Vaishno Devi News: नवरात्र में मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, फ्री हुई यात्रा!

Summary :

Vaishno Devi News: शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मां वैष्णो देवी के भक्त बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ यात्रा कर रहे हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालु ‘जय माता दी’ के जयघोष के साथ एक-दूसरे का उत्साह बढ़ा रहे हैं। माता के भजनों की गूंज और भक्तिमय वातावरण हर किसी को भावविभोर कर रहा है। भवन परिसर और पूरे मार्ग को खूबसूरती से सजाया गया है, जिससे श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। Vaishno Devi News: कटड़ा से भवन तक भक्तिमय सजावट माता वैष्णो देवी यात्रा की शुरुआत आधार शिविर कटड़ा से होती है। यहां पहुंचते ही श्रद्धालु अपना पंजीकरण…

Vaishno Devi News: शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मां वैष्णो देवी के भक्त बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ यात्रा कर रहे हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालु ‘जय माता दी’ के जयघोष के साथ एक-दूसरे का उत्साह बढ़ा रहे हैं। माता के भजनों की गूंज और भक्तिमय वातावरण हर किसी को भावविभोर कर रहा है। भवन परिसर और पूरे मार्ग को खूबसूरती से सजाया गया है, जिससे श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।

Vaishno Devi News: कटड़ा से भवन तक भक्तिमय सजावट

माता वैष्णो देवी यात्रा की शुरुआत आधार शिविर कटड़ा से होती है। यहां पहुंचते ही श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा कर आरएफआईडी यात्रा कार्ड प्राप्त करते हैं। इसके बाद वे परिवार और साथियों के साथ भवन की ओर प्रस्थान करते हैं। कटड़ा से लेकर भवन तक जगह-जगह की गई भव्य सजावट और रंग-बिरंगी रोशनियों से वातावरण और भी भक्तिपूर्ण हो गया है।

Vaishno Devi News
Vaishno Devi News

Maa Vaishno Devi Yatra: श्रद्धालुओं को मिल रही सभी सुविधाएं

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इनमें हेलीकॉप्टर सेवा, बैटरी कार सेवा, रोपवे (केबल कार) सेवा प्रमुख हैं। इसके साथ ही पारंपरिक सुविधाएं जैसे घोड़ा, पिट्ठू और पालकी सेवा का भी श्रद्धालु लाभ उठा रहे हैं। इससे सभी आयु वर्ग के भक्तों को यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही।

Maa Vaishno Devi Yatra Guide: दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएं प्रदान की हैं। दिव्यांगों के लिए घोड़ा सेवा और बैटरी कार सेवा पूरी तरह निशुल्क है। इस वजह से वे भी बिना किसी कठिनाई के माता के दर्शन कर पा रहे हैं और यात्रा उनके लिए यादगार बन रही है।

Vaishno Devi News
Vaishno Devi News

गर्भ जून, अर्धकुंवारी और भैरव घाटी में भी भीड़

माता वैष्णो देवी भवन के साथ-साथ अर्धकुंवारी मंदिर और भैरव घाटी में भी श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी हुई है। गर्भ जून गुफा के दर्शन के लिए श्रद्धालु विशेष रुचि दिखा रहे हैं। मां वैष्णो देवी के दर्शन के बाद भक्त बाबा भैरवनाथ के चरणों में हाजिरी लगाकर अपनी यात्रा को पूर्ण कर रहे हैं।

Vaishno Devi News
Vaishno Devi News

 

मौसम रहा अनुकूल, यात्रा सुगम

बुधवार को मौसम साफ रहने के कारण श्रद्धालुओं को यात्रा में किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। अनुकूल मौसम ने श्रद्धालुओं को राहत दी और वे आसानी से भवन तक पहुंच पाए।

नवरात्र के पहले तीन दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या

  • 22 सितंबर (पहला नवरात्र): लगभग 13,600 श्रद्धालु भवन पहुंचे।
  • 23 सितंबर (दूसरा नवरात्र): करीब 12,589 भक्तों ने दर्शन किए।
  • 24 सितंबर (बुधवार शाम 5 बजे तक): लगभग 10,500 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे।

यह भी पढ़ें: Rajya Sabha Election: जम्मू-कश्मीर की 4 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा, जानें कब होंगे इलेक्शन?

 

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।