Jammu Kashmir में भाजपा की वापसी पर POK भारत का हिस्सा बनेगा : CM Yogi

Summary :

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को चुनावी राज्य जम्मू-कश्मीर(Jammu Kashmir) के दौरे पर रहे। यहां पर उन्होंने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी पर जुबानी हमला किया। Jammu Kashmir में बनेगी भाजपा की सरकार जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां भाजपा की वापसी पर पीओके भारत का हिस्सा बनने वाला है। पाकिस्तान को लोकतंत्र बचाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर अलग होने की आवाज उठा रहा है। लोग कह रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर के चुनाव के साथ यदि…

Jammu Kashmir CM Yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को चुनावी राज्य जम्मू-कश्मीर(Jammu Kashmir) के दौरे पर रहे। यहां पर उन्होंने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी पर जुबानी हमला किया।

Jammu Kashmir में बनेगी भाजपा की सरकार

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां भाजपा की वापसी पर पीओके भारत का हिस्सा बनने वाला है। पाकिस्तान को लोकतंत्र बचाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर अलग होने की आवाज उठा रहा है। लोग कह रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर के चुनाव के साथ यदि मुर्शिदाबाद में भी चुनाव होता तो अच्छा संदेश जाता। बलूचिस्तान कह रहा है कि पाकिस्तान से हमारी केमिस्ट्री मिलती ही नहीं है, क्योंकि यह मानवता का कैंसर है और दुनिया को इससे मुक्ति मिलनी चाहिए।

सुन ले मुल्‍क तेरे... बदायूं में सीएम योगी पर युवक की अभद्र टिप्‍पणी, भाई  भी कर चुका है अमित शाह, मोदी पर कमेंट -budaun man posted objectionable  comment on cm yogi adityanath

CM Yogi ने पाकिस्तान को घेरा

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को घेरते हुए सीएम योगी ने कहा, एक तरफ भारत में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन, 60 करोड़ लोगों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा, जीवन ज्योति, जीवन बीमा सुरक्षा योजना का लाभ, 12 करोड़ लोगों को किसान सम्मान निधि, 10 करोड़ गरीबों के घर में शौचालय, 10 करोड़ गरीबों को उज्ज्वला योजना का सिलेंडर मिल गया। जम्मू-कश्मीर में 2.75 लाख गरीबों को पीएम आवास योजना का लाभ मिला तो दूसरी तरफ भिखमंगे पाकिस्तान में रोटी के लाले पड़ रहे हैं।

धारा 370 पर क्या बोले सीएम योगी

Jammu Kashmir : धारा 370 का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा, पीएम मोदी ने धारा-370 हटाकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार किया। आतंकवाद की नर्सरी समाप्त हो गई। कांग्रेस, पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद का वेयर हाउस बना चुके थे, लेकिन नरेंद्र मोदी के पीएम और अमित शाह के गृह मंत्री बनने के बाद आतंकवाद अंतिम सांस गिन रहा और पत्थरबाज गायब हो गए हैं। अब चिनाब ब्रिज, जोजिला व श्यामा प्रसाद मुखर्जी टनल, दिल्ली-कटरा के बीच वंदे भारत ट्रेन पहचान बन रही है। भाजपा और पीएम मोदी देश और जम्मू-कश्मीर की आकांक्षाओं के प्रतीक हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar