मनमोहन की अगुवाई वाला दल में कल आएगा जम्मू

Summary :

NULL

कांग्रेस का एक नीति नियोजन दल पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अगुवाई में जम्मू कश्मीर की जमीनी सुरक्षा स्थिति का अध्ययन करने के लिए राज्य की दो दिन की यात्रा पर कल यहां पहुंचेगा।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रवींद शर्मा ने बताया कि यह दल यहां पहुंचने के शीघ्र बाद विधायकों एवं विधान परिषद सदस्यों समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलेगा। दल के अन्य सदस्यों में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदम्बरम, गुलाम नबी आजाद, अंबिका सोनी शामिल हैं।

प्रवक्ता के अनुसार वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य करण सिंह भी इस दल के सदस्य हो सकते हैं। दल नेशनल कांफ्रेंस, माकपा और अकाली दल समेत विपक्षी पार्टियों के प्रतिनिधियों से भी मिलेगा।

कश्मीर घाटी में स्थिति बिगडऩे के बाद अप्रैल में कांग्रेस ने यह दल गठित किया था। श्रीनगर लोकसभा सीट के उपचुनाव में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में आठ व्यक्तियों की जान जाने के बाद लोगों ने व्यापक रऊप से हिंसक प्रदर्शन किया था।

यह पैनल 16-18 सितंबर को कश्मीर घाटी जाएगा और उसके अगले दिन लद्दाख। यह दल शीतकालीनन राजधानी जम्मू में दो दिन के अपने ठहराव के दौरान 25 प्रतिनिधिमंडलों से मिलेगा।

Desk Team