गालियां देने लगा है आपका लाडला? डांटने के बजाय इन तरीकों से सिखाएं सही और गलत का फर्क

Summary :

यह आर्टिकल बच्चों में गाली देने की आदत को सुधारने के तरीकों के बारे में है। इसमें बताया गया है कि बच्चे अपने आसपास के माहौल से बहुत कुछ सीखते हैं, और अगर वे किसी को गाली देते हुए देखते हैं, तो वे भी ऐसा करना सीख सकते हैं। ऐसी स्थिति में डांटने के बजाय उन्हें प्यार से समझाना जरूरी है। आर्टिकल में पेरेंट्स के लिए सुझाव दिए गए हैं।

बच्चे अपने आस-पास के माहौल से बहुत कुछ सीखते हैं। वे जैसा देखेंगे वैसा ही बर्ताव करते हैं। अगर उनके पास कोई गाली देता है, तो वे भी गाली देना सीख जाते हैं और पेरेंट्स के लिए उनकी ये गंदी आदत सुधारना मुश्किल हो जाता है। अगर आपका बच्चा भी ऐसा करने लगा है, तो उसे डांटने के बजाय उसे प्यार से समझने की जरूरत है। आइए जानते हैं कि बच्चे की गाली देने की आदत को कैसे ठीक किया जा सकता है।

पेरेंट्स इन बातों का रखें खास ख्याल

Parenting
Parenting (Magnific)

1. बच्चे की संगत देखें

बच्चे आधा दिन स्कूल में, गली में और घर के बाहर खेलता रहते हैं। इस दौरान वह अपने दोस्तों, स्कूल के साथियों और आस-पास के बच्चों के साथ रहता है। आपको इस बात पर नजर रखनी चाहिए कि जिन बच्चों के साथ वह खेलता या समय बिताता है, वे कहीं गाली तो नहीं देते। बच्चे दूसरों की आदतें बहुत जल्दी अपना लेते हैं, इसलिए इस बात का खास ख्याल रखें।

2. सही और गलत का फर्क समझाएं

जब बच्चा कोई गलत शब्द इस्तेमाल करे, तो उसे तुरंत और प्यार से समझाएं कि वह शब्द क्यों गलत है। उसे यह बताएं कि इस तरह की भाषा बोलने से दूसरे लोगों को बुरा लग सकता है। बच्चे को डांटने के बजाय उसे यह अहसास कराएं कि समझदार और अच्छे बच्चे ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करते।

3. बच्चे को अच्छी बातें सिखाएं

बच्चों को हमेशा अच्छे शब्द सिखाएं ताकि वे बड़ों से और दूसरों से अच्छे तरीके से बात कर सकें। बच्चे को समझाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप खुद उससे हमेशा प्यार और समझदारी से बात करें, क्योंकि बच्चा वही सीखता है जो वो आपको करते देखता है।

4. खुद भी अच्छी भाषा का इस्तेमाल करें

बच्चे सबसे पहले अपने माता-पिता और घर के बड़ों की नकल करते हैं। इसलिए घर पर आपस में बात करते समय हमेशा संयम रखें और अच्छे शब्दों का ही इस्तेमाल करें। अगर घर का माहौल सकारात्मक और प्यार भरा होगा, तो बच्चा भी कभी गलत भाषा का इस्तेमाल नहीं करेगा।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।