जम्मू कश्मीर की बीजेपी इकाई के अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा है कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में 44 से ज्यादा सीटें जीतेगी और अगला मुख्यमंत्री जम्मू से होगा।
केंद्र की मोदी सरकार के चार साल पूरा होने पर कल जम्मू की भाजपा इकाई के आयोजित कार्यक्रम में श्री रैना ने कहा, ‘भाजपा 2020 के विधानसभा चुनाव में 44 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी और अगला मुख्यमंत्री जम्मू से होगा।’
इस अवसर पर श्री रैना ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘पंडित प्रेम नाथ डोगरा भवन एक पवित्र स्थल है और उन्होंने जम्मू कश्मीर के देश के एकीकरण के लिए डा। श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर संघर्ष किया।’
श्री रैना ने पार्टी कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि वह आखिरी सांस तक भाजपा का झंडा थामे रहेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ मेहनत करने आह्वान किया।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



