श्रीनगर : जम्मू के कठुआ जिले में जनवरी माह में आठ साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की घटना के खिलाफ गुरुवार को उत्तरी कश्मीर के बारामूला और दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिलों में विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों की सुरक्षा बलों से झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों ने शोपियां कस्बों और बारामूला के डेलिना इलाके में सड़कों पर उतरकर विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े।
प्रशासन द्वारा श्रीनगर, गंदरबाल, पुलवामा, कुलगाम, शोपियां और अनंतनाग जिलों के कई स्थानों के शैक्षिक संस्थानों में कक्षाओं को बंद करने के बावजूद विरोध प्रदर्शन हुआ। इस घटना को लेकर बुधवार को एक दर्जन से अधिक स्थानों पर हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आंदोलनकारी छात्रों और बलों के बीच टकराव से बचने के लिए उपाय अपनाए हैं।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



