J&K : सुरक्षाबलों को ‌मिली बड़ी कामयाबी, 4 आतंकी भारी मात्रा में ह‌थियारों के साथ गिरफ्तार

Summary :

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों को आंतकवादियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने रविवार सुबह मुठभेड़ के बाद 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। 

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों को आंतकवादियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने रविवार सुबह मुठभेड़ के बाद 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकियों के पास से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद किए हैं। ये सभी आतंकी नए आतंकी संगठन में नए-नए भर्ती हुए हैं और एलओसी को पार कर उस तरफ जाने की फिराक में थे।

दरअसल सेना को यह सूचना मिली थी कि नए भर्ती हुए 4 आतंकी एलओसी को पार करने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद सेना और पुलिस ने रविवार सुबह संयुक्त रूप से अभियान चलाकर इन आतंकियों की घेराबंदी की। इस दौरान हुए मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों को सरेंडर करने के लिए कहा, जिसके बाद इन चारों ने अपने हथियार डाल दिए। बताया जा रहा है कि इनके साथ कुछ और भी आतंकी थे जो फरार होने में कामयाब रहे। सुरक्षाबल उनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार यह चारों आतंकवादी संगठन में नए-नए भर्ती युवक हैं और यह नियंत्रण रेखा (एलओसी) को पार कर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर जाने की फिराक में थे।

Desk Team