जम्मू के डोडा में बादल फटने से आया सैलाब, कई घर तबाह; CM बोले- हालात गंभीर

Summary :

Jammu Kashmir Doda Cloudburst: जम्मू कश्मीर के डोडा में एक बार फिर कुदरत का कहर बरपा है। जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने से भारी तबाही मची है। अचानक आई बाढ़ में दस से ज़्यादा घर तबाह हो गए हैं। इलाके में राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन जल्द से जल्द लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है। खबरों के मुताबिक, डोडा में चिनाब नदी बेहद खतरनाक स्तर पर बह रही है। बांधों को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने के लिए बघलियार पावर प्रोजेक्ट और सलाल प्रोजेक्ट के गेट खोले जा सकते हैं। राहत-बचाव…

Jammu Kashmir Doda Cloudburst: जम्मू कश्मीर के डोडा में एक बार फिर कुदरत का कहर बरपा है। जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने से भारी तबाही मची है। अचानक आई बाढ़ में दस से ज़्यादा घर तबाह हो गए हैं। इलाके में राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन जल्द से जल्द लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है। खबरों के मुताबिक, डोडा में चिनाब नदी बेहद खतरनाक स्तर पर बह रही है। बांधों को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने के लिए बघलियार पावर प्रोजेक्ट और सलाल प्रोजेक्ट के गेट खोले जा सकते हैं। राहत-बचाव कार्य जारी है।

Doda Cloudburst News: जम्मू जाएंगे CM उमर अब्दुल्ला 

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (CM Omar Abdullah) भी हालातों की निगरानी कर रहे हैं। उमर अब्दुल्ला ने कहा, “जम्मू के कई हिस्सों में स्थिति बेहद गंभीर है। मैं अगली उड़ान से खुद श्रीनगर से जम्मू जाऊंगा और स्थिति पर नज़र रखूंगा। इस बीच, आपातकालीन बहाली कार्यों और अन्य ज़रूरतों को पूरा करने के लिए उपायुक्तों (डीसी) को अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।”

Jammu Kashmir Doda Cloudburst
Jammu Kashmir Doda Cloudburst

Jammu Kashmir Cloudburst Today: हेल्पलाइन नंबर जारी

भारी बारिश को देखते हुए, जम्मू क्षेत्र प्रशासन ने आपात स्थिति से निपटने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। एसडीएम अरुण कुमार बड्या ने घटना से पहले बताया था कि पिछले 72 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण कुछ घरों में दरारें आ गई हैं। लगभग 4-5 घर खतरे में हैं। ये रहने लायक नहीं हैं। हम प्रभावित परिवारों को पास के सरकारी संस्थानों और अन्य सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। सभी घरों का आकलन किया जा रहा है। हम जल्द ही एक रिपोर्ट भेजेंगे। हमारी प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना है।

Jammu Kashmir Doda Cloudburst: किसी के हताहत होने की खबर नहीं

वहीं, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने अभी डोडा के डीसी हरविंदर सिंह से बात की है। उनके अनुसार, भलेशा के चरवा इलाके में अचानक बाढ़ आने की सूचना मिली है। अभी तक इस अचानक आई बाढ़ से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नज़र रखे हुए है और मेरे कार्यालय को नियमित अपडेट दिए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Mausam 26 August: राजस्थान-हिमाचल के कई जिलों में बारिश के चलते स्कूल बंद, जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Neha Singh