बीजेपी की जम्मू कश्मीर इकाई ने बृहस्पतिवार को कहा कि आतंकवादियों द्वारा नागरिकों की लक्षित हत्याओं का उद्देश्य शांति प्रक्रिया को पटरी से उतारना और घाटी से अल्पसंख्यकों के नए सिरे से पलायन की शुरुआत करना है।
अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए हरसंभव उपाय करेगी – BJP
प्रदेश भाजपा ने कहा कि पार्टी कश्मीर में नागरिकों, खासतौर पर अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए हरसंभव उपाय करेगी, ताकि कश्मीरियत के मूल सिद्धांत को कायम रखा जा सके।
कश्मीर में पर्यटकों व निवेशकों का आना बढ़ा
भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई के मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी ने कहा कि ये आतंकी हमले ऐसे समय किए जा रहे हैं, जब घाटी में शांति प्रक्रिया पटरी पर अंतत: लौट आई है और कश्मीर में पर्यटकों व निवेशकों का आना बढ़ गया है।
पार्टी के प्रदेश महासचिव (संगठन) अशोक कौल ने कहा कि श्रीनगर में दो शिक्षकों की हत्या आतंकवादियों की हताशा को प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि वह इस बर्बर कृत्य की निंदा करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



