जम्मू & कश्मीर के दो अलग अलग जगहों से नशीले पदार्थाे की तस्करी करने वाले 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से एक किलो से ज्यादा मादक पदार्थ जब्त किये गये हैं। उनमें से एक व्यक्ति छथीसगढ़ का रहने वाला है।
पुलिस प्रवक्ता ने आज बताया कि शंकर लाल निषाद को कल शाम जम्मू जिले के नोवाबद इलाके से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 900 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि निषाद का कहना है कि वह छत्तीसगढ़ का रहने वाला है और वह इस मादक पदार्थ को ज्यादातर युवाओं को बेचता था।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उसके ऊपर नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा सोहन सिंह को कल शाम रियासी जिले के कटरा इलाके से गिरफ्तार किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि उसके पास से 220 ग्राम अफीम पोस्त बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि उसके ऊपर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।


Download Android App
Download iOS App



