केंद्र ने सोमवार को कहा कि दिसंबर 2022 तक रेल सेवा का विस्तार कश्मीर तक हो जाएगा तथा इसी रेलवे लाइन पर चेनाब पुल बन रहा है जो विश्व का सबसे ऊंचा रेल पुल होगा। गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने राज्यसभा में जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक पर हुई चर्चा के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि कश्मीर दिसंबर 2022 तक ट्रेन सेवा से जुड़ जाएगा।
उन्होंने कहा कि इसके तहत चेनाब पुल बन रहा है जिसकी ऊंचाई 359 मीटर है। उन्होंने कहा कि यह विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे पुल होगा और इसका निर्माण अगले साल तक पूरा होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि रेलवे जम्मू से लेकर बारामूला तक रेलवे लाइन बिछा रहा है। इस पूरी लाइन की लंबाई 356 किलोमीटर होगी।
रेड्डी ने बताया कि जम्मू कश्मीर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कुल 5300 किलोमीटर सड़कों का निर्माण हुआ।इसमें से जम्मू क्षेत्र में 4600 किमी और श्रीनगर क्षेत्र में 700 किमी सड़कों का निर्माण हुआ।


Download Android App
Download iOS App



