Jammu-Kashmir: आतंकवाद के खिलाफ सोपोर पुलिस का बड़ा एक्शन, विस्फोटक-रसायन बेचने वाली सभी दुकानों की जांच जारी

Summary :

Jammu-Kashmir: सोपोर पुलिस ने आतंकवाद और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पूरे जिले में बड़ा अभियान चलाया। पुलिस ने उन सभी दुकानों का औचक निरीक्षण किया, जहां रसायन, विस्फोटक पदार्थ, उर्वरक, हार्डवेयर सामान और ऐसी दूसरी चीजें बिकती हैं, जिनका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान हर दुकानदार को सख्त हिदायत दी गई कि अब से हर ग्राहक का पूरा रिकॉर्ड रखना होगा। Sopore Police : ग्राहक की पूरी जानकारी अनिवार्य इसमें ग्राहक का नाम, पता, पहचान पत्र की कॉपी, मोबाइल नंबर, कितनी मात्रा में सामान खरीदा और उसका इस्तेमाल किस काम के लिए करना…

Jammu-Kashmir: सोपोर पुलिस ने आतंकवाद और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पूरे जिले में बड़ा अभियान चलाया। पुलिस ने उन सभी दुकानों का औचक निरीक्षण किया, जहां रसायन, विस्फोटक पदार्थ, उर्वरक, हार्डवेयर सामान और ऐसी दूसरी चीजें बिकती हैं, जिनका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान हर दुकानदार को सख्त हिदायत दी गई कि अब से हर ग्राहक का पूरा रिकॉर्ड रखना होगा।

Jammu-Kashmir (Source: Social Media)
Jammu-Kashmir (Source: Social Media)

Sopore Police : ग्राहक की पूरी जानकारी अनिवार्य

इसमें ग्राहक का नाम, पता, पहचान पत्र की कॉपी, मोबाइल नंबर, कितनी मात्रा में सामान खरीदा और उसका इस्तेमाल किस काम के लिए करना है, यह सब लिखना जरूरी होगा। साथ ही सभी दुकानों में काम करने वाले सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में रखने को कहा गया ताकि हर लेन-देन की रिकॉर्डिंग हो सके।

Sopore Police (Source: Social Media)
Sopore Police (Source: Social Media)

Sopore Police : दुकानदारों पर पुलिस की पैनी नजर

पुलिस ने बताया कि हाल ही में पूरे जिले में रसायन की दुकानें, उर्वरक की दुकानें, हार्डवेयर की दुकानें और गाड़ियों की वर्कशॉप तक की गिनती पूरी कर ली गई है। अब हर दुकान की पूरी जानकारी पुलिस के पास है और उसकी लगातार निगरानी की जा रही है। सोपोर के एसएसपी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति बनाए रखने और आतंकवाद पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए इस तरह के कदम बहुत जरूरी हैं। कई बार आतंकी और असामाजिक तत्व सामान्य दुकानों से ही विस्फोटक बनाने वाला सामान खरीद लेते हैं। अब ऐसा होना मुश्किल हो जाएगा, क्योंकि हर खरीदारी पर पुलिस की नजर रहेगी।

Sopore Police (Source: Social Media)
Sopore Police (Source: Social Media)

Jammu-Kashmir: नियम तोड़ने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस ने साफ किया कि दुकानदारों का यह फर्ज है कि वे देश और समाज की सुरक्षा में सहयोग करें। अगर कोई दुकानदार नियम तोड़ेगा तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। आम लोगों से भी अपील की गई है कि अगर उन्हें किसी दुकान पर संदिग्ध खरीदारी दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने बताया कि यह अभियान यहीं नहीं रुकेगा। आने वाले दिनों में भी लगातार छापे और जांच चलती रहेगी ताकि सोपोर जिला पूरी तरह सुरक्षित बना रहे।

Jammu-Kashmir (Source: Social Media)
Jammu-Kashmir (Source: Social Media)

ALSO READ: Ayodhya : 25 नवंबर को राम मंदिर में आम भक्तों को नहीं मिलेगी एंट्री, जानें वजह

Rahul Kumar Rawat