बिहार के नालंदा में पत्नी की सरकारी स्कूल में शिक्षक की नौकरी लगने से परिवार में ख़ुशी का माहौल था। इसी के लिए पूरा परिवार मां छिन्नमस्तिका के दर्शन के लिए झारखंड के रजरप्पा जा रहा था। लेकिन रामगढ़ जिले के कुजू क्षेत्र में रांची-पटना हाईवे पर शनिवार रात को उनकी स्कॉर्पियो की दूसरे वाहन से भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
पत्नी की सरकरी नौकरी लगने पर मंदिर जा रहा था परिवार
बताया जा रहा है कि ये सभी लोग बिहार के नालंदा जिले के जंघारो गांव के रहने वाले थे। विवेकानंद कुमार मां सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के निदेशक थे और उनकी पत्नी की सरकारी टीचर की नौकरी लगी थी। इस खुशी में परिवार के साथ स्कूल से जुड़े लोग और रिश्तेदार समेत 14 लोग रजरप्पा के मां छिन्नमस्तिका मंदिर जा रहे थे। इस दौरान शनिवार रात को झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर पैंकी के पास उनकी उनकी स्कॉर्पियो की अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 बच्चों, 4 महिलाओं और 5 पुरुषों समेत 13 लोगों की मौत हो गई और 1 गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान विवेकानंद कुमार (40), उनकी पत्नी अमृता देवी (35), बेटी सोनाली कुमारी (16), बेटे शुभम कुमार (12) और छोटे बेटे अमन, मां प्रमिला देवी (65), भाई चंदन (22), सिंटू कुमार (25) और राजेश (23), बहन किरण कुमारी, किरण के पति और बेटे तथा वाहन चालक नंदन कुमार के रूप में हुई है। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका रामगढ़ सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान
Distressed to learn about the tragic mishap in the Ramgarh district of Jharkhand. My condolences to the bereaved families in this hour of grief. May the injured recover at the earliest.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each of those who lost their lives. The injured would be given Rs. 50,000: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) November 29, 2026
इस भीषण हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने गहरा दुख जताया। पीएम मोदी हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रूपये और घायल के परिजनों को 50,000 रूपये देने की घोषणा की है।


Download Android App
Download iOS App




