पीडीपी के वरिष्ठ नेता तथा विधान परिषद के पूर्व सदस्य फिदौस अहमद ताक को जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नागरिक यातायात के आवागमन पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन करने के आरोप में समर्थकों के साथ रविवार को किश्तवाड़ जिले में कुछ वक्त के लिए हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने सुरक्षा बलों को लोकसभा चुनाव ड्यूटी में आने जाने की सुगमता के वास्ते जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग में रविवार और बुधवार को उधमपुर से बारामूला तक सभी प्रकार के नागरिक यातायात को बंद रखने का आदेश दिया है। यह आदेश 31 मई तक प्रभावी रहेगा।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई
अधिकारियों ने बताया कि ताक और उनके समर्थकों को किश्तवाड़ जिले में एक नाका चौकी पर उस वक्त हिरासत में लिया गया जब वह सरकारी आदेश का उल्लंघन करते हुए जम्मू की ओर जाने का प्रयास कर रहे थे। यह आदेश रविवार से प्रभावी हुआ है। हालांकि बाद में उन्हें और उनके समर्थकों को रिहा कर दिया गया।
हिरासत में लिए जाने से पहले ताक ने प्रदर्शन किया था तथा आदेश की समीक्षा करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था,‘‘दमनकारी आदेश पर हम मूक दर्शक नहीं बने रह सकते।’’


Download Android App
Download iOS App



