जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर में पासिंग आउट परेड, 326 अग्निवीर सेना में शामिल

Summary :

पासिंग आउट परेड में सैनिकों का परिवार भी शामिल

अग्निवीर जवानों का एक नया बैच शामिल हुआ। जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंट और लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंटल सेंटर लेह में भव्य पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। 194 प्रशिक्षित अग्निवीरों ने लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंट में अग्निवीर सैनिक सेना में शामिल हुए और जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंट में 326 अग्नीवीरों को भारतीय सेना में शामिल किया गया।

श्रीनगर में जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंट सेंटर ने अग्निवीरों के अपने पांचवें बैच की पासिंग आउट परेड आयोजित की, जिसमें 326 अग्नीवीरों को भारतीय सेना में शामिल किया गया। बता दें कि अग्निवीरों ने सत्यापन समारोह के दौरान एक साथ मार्च करने से पहले 31 सप्ताह का शारीरिक और मानसिक प्रशिक्षण पूरा किया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, प्रशिक्षक और भर्ती होने वाले सैनिकों के परिवार के सदस्य भी शामिल हुए। यह परेड भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप आयोजित की गई।

अग्निवीर सेना में शामिल

अभिभावकों में खुशी

पासिंग आउट परेड में मौजूद एक अभिभावक ने कहा कि आज मुझे बहुत खुशी है। सेना में भर्ती होने वाले जिन जवानों का चयन हुआ था, उन्होंने अपनी ट्रेनिंग पूरी कर ली है और आज उनकी पासिंग परेड थी। साथ ही युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि पढ़ाई पूरी करने के बाद युवाओं को घर पर नहीं बैठना चाहिए, क्योंकि यह प्रतिस्पर्धा का युग है।

लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंटल सेंटर में अग्निवीर की भर्ती

भारतीय सेना में अग्निवीर जवानों का एक नया बैच शामिल हुआ। इस बार अग्निवीरों का यह बैच लद्दाख से है। लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंटल सेंटर लेह में गुरुवार को एक भव्य पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इसमें 194 प्रशिक्षित अग्निवीरों ने लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंट में अग्निवीर सैनिक के रूप में प्रवेश किया। यह परेड भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप आयोजित की गई।

लद्दाख के 194 अग्निवीर भारतीय सेना में हुए शामिल

नव नियुक्त सैनिकों को बधाई

वरिष्ठ सेना अधिकारी ने नव नियुक्त सैनिकों को बधाई दी और उन्हें अटूट प्रतिबद्धता और साहस के साथ जेएके-एलआई रेजिमेंट की विरासत को कायम रखने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान अग्निवीर जवान ने कहा कि मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। 31 सप्ताह तक कड़ी मेहनत करनी पड़ी। 7 महीने के बाद अपने माता-पिता से मिलना बहुत अच्छा लगा।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।