श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान दो आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया ।अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है ।
अधिकारियों ने बताया, ”सुरक्षा बलों ने सोपोर के तुज्जर इलाके में घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया । इस दौरान दो आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया ।”
अधिकारियों ने बताया कि दोनों आतंकवादियों की उम्र 20 और 21 साल की है और दोनों सोपोर शहर के रहने वाले हैं । उन्होंने बताया कि अभियान के मद्देनजर दोनों की पहचान का खुलासा अभी नहीं किया गया है ।


Download Android App
Download iOS App



