करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। व्रत की शुरुआत सुबह-सुबह सरगी खाकर होती है। सरगी सास अपनी बहू को प्यार और आशीर्वाद के रूप में देती है, क्योंकि पूरे दिन बिना पानी और खाने के रहना आसान नहीं होता है, इसलिए सरगी में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए, जो दिनभर एनर्जी दें और जल्दी प्यास या भूख न लगने दें। आइए यहां जानते हैं सरगी में क्या-क्या खाया जा सकता है।
करवा चौथ के लिए सरगी फूड आइडियाज

1. ताजे फल
सरगी में सेब, केला, अनार और पपीता जैसे ताजे फल जरूर खाएं। इनमें भरपूर पानी और फाइबर पाया जाता है। फल खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस करते हैं।
2. मेवे और मखाने
बादाम, अखरोट, काजू और किशमिश जैसे सूखे मेवे एनर्जी का बेहतरीन जरिया माना जाता हैं। मुट्ठी भर ड्राई फ्रूट्स या हल्के घी में भुने हुए मखाने खाने से शरीर को ताकत मिलती है और बार-बार भूख नहीं लगती है।
3. मीठी या नमकीन सेवइयां
सरगी की थाली सेवइयों के बिना अधूरी मानी जाती है। आप दूध में बनी मीठी सेवइयां या कम तेल में बनी नमकीन सेवइयां खा सकती हैं। दूध और सेवइयां मिलकर पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं।

4. पनीर या उबले आलू
प्रोटीन से भरपूर पनीर खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। आप हल्का सेंधा नमक और काली मिर्च डालकर पनीर के टुकड़े खा सकती हैं। इसके अलावा उबला हुआ आलू भी अच्छा ऑप्शन है, जो आपको दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखेगा।
5. नारियल पानी या लस्सी
सरगी के समय एक गिलास नारियल पानी जरूर पिएं। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बनाए रखता है, जिससे दिनभर प्यास कम लगती है। अगर आप चाहें, तो घर की बनी ताजी लस्सी भी ले सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App




