कश्मीर घाटी में ब्लाक विकास परिषद(बीडीसी) के लिए मतदान गुरुवार को दिन में एक बजे समाप्त हो गया। मतदाताओं पर किसी भी तरह के आंतकवादी हमले को टालने के लिए सुरक्षा के कड़ इंतजाम किए गए थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मतदान सुबह नौ बजे शुरू हुआ था और दिन में एक बजे समाप्त हो गया और मतगणना दिन में तीन बजे शुरू होगी तथा नतीजे दिन में घोषित किए जाएंगे। राज्य में पहली बार बीडीसी के लिए चुनाव हो रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर में पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 और 35 ए के कुछ प्रावधानों को हटाए जाने के बाद यहां के प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं को नजरबंद कर दिया गया था और इसी के विरोध रूवरूप पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी( पीडीपी), नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस ने बीडीसी चुनावों का बहिष्कार किया था।
जिन नेताओं को गिरफ्तार किया गया है उनमें तीन पूर्व मुख्यमंत्री – नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, उनके पुत्र और पार्टी उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला तथा पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती शामिल हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में कहा था कि इन तीनों नेताओं को जन सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा है कि आतंकवादी हमले को रोकने के लिए तथा चुनावों में किसी भी तरह की गड़बड़ से निपटने के लिए सुरक्षा के कड़ इंतजाम किए गए हैं। उधर विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने उम्मीदवारों को निर्दलीय के तौर पर लडने के लिए धनराशि खर्च की है जबकि भाजपा का कहना है कि कांग्रेस और अन्य दलों ने चुनावों में छद्म उम्मीदवारें उतारे हैं।


Download Android App
Download iOS App



