जम्मू & कश्मीर के शोपियां जिले में बीती रात आतंकवादियों ने सत्तारूढ़ पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के पूर्व पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तीन आतंकवादी कल देर रात पूर्व पंचायत सदस्य मोहम्मद रमजान शेख.50। के नगबल स्थित घर में घुसे और उन्हें गोली मार दी। घटना के समय मौजूद परिवार के अन्य सदस्यों और पड़ोसियों ने आतंकवादियों का डट कर मुकाबला किया। जिसमें एक आतंकवादी मारा गया।
जबकि दो अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। रमजान को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृत आतंकवादी की शिनाख्त शोपियां के तरेंज गांव निवासी शौकत कुमार उर्फ फलाही के रूप में की गयी है।
पुलिस महानिदेशक डॉ. एस पी वैद्य ने ट्वीट करके घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि तीन आतंकवादियों ने पीडीपी के पूर्व सरपंच मोहम्मद रमजान शेख की हत्या कर दी। परिवार के सदस्यों और पडोसियों की आंतवादियों के साथ हाथपाई में एक आतंकवादी की मौत हो गयी। घाटी में यह पहली घटना है जिसमें स्थानीय लोगों ने आतंकवादियों का प्रतिरोध करते हुए उसे मार गिराया।


Download Android App
Download iOS App



