Healthy Food for Breakfast: दिनभर एनर्जेटिक और फिट रहने के लिए सुबह के नाश्ते में शामिल करें ये 5 हेल्दी फूड्स, सेहत के लिए हैं बेस्ट

Summary :

यह आर्टिकल सुबह के नाश्ते के महत्व पर जोर देता है, यह बताते हुए कि एक हेल्दी ब्रेकफास्ट पूरे दिन एनर्जेटिक बनाए रखता है, बार-बार भूख लगने से बचाता है, वजन नियंत्रण में मदद करता है और सेहत के लिए अच्छा होता है। यह सुबह तली-भुनी चीजों की जगह स्वस्थ ऑप्शन को चुनने की सलाह देता है। आर्टिकल में सुबह के नाश्ते के लिए 5 बेहतरीन फूड्स बताए गए हैं

सुबह का नाश्ता अगर हेल्दी हो तो आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करते हैं। जब आप अच्छा और अपना मनपसंद ब्रेकफास्ट करते हैं, तो इससे आपको काम करने में आसानी होती है और बार-बार भूख भी नहीं लगती है। सुबह की तली-भुनी चीजों की जगह अगर आप हेल्दी फ़ूड खाते हैं, तो इससे आपका वजन कंट्रोल में रहा है। इसके साथ ही सेहत भी सही रहती है, इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही 5 फूड्स के बारे में बताएंगे, जिसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

सुबह के नाश्ते के लिए बेस्ट हैं ये फूड्स

1. ओट्स

high protein breakfast ideas
high protein breakfast ideas (Source: Social Media)

ओट्स में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसमें बीटा-ग्लूका नाम का फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। सुबह के नाश्ते में ओट्स का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती है। इसे आप पानी या दूध के साथ खा सकते हैं। अगर चाहें, तो इसमें ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं।

2. अंडे

quick healthy breakfast recipes
quick healthy breakfast recipes (Source: Social Media)

अगर आप मांकाहारी हैं, तो नाश्ते में अंडे खा सकते हैं। अंडे प्रोटीन से भरपूर होते हैं और इनमें कई जरूरी विटामिन व मिनरल्स पाए जाते हैं। सुबह के समय अंडे खाने से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और एनर्जी भी मिलती है। इन्हें उबालकर, भुर्जी बनाकर या ऑमलेट की तरह खाया जा सकता है।

3. दही या ग्रीक योगर्ट

weight loss breakfast foods
weight loss breakfast foods (Source: Social Media)

दही प्रोबायोटिक्स का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो पेट और हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। ग्रीक योगर्ट में नार्मल दही की तुलना में ज्यादा प्रोटीन होता है। सादे दही में थोड़ा सा शहद और फल डालकर आप इसका सेवन कर सकते हैं। यह सबसे टेस्टी और हेल्दी नाश्ता माना जाता है।

4. स्प्राउट्स

Healthy Food for Breakfast
Healthy Food for Breakfast (Source: Social Media)

चना, मूंग और मोठ जैसे स्प्राउट्स पोषण का खजाना माने जाते हैं। इनमें प्रोटीन, आयरन, फाइबर और विटामिन्स अच्छी मात्रा में होते हैं। अनाज खाने से शरीर में इम्यूनिटी काफी तेजी से बढ़ती है। आप इसमें थोड़ा सा नींबू का रस, प्याज और टमाटर मिलाकर इसे और ज्यादा टेस्टी बना सकते हैं।

5. नट्स और सीड्स

high protein breakfast ideas
high protein breakfast ideas (Source: Social Media)

बादाम, अखरोट, चिया सीड्स और अलसी के बीज जैसे मेवे और बीज हेल्दी वसा और प्रोटीन के बेहतरीन स्रोत माने जाते हैं। मुट्ठी भर मेवे सुबह खाने से दिमाग का विकास तेजी से होता है और शरीर को जरूरी पोषण मिलता है। आप इन्हें अपने ओट्स, दही या स्मूदी में ऊपर से डालकर खा सकते हैं।

Also Read: बालों के झड़ने से लेकर ब्लड शुगर कंट्रोल करने तक, यहां जानें इसके कमाल के फायदे

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।