Kishtwar Cloudburst LIVE: अब किश्तवाड़ में बरसी आफत, बादल फटने से 44 लोगों की मौत

Summary :

Kishtwar Cloudburst LIVE:  उत्तर भारत में मानसून का असर जारी है और लगातार पहाड़ी क्षेत्रों से बादल फटने व बाढ़ की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला जम्मू-कश्मीर के Kishtwar  जिले के पाडर इलाके से सामने आया है, जहां बादल फटने की घटना में कम से कम 44 लोगों की मौत की खबर है। वहीं 120 से ज्यादा लोग जख्मी हैं। इसके साथ ही 200 से अधिक लोग लापता हैं। बताया गया है कि यह हादसा चसोती गांव में हुआ, जो मचैल माता यात्रा के रास्ते पर पड़ता है। Kishtwar Cloudburst LIVE: रेस्क्यू ऑपरेशन जारी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,…

Kishtwar Cloudburst LIVE:  उत्तर भारत में मानसून का असर जारी है और लगातार पहाड़ी क्षेत्रों से बादल फटने व बाढ़ की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला जम्मू-कश्मीर के Kishtwar  जिले के पाडर इलाके से सामने आया है, जहां बादल फटने की घटना में कम से कम 44 लोगों की मौत की खबर है। वहीं 120 से ज्यादा लोग जख्मी हैं। इसके साथ ही 200 से अधिक लोग लापता हैं। बताया गया है कि यह हादसा चसोती गांव में हुआ, जो मचैल माता यात्रा के रास्ते पर पड़ता है।

Kishtwar Cloudburst LIVE: रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये गांव यात्रा मार्ग पर आखिरी ऐसी जगह है जहां तक वाहन जा सकते हैं, उसके बाद की यात्रा पैदल होती है। बादल फटने के समय यहां काफी लोग मौजूद थे क्योंकि मचैल माता यात्रा चल रही थी। प्रशासन और बचाव टीमें तुरंत मौके पर पहुंची हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की प्रतिक्रिया

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उन्हें स्थानीय विधायक सुनील कुमार शर्मा और Kishtwar के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा से घटना की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि प्रशासन सक्रिय है और पीड़ितों की मदद के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Kishtwar Cloudburst LIVE

मचैल माता यात्रा स्थगित

बादल फटने की इस गंभीर घटना के बाद मचैल माता यात्रा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। हर साल हजारों श्रद्धालु श्री चंडी माता मंदिर के दर्शन के लिए इस यात्रा में भाग लेते हैं, जिसमें गुलाबगढ़ से मंदिर तक लगभग 30 किलोमीटर की पैदल यात्रा शामिल होती है।

इलाके में डर और सतर्कता

प्रशासन ने आसपास के गांवों को सतर्क कर दिया है और लोगों से नदियों और नालों से दूर रहने की अपील की है। चार दिन पहले भी पाडर क्षेत्र में बादल फटने की घटना हो चुकी है।

राजौरी में भी खतरा

राजौरी जिले में भी पिछले दो दिनों से भारी बारिश के चलते नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और नदी के पास न जाने की सलाह दी है।

उपराज्यपाल ने जताया शोक

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि वे पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। साथ ही, उन्होंने राहत और बचाव अभियान को तेज करने के निर्देश भी दिए हैं।

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।