श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने आज आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस के विशेष अभियान दल और सेना ने कुपवाड़ा के क्रालगुंड में जैश के एक सक्रिय आतंकवादी के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिलने पर अभियान चलाया।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया जिसकी पहचान मुश्ताक अहमद के रूप में की गयी है। उसके पास से हथियार एवं गोला बारूद भी बरामद किए गये हैं। गिरफ्तार आतंकवादी से पूछताछ की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



