PAK ने उरी सेक्टर में किया सीजफायर का उल्लंघन

Summary :

NULL

जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्षविराम का फिर उल्लंघन करते हुए भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को लक्ष्य कर अकारण और अंधाधुंध गोलीगारी की।

आपको बता दे कि गुरुवार (22 फरवरी) को भी पाकिस्तानी सैनिकों ने उरी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था। पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी में कई घरों को नुकसान पहुंचा था। गोलीबारी के चलते करीब 500 लोगों को अपना घर छोड़कर राहत शिविर में शरण लेनी पड़ी थी। पाकिस्तान की तरफ से इस क्षेत्र में लगातार की जा रही गोलीबारी के चलते इलाके में तनाव और लोगों में दहशत है।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि सीमापार से पाकिस्तानी सैनिकों ने पूर्वाह्न 1150 बजे गोलीबारी शुरू की। भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक गोलाबारी जारी थी। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

पुलिस महानिदेशक एस पी वैद्य ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्वीट पर लिखा, ‘उरी सेक्टर के सीमावर्ती इलाकों में गोलीबारी/गोलाबारी की घटनाओं के कारण यहां के करीब 500 नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। उपायुक्त/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके पर लोगों का ध्यान रख रहे हैं।


24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team