सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित आतंकी गुट हिज्बुल मुजाहिदीन के जम्मू कश्मीर में सक्रिय पांच सदस्यों को शोपियां जिले से गिरफ्तार किया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि पुख्ता जानकारी के आधार पर, शोपियां जिले से आतंकवादियों के पांच मददगारों को बंदी बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की निशानदेही पर आईईडी बरामद किया गया है। आतंकवादी इस आईईडी का इस्तेमाल सुरक्षा बलों के खिलाफ करने की साजिश रच रहे थे।
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान आकिब नजीर राथर, आमिर मुजीद वानी, समीर अहमद भट, फैसल फारूक अहनगर और रईस अहमद गनाई के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों ने पूछताछ में बताया कि हिज्बुल के आतंकवादी अपने इन मददगारों के साथ एक इलाके में आईईडी लगा कर पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे।


Download Android App
Download iOS App



