Jammu-Kashmir: पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 12 संदिग्ध हिरासत में, भारी मात्रा में फोन और सिम कार्ड जब्त

Summary :

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने सोशल एक्टिविज्म की आड़ में छिपे एक आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, इस ऑपरेशन के लिए श्रीनगर, बारामूला, अनंतनाग, पुलवामा, कुपवारा, बडगाम और शोपियां में 12 ठिकानों की पहचान कर तलाशी ली गई। इस दौरान 12 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में आपत्तिजनक डिजिटल सामग्री जब्त की है, जिसमें 10 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप और 14 सिम कार्ड शामिल हैं। इन सभी की विस्तृत फोरेंसिक जांच की जा रही है। Jammu-Kashmir: कई इलाकों में…

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने सोशल एक्टिविज्म की आड़ में छिपे एक आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, इस ऑपरेशन के लिए श्रीनगर, बारामूला, अनंतनाग, पुलवामा, कुपवारा, बडगाम और शोपियां में 12 ठिकानों की पहचान कर तलाशी ली गई। इस दौरान 12 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में आपत्तिजनक डिजिटल सामग्री जब्त की है, जिसमें 10 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप और 14 सिम कार्ड शामिल हैं। इन सभी की विस्तृत फोरेंसिक जांच की जा रही है।

Jammu-Kashmir
Jammu-Kashmir

Jammu-Kashmir: कई इलाकों में छापेमारी

अधिकारियों ने बताया कि काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले की चल रही जांच के तहत कश्मीर घाटी में कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की। यह मामला आतंकवाद की ऑनलाइन महिमामंडन और भर्ती गतिविधियों से जुड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि ये सर्च ऑपरेशन पुलिस स्टेशन काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर में आईपीसी की धारा 153-ए और 505 और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की धारा 13 और 18 के तहत दर्ज एफआईआर नंबर 03/2023 के सिलसिले में उचित सर्च वारंट हासिल करने के बाद किए जा रहे हैं।

Jammu-Kashmir
Jammu-Kashmir

Jammu-Kashmir: आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

यह मामला आतंकवाद से जुड़े अपराधों, खासकर ऑनलाइन आतंकवाद की विचारधारा का महिमामंडन और प्रचार करने से संबंधित है, जिसका मकसद लोगों को कट्टरपंथी बनाना और आतंकवादी संगठनों में भर्ती करना है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बल आतंकवादियों, उनके ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू), और हमदर्दों के खिलाफ आतंकवाद विरोधी अभियान चला रहे हैं। इस रणनीति का मकसद सिर्फ हथियारबंद आतंकवादियों को निशाना बनाने के बजाय आतंकवाद के पूरे सपोर्ट सिस्टम को खत्म करना है।

 

Jammu-Kashmir
Jammu-Kashmir

ALSO READ: IPL Auction 2026: आईपीएल ऑक्शन में खर्च हुए 215.45 करोड़ रुपये, देखें सोल्ड खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

Rahul Kumar Rawat