एनआईटी-श्रीनगर सोमवार को परीक्षाओं पर लेगा निर्णय

Summary :

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) श्रीनगर सोमवार को परीक्षाएं जारी रखने के बारे में निर्णय लेगा। संस्थान में इस समय कोई कक्षाएं नहीं चल रही हैं।

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) श्रीनगर सोमवार को परीक्षाएं जारी रखने के बारे में निर्णय लेगा। संस्थान में इस समय कोई कक्षाएं नहीं चल रही हैं। 
संस्थान के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘वर्तमान में एनआईटी श्रीनगर में कोई कक्षाएं नहीं चल रही है।’’ 
उन्होंने कहा कि सभी सत्र की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हुई थीं। 
उन्होंने कहा, ‘‘परीक्षा समाप्त होने के बाद नई कक्षाएं शुरू की जाएंगी। हालांकि, कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए कक्षाओं को शुरू करने का निर्णय मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा लिया जाएगा।” 
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बुधवार को कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए प्रदेश में सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया। 
अधिकारी ने कहा कि निदेशक ने सभी विभागों के प्रमुखों और डीनों को मामले पर अंतिम फैसला लेने के लिए बुलाया है। 
उन्होंने कहा, ‘‘हम देखेंगे कि परीक्षाएं स्थगित की जा सकती हैं या नहीं।’’ 

Shera Rajput