू क्षेत्र में जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री, कटरा का 6.4 डिग्री, बटोटे का 3.7 डिग्री, बनिहाल का शून्य से 0.6 डिग्री नीचे, भदरवाह का 1 डिग्री और उधमपुर में 1.6 डिग्री दर्ज किया गया।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team