उमर, फारुख अब्दुल्ला हुए ‘सेल्फ-आइसोलेट’

Summary :

जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनके पिता व पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला मंगलवार को ‘होम आइसोलेशन’ में चले गए, क्योंकि वे ऐसे व्यक्ति से मिले थे, जो अपने कोरोना पॉजिटिव रिश्तेदार के संपर्क में आ गया था।

उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा, ‘मेरे पिता और मैं एक ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आए हैं, जो कोरोनावायरस पॉजिटिव रिश्तेदार के साथ रह रहा था। डॉक्टरों की सलाह पर हम एहतियातन सप्ताहभर के लिए ‘होम आइसोलेशन’ में रहेंगे। 

Shera Rajput