Monsoon Session Parliament LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Summary :

Monsoon Session Parliament LIVE:लोकसभ और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल तक स्थगित कर दी गई है। इसके साथ ही शीतकालीन सत्र 19 दिन बाद आज अनिश्चितकाल के लिए समाप्त हो गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि इस सत्र में कुल 15 बैठकें हुईं और कामकाज 111 प्रतिशत रहा। उन्होंने सदन चलाने में सहयोग के लिए सभी सांसदों का धन्यवाद किया। नए बिल होंगे पेश महिला आरक्षण-डिलिमिटेशन और एफसीआरए संशोधन बिल को लेकर भी चर्चा तेज रही है, लेकिन ये दोनों विधेयक सोमवार की कार्यसूची में शामिल नहीं हैं। इस बीच विपक्ष ने लोकसभा और राज्यसभा में सरकार…

Monsoon Session Parliament LIVE:लोकसभ और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल तक स्थगित कर दी गई है। इसके साथ ही शीतकालीन सत्र 19 दिन बाद आज अनिश्चितकाल के लिए समाप्त हो गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि इस सत्र में कुल 15 बैठकें हुईं और कामकाज 111 प्रतिशत रहा। उन्होंने सदन चलाने में सहयोग के लिए सभी सांसदों का धन्यवाद किया।

नए बिल होंगे पेश

महिला आरक्षण-डिलिमिटेशन और एफसीआरए संशोधन बिल को लेकर भी चर्चा तेज रही है, लेकिन ये दोनों विधेयक सोमवार की कार्यसूची में शामिल नहीं हैं। इस बीच विपक्ष ने लोकसभा और राज्यसभा में सरकार को घेरने की तैयारी की है। सदन की रणनीति पर चर्चा के लिए राज्यसभा में विपक्ष के नेता के कक्ष में विपक्षी दलों के फ्लोर लीडर्स की बैठक भी होगी।

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक तय किया गया है; इस सत्र के लिए कुल 19 बैठकें निर्धारित की गई हैं, जिनके दौरान सरकारी बिलों पर चर्चा, नीतिगत समीक्षा और विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा।

This Live Blog has Ended

हल्द्वानी में भाषण के बाद मंच का शुद्धिकरण करने पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे

August 13, 2026 11:32 am

संसद परिसर में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

August 13, 2026 11:14 am

जोरदार हंगामे के बीच लोकसभा की कार्रवाई गुरुवार सुबह तक के लिए स्थगित

August 12, 2026 3:56 pm

मॉनसून सत्र के 18वें दिन बुधवार को लोकसभा में विपक्ष के लगातार जोरदार हंगामे के बीच कार्रवाई स्थगित कर दी गई है. अब कल गुरुवार सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्रवाई शुरू होगी.

सदन में रिजिजू और अखिलेश में जमकर बहस

August 12, 2026 3:05 pm

FCRA बिल वॉइस वोट से मंजूर हो गया है. इसे लेकर रिजिजू ने अखिलेश यादव से कहा कि आप दिखाओ अगर इस बिल में एक भी क्लॉज माइनॉरिटी के खिलाफ हो. उन्होंने कहा, 'हम तो बिल को JPC को रेफर कर रहे हैं. इनको तो खुश होना चाहिए कि बिल JPC में गया है.

वहीं अखिलेश यादव ने कहा, मुझे तो लगा था 3 बजे बहस होगी. लेकिन कोई दिखाई नहीं दे रहा. किरण रिजिजू जी बताए बिना माइनॉरिटी के आप कौन सा बिल लाए हो.'

लोकसभा की कार्रवाई 3 बजे तक स्थगित

August 12, 2026 2:41 pm

संसद में फिर से हंगामा हो गया है. विपक्ष अमित शाह की मौजूदगी पर अड़ा है. इस चलते सदन की कार्रवाई में बाधा पड़ रही है. वहीं अभी तक अमित शाह पूरे मानसून सत्र में उपस्थित नहीं हुए हैं. इस चलते लोकसभा की कार्रवाई 3 बजे तक स्थगित कर दी गई है.

गृहमंत्री के सदन में न आने को लेकर फिर घमासान

August 12, 2026 2:37 pm

आज सदन में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय FCRA को लेकर प्रस्ताव लेकर आए. जिसके बाद विपक्ष ने भारी हंगामा किया. मल्लिकार्जुन खड़गे ने अमित शाह को लेकर कहा, 'जिनके नाम से बिल है वो एब्सेंट है ये रोज का धंधा हो गया है. बुलाइए उनको सदन में.' 

Monsoon Session Parliament LIVE: FCRA को JPC भेजने पर मचा घमासान, विपक्षा का जोरदार हंगामा

August 12, 2026 2:28 pm

FCRA को JPC भेजने पर घमासान मच गया है और विपक्षा का जोरदार हंगामा जारी है इसी हंगामे के बीच JPC भेजने का प्रस्ताव लोकसभा से पास हो गया है.

आज 3 बजे अमित शाह करेंगे सदन में चर्चा, कल देंगे जवाब

August 12, 2026 12:06 pm

लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच अमित शाह का बयान सामने आया है और उन्होने बताया कि आज 3 बजे  सदन में चर्चा करेंगे और कल देंगे जवाब देंगे। साथ ही बताया की विपक्ष चर्चा के लिए तैयार नहीं है।

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

August 12, 2026 11:36 am

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है और विपक्ष का हंगामा जारी है.

चढ़ावा चोरी पर सदन में नहीं होगी चर्चा - सूत्र

August 11, 2026 3:24 pm

आज भी मानसूत्र सत्र का दिन जोरदार हंगामेभरा जा रहा है. बता दें, विपक्ष अमित शाह को सदन में जवाब की मांग कर रहा है, वहीँ वह राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर भी चर्चा मांग रहा है. ऐसे में सूत्र बता रहे हैं कि सत्ता पक्ष छात्रों पर चर्चा के लिए तैयार है मगर राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर नहीं.

लोकसभा की कार्यवाही एक बार फिर स्थगित

August 11, 2026 3:21 pm

मानसून सत्र जोरदार हंगामेदार रहा है, ऐसे में एक बार फिर से लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है.

संसद में लगी चार अहम बिलों पर मुहर

August 11, 2026 3:19 pm

भले मानसून सत्र हंगामेदार चल रहा हो मगर इस बीच कई बिल पास हो रहे हैं. बता दें, संसद के मानसून सत्र में कई अहम विधेयक पारित हुए हैं, जिनमें ‘केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026’ और ‘नेशनल को-ऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (संशोधन) विधेयक, 2026’ लोकसभा से पास हो गए. वहीं ‘ट्रिब्यूनल्स रिफॉर्म्स बिल, 2026’ को राज्यसभा में विचार और पारित करने के लिए लिया गया.

FCRA बिल वापस ले सरकार - कांग्रेस

August 11, 2026 2:13 pm

सदन में विपक्ष लगातार हंगामा कर रहा है. वह अमित शाह से 20 जुलाई एक्शन पर जवाब मांग रहा है साथ में राम मंदिर चंदा चोरी पर चर्चा की मांग कर रहा है. इसी के साथ FCRA बिल को वापस लेने की मांग कर रहा है.

अमित शाह छात्रों के मुद्दे पर जवाब देने को तैयार - सूत्र

August 11, 2026 2:07 pm

विपक्ष सदन में अमित शाह से 20 जुलाई एक्शन पर लगातार जवाब मांग रहा है, जिस कारण सदन बाधित भी हो रहा है. ऐसे में सरकारी सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि गृहमंत्री सदन में आ सकते हैं और इस मामले पर चर्चा कर सकते हैं.

राहुल गांधी भगोड़े बने हुए हैं- कंगना रनौत

August 11, 2026 12:12 pm

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, "अब जब चर्चा हम करने को तैयार हैं तो राहुल गांधी भगोड़े बने हुए हैं। वह अमित शाह को सुनना नहीं चाह रहे हैं तो कैसे संसद चलेगा। देश इनकी करतूत देख रहा है इन्होंने इस बार एक दिन भी संसद चलने नहीं दिया है। जो कि शर्मनाक बात है।"



सत्ताधारी पार्टी के सांसद विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं - प्रियंका गांधी

August 11, 2026 12:12 pm

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "मैंने पहली बार देखा है कि सत्ताधारी पार्टी के सांसद विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। कम से कम हमने उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर तो किया। अब उन्हें (अमित शाह को) आकर बयान देना चाहिए।"

राहुल गांधी देश के सामने कुछ बोलते हैं और सदन में भागते हैं- गिरिराज सिंह

August 11, 2026 12:12 pm

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा,"ये राहुल गांधी देश के सामने कुछ बोलते हैं और सदन में भागते हैं इसलिए NDA के सांसद उनसे मांग कर रहे हैं कि भागो मत और चर्चा करो।"



राहुल गांधी का दोहरा चरित्र - निशिकांत दूबे

August 11, 2026 12:06 pm

भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने कहा, "ये जो राहुल गांधी का दोहरा चरित्र है जिस तरह से मोदी विरोध की उनकी आग है जिसमें देश तोड़ने वाले तत्वों के साथ वो हमेशा शामिल रहते हैं उनके लिए संदेश है कि अपनी दोहरी मानसिकता को बंद करें। आप छात्रों के साथ आए और उनको न्याय दिलाए."



नेता प्रतिपक्ष का बहुत दुर्भाग्यपूर्ण रवैया रहा- बांसुरी स्वराज

August 11, 2026 12:06 pm

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "नेता प्रतिपक्ष का बहुत दुर्भाग्यपूर्ण रवैया रहा है। वे गोल पोस्ट बदलते रहते हैं। कर दाताओं का पैसा बर्बाद हो रहा है। सदन चलने नहीं दे रहे हैं. राहुल गांधी को केवल उपद्रव करना हैं।"



लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

August 11, 2026 11:16 am

संसद के मानसून सत्र में मंगलवार को छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। वहीं, राज्यसभा में भी विपक्ष के हंगामे का असर देखने को मिला। शोर-शराबे और विरोध के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। संसद में लगातार बढ़ते गतिरोध के कारण सरकार और विपक्ष के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। अब सभी की नजरें आगे की कार्यवाही और संभावित चर्चा पर टिकी हैं।

संसद में सरकार की तैयारी पर अखिलेश का बड़ा बयान

August 10, 2026 3:12 pm

संसद में चर्चा के लिए सरकार की तैयारी पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा," विपक्ष पहले दिन से चाह रही है कि छात्र मामलों पर गृह मंत्री का बयान आ जाए। लेकिन सरकार तैयार नहीं है जब दो दिन बचे हैं और अभी भी सरकार के पास समय है कि दोनों (चंदा चोरी और छात्र आंदोलन) विषय पर चर्चा करें। ये सामान्य बात नहीं कि प्रभु राम जी के चढ़ावे की चोरी हो जाए। करोड़ों लोगों की आस्था का सवाल है आखिरकार इस पर कौन जवाब देगा? छात्र और युवाओं पर जो लाठी चली है इस पर भी जवाब दें।'

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार बिल पास, कल 11 बजे तक स्थगित

August 10, 2026 2:28 pm

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार बिल पास हो गया। सदन की कार्यवाही को कल सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दिया गया। सरकार ने बिल को न्यायिक और प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया। वहीं, विपक्ष ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

गृह मंत्री के जवाब को शांति से सुनना होगा- लोकसभा में बोले रिजिजू

August 10, 2026 2:06 pm

गृह मंत्री का जवाब धैर्यपूर्वक सुना जाना चाहिए – लोकसभा में रिजिजू ने कहा।

लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा

August 10, 2026 12:28 pm

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा जारी रहा। छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई और राम मंदिर चढ़ावे चोरी के मामले पर सरकार से जवाब मांगते हुए जमकर हंगामा किया और अब सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है।

लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही शुरु, विपक्ष का हंगामा जारी

August 10, 2026 12:07 pm

12 बजे तक स्थगित रहने के बाद लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही शुरु हो गई है लेकिन विपक्ष का हंगामा जारी है

भारी हंगामे के बीच राज्यसभा भी 12 बजे तक स्थगित

August 10, 2026 11:25 am

राज्यसभा में जोरदार हंगामा और विपक्षी सांसद के नारेबाजी के बिच राज्यसभा भी 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है .



लोकसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित

August 10, 2026 11:09 am

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा खड़ा कर दिया। सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।



राज्यसभा की कार्यवाही शुरू

August 10, 2026 11:09 am

राज्यसभा में भी कार्यवाही शुरू हो गई है। फिलहाल, कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है।

FCRA बिल पर कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल क्या बोले?

August 10, 2026 10:53 am

महिला आरक्षण बिल, परिसीमन बिल और FCRA बिल पर गतिरोध के बारे में AICC के महासचिव और कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "इस पर हमारा रुख़ बिल्कुल साफ़ है। सबसे पहले, गृह मंत्री अमित शाह को संसद में आकर दिल्ली के छात्रों पर हुए अत्याचारों के बारे में बयान देना चाहिए। यह हमारी साफ़ मांग है। जब तक उस मुद्दे पर बयान नहीं आता, हम उन्हें ऐसा नहीं करने देंगे।"



FCRA बिल पर सपा ने क्या कहा?

August 10, 2026 10:52 am

FCRA बिल पर समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "एक्सपर्ट लोग इसमें अलग-अलग सुझाव दे रहे हैं। यहां के कुछ कह रहे हैं और सरकार कुछ कह रही है और लोग कुछ कह रही है। लेकिन हमें लगता नहीं ये सब ठीक है। महिला आरक्षण बिल, परिसीमन बिल पर उन्होंने कहा," उन्होंने इसे पहले ही लागू कर दिया है। जिस दिन वोट होने जा रहा था उसी रात 9 बजे इन्होंने लागू कर दिया था 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' उसी हिसाब से सब करा दें।"



मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते की शुरुआत

August 10, 2026 10:49 am

Monsoon Session Parliament LIVE: संसद के 2026 के मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते की शुरुआत सोमवार (10 अगस्त) से हो गई है। लोकसभा में आज चार अहम बिल पेश किए जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो विधेयक पेश करेंगे। इनमें केरल (अल्टरेशन ऑफ नेम) बिल और नेशनल को-ऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन अमेंडमेंट बिल शामिल हैं। वहीं, अर्जुन राम मेघवाल ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल और जी. किशन रेड्डी माइंस एंड मिनरल्स अमेंडमेंट बिल पेश करेंगे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद के मकर द्वार पर पोर्च निर्माण की संभावना को लेकर दिया निर्देश

August 7, 2026 4:22 pm

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बारिश के मौसम में मकर द्वार पर हो रही समस्याओं को देखते हुए सीपीडब्ल्यूडी (CPWD) के अधिकारियों, वास्तुकारों आर्किटेक्ट्स और अन्य संबंधित एजेंसियों को बुलाया। अध्यक्ष ने सभी को मकर द्वार पर एक पोर्च के निर्माण की व्यावहारिकता पर विचार करने और इसका प्रस्ताव सौंपने का निर्देश दिया, जिससे सांसदों और अन्य कर्मचारियों को हो रही असुविधा को दूर किया जा सके।

लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

August 7, 2026 12:19 pm

लोकसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्ष का हंगामा जारी रहा है औऱ अब सदन की कार्यवाही सोमवार के लिए स्थगित कर दी गई है।

मोहन भागवत से किसी सर्टिफ़िकेट की ज़रूरत नहीं- प्रियंका गांधी

August 7, 2026 11:01 am



राज्यसभा में हंगामे के बीच खड़गे का बड़ा बयान, बोले- 'कब बोलना है, ये मेरा अधिकार'

August 6, 2026 12:21 pm

राज्यसभा में हंगामे के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी बात रखते हुए कहा कि सदन में कब बोलना है, यह तय करना उनका अधिकार है। उन्होंने शोर-शराबे के बीच भी अपनी बात रखने की कोशिश की और कहा कि विपक्ष की आवाज़ को दबाया नहीं जाना चाहिए।

लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

August 6, 2026 11:06 am

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामे की भेंट चढ़ गई है। जिसे 2 बजे तक स्थगित क कर गई है।

राज्यसभा ने सर्वोच्च न्यायालय संशोधन बिल वापस लोकसभा लौटाया

August 5, 2026 4:47 pm

राज्यसभा ने विचार-विमर्श के बाद सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 लोकसभा को वापस लौटाया।

'बिना चर्चा नहीं चलने देंगे सदन..,' रिजिजू से मुलाकात में राहुल का अल्टीमेटम

August 5, 2026 2:50 pm

बुधवार को संसद सत्र की कार्यवाही शुरू होने के तुरंत बाद स्थगन का आदेश देना पड़ा. इससे पहले मंगलवार को भी राम मंदिर में चढ़ावे चोरी को लेकर संसद में जोरदार बहस हुई थी. विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पार्लियामेंट्री अफेयर मिनिस्टर किरण रिजिजू से मुलाक़ात की है. बता दें,मुलाकात के बाद यह बात साफ़ हुई है कि विपक्ष तब तक संसद नहीं चलने देंगे जब तक राम मंदिर और 20 जुलाई बवाल पर चर्चा नहीं हो जाती.

जगदंबिका पाल का कांग्रेस पर तीखा सवाल- झारखंड पर क्यों मौन हैं राहुल गांधी और विपक्ष

August 5, 2026 2:43 pm

झारखंड में छात्र पिछले 12 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं. विपक्ष द्वारा 20 जुलाई के मामले को संसद में उठाया जा रहा है. इस पर भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने विपक्ष के संसद में जारी विरोध प्रदर्शन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "विपक्ष आखिर किस बात का विरोध कर रहा है? झारखंड में जेपीएससी (JPSC) पेपर लीक को लेकर छात्र पिछले 13 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन वहां के मुख्यमंत्री ने अब तक उनसे बात तक नहीं की. राहुल गांधी और पूरा विपक्ष इस मुद्दे पर पूरी तरह मौन है."

Monsoon Session Parliament LIVE: शाह के इस्तीफे की मांग पर संसद में हंगामा, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

August 5, 2026 12:23 pm

शाह के इस्तीफ़े की मांग को लेकर संसद में हंगामा; लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित।



लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, अमित शाह के इस्तीफे की मांग

August 5, 2026 11:06 am

विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही बुधवार को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्षी सांसद नारे लगाते हुए और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए सदन के बीचों-बीच (वेल में) आ गए। लगातार हंगामे के कारण सदन का कामकाज सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा था, इसलिए स्पीकर ने कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

मीसा भारती ने साधा भाजपा पर निशाना

August 4, 2026 3:42 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की मुलाकात पर राजद सांसद मीसा भारती ने कहा, "मुलाकात कोई बड़ी बात नहीं है। वो इस देश के प्रधानमंत्री हैं और नीतीश कुमार क्या मुद्दे लेकर गए थे, क्या बिहार के मुद्दे पर उनसे मुलाकात हुई है या बांकीपुर के नतीजों पर चर्चा हुई, यह तो वो दो लोग ही बता पाएंगे।"

Monsoon Session Parliament LIVE: राज्‍यसभा कल सुबह 11 बजे तक स्‍थग‍ित

August 4, 2026 3:26 pm

व‍िपक्ष के भारी हंगामे के बाद राज्‍यसभा कल सुबह 11 बजे तक स्‍थग‍ित कर दी गई है.

राज्यसभा सदस्य के रूप में नितीश कुमार की प्रधानमंत्री से मुलाक़ात - केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन

August 4, 2026 2:34 pm

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा, "नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में आए हैं। राज्यसभा सदस्य के रूप में नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की है। प्रधानमंत्री के साथ उनकी अनौपचारिक मुलाकात थी।"

राम मंदिर ट्रस्ट और 20 जुलाई पर हो चर्चा - संसद गतिरोध के बीच कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का बयान

August 4, 2026 2:12 pm

संसद में गतिरोध पर राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, " हमारी मांग तो पहले से ही एक ही है कि स्पीकर और सभापति, दोनों मिलकर दोनों सदनों में चर्चा के लिए अनुमति दें। अगर चर्चा शुरू होगी तो सारी चीजें सामने आ जाएंगी। इसी कारण हम सिर्फ चर्चा चाहते हैं। राम जन्मभूमी ट्रस्ट और बच्चों के साथ जो अन्याय और अत्याचार हुआ, उस पर चर्चा हो। हम यही चाहते हैं, वो क्यों घबरा रहे हैं। हम बस चाहते हैं कि आप अपना बयान दो, हम उस पर चर्चा करेंगे। आप अपनी बात रखो, हम अपनी बात रखेंगे, इसमें चिंता की क्या बात है..."

संसद शुरू होते ही हंगामा, लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

August 4, 2026 11:25 am

संसद की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने पेपर लीक और राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी जैसे मुद्दों पर हंगामा खड़ा कर दिया। विपक्ष का हंगामा इतना ज़बरदस्त था कि लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

लोकसभा की कार्यवाही कल 11 बजे तक स्थगित

August 3, 2026 3:01 pm

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा और नारेबाजी के कारण अब सदन की कार्यवाही कल 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है.

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा और नारेबाजी, सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

August 3, 2026 12:57 pm

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा और नारेबाजी के कारण अब सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है.

लोकसभा में दो बड़े बिल होंगे पेश

August 3, 2026 11:26 am

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह लोकसभा में भारतीय सांख्यिकी संस्थान विधेयक, 2026 पेश करेंगे और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण निचले सदन में बैंकर्स बुक्स एविडेंस विधेयक, 2026 पेश करेंगी।

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

August 3, 2026 11:21 am

संसद के मॉनसून सत्र का आज 11वां दिन की शुरुआत भी हंगामे के साथ हुई और शुरुआत होते ही सदन में विपक्ष का जमकर हंगामा देखने को मिला. जिसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है

सदन में भारी हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित

July 31, 2026 12:13 pm

ससंद में लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के 1 घंटे बाद ही स्थगित हो गई है. इसके बाद कार्यवाही 12 बजे शुरू हुई मगर हंगामे को देखते हुए फिर से कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. बड़ी बात यह कि कार्यवाही अब सीधे सोमवार तक के लिए स्थगित हो गई है.

किसी को भगवा के अपमान का हक़ नहीं - साक्षी महाराज

July 31, 2026 12:10 pm

संसद परिसर में विपक्ष राम मंदिर चोरी को लेकर धरने पर बैठे हैं जिसमें सांसद पप्पू यादव पुजारी के भेष में नाटक प्रस्तुति दे रहे हैं. इसी बीच साक्षी महाराज इसे लेकर आपत्ति जता रहे हैं. उन्होंने कहा कि किसी को भगवा के अपमान का हक नहीं है.

संसद के मकर द्वार पर आज भी विपक्ष का प्रदर्शन

July 31, 2026 12:07 pm

संसद में राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है. इस बीच ससंद के परिसर में विपक्ष प्रदर्शन कर रहा है. विपक्ष का प्रदर्शन राम मंदिर में हुई चंदा चोरी को लेकर है.

सदन में भारी हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित

July 31, 2026 11:05 am

ससंद में राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के 1 घंटे बाद ही स्थगित हो गई है. बड़ी बात यह कि कार्यवाही अब सीधे सोमवार तक के लिए स्थगित हो गई है.

लोकसभा में वन्दे मातरम् हुआ पास

July 30, 2026 3:51 pm

राज्यसभा के बाद लोकसभा में भी वन्दे मातरम् बिल पास हो गया है. इसके साथ ही लोकसभा की कार्रवाई कल तक के लिए स्थगित हो गई है.

मलिकार्जुन खडगे के मनुस्मृति वाले बयान पर सदन में भारी हंगामा

July 30, 2026 3:22 pm

राज्यसभा में भारी हंगामा तब खड़ा हो गया जब मलिकार्जुन खडगे ने एक किताब का हवाला देकर मनुस्मृति पर विवादित बयान दिया. जिसके बाद मामला गरमा गया.

सरकार की कार्रवाई सिर्फ दिखावा - मलिकार्जुन खडगे

July 30, 2026 3:01 pm

सदन में अपनी बात रखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे ने सरकार पर कार्रवाई का दिखावा करने व हेडलाइन मेनेजमेंट करने का आरोप लगाया है. इस बीच मलिकार्जुन खडगे ने 20 जुलाई को हुई छात्रों पर लाठीचार्ज और पेलेट गन के इस्तेमाल पर सवाल खड़े किए हैं.

जनाक्रोश के दबाव में सरकार को झुकना पड़ा - मलिकार्जुन खडगे

July 30, 2026 2:36 pm

परीक्षा संशोधन बिल पर राज्यसभा में चर्चा चल रही है. इसे लेकर राज्यसभा में विपक्ष की तरफ से मलिकार्जुन खडगे अपना भाषण दे रहे हैं. उन्होंने कहा इस बिल से कुछ बदलने वाला नहीं है. नया बिल अभी भी अधूरा है. उन्होंने कहा कि जनआक्रोश के दबाव ने सरकार को झुकना पड़ा.

इस बिल से कुछ बदलने वाला नहीं - मलिकार्जुन खडगे

July 30, 2026 2:30 pm

परीक्षा संशोधन बिल पर राज्यसभा में चर्चा चल रही है. इसे लेकर राज्यसभा में विपक्ष की तरफ से मलिकार्जुन खडगे अपना भाषण दे रहे हैं. उन्होंने कहा इस बिल से कुछ बदलने वाला नहीं है. नया बिल अभी भी अधूरा है.

कांग्रेस सरकार में बड़े पैमाने पर पेपर लीक - जितेन्द्र सिंह

July 30, 2026 2:12 pm

केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह राज्य सभा में परीक्षा संशोधन बिल पेश कर रहे हैं. इस बीच केन्द्रीय मंत्री ने कांग्रेस के समय पर हुए कथित एग्जाम लीक पर अपनी बात रखी है.

परीक्षा संशोधन बिल पर चर्चा के लिए 7 घंटे का समय

July 30, 2026 2:09 pm

केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने राज्य सभा में परीक्षा संशोधन बिल पेश कर दिया है. जानकारी के अनुसार बिल पर चर्चा का समय 7 घंटे रखे गए हैं.

केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने राज्यसभा में पेश किया परीक्षा संशोधन बिल

July 30, 2026 2:08 pm

परिक्षा संशोधन बिल लोकसभा में पास होने के बाद अब इसे राज्यसभा के पटल में रखा जा रहा है. बता दें केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह इसे राज्य सभा में पेश कर रहे हैं.

दो बजे तक स्थगित हुई राज्यसभा की कार्यवाही

July 30, 2026 1:24 pm

राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित हो गई है. राज्यसभा में भोजनावकाश हो गया है. प्रश्नकाल के बाद सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.

छात्रों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं, बने SC की हाई-पावर्ड कमेटी - राहुल गांधी

July 30, 2026 12:56 pm

20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान मचे बवाल के बीच राहुल गांधी ने एक बार फिर छात्रों पर हुए हमले को लेकर निशाना साधा है. संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने नीट पेपर लीक मामले में छात्रों पर हुई कथित पुलिस बर्बरता और राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी को लेकर प्रदर्शन किया. राहुल गांधी ने न्याय की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र समिति बनाने की बात कही. प्रियंका गांधी वाड्रा, धर्मेंद्र यादव, सागरिका घोष और महुआ माजी सहित कई सांसद मकर द्वार पर जुटे और नारेबाजी की.

राज्यसभा से कांग्रेस का वॉकआउट

July 30, 2026 11:58 am

कांग्रेस और विपक्षी दलों के नेता राज्यसभा से वॉकआउट कर गए हैं. विपक्षी दलों के सदस्य प्रोटेस्ट के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन के इस्तेमाल पर अमित शाह के बयान की मांग करते हुए हंगामा किया.

Monsoon Session Parliament LIVE: लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

July 30, 2026 11:07 am

संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामे के कारण दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही जारी रही। इस बीच संसद परिसर में मकर द्वार के बाहर समाजवादी पार्टी के सांसदों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया।

राज्यसभा में पारित हुआ वन्दे मातरम् बिल, अपमान करने पर मिलेगी 3 साल की सजा

July 29, 2026 3:53 pm

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद राज्यसभा में वन्दे मातरम् बिल पारित हो गया है. बिल के अनुसार अब वन्दे मातरम् का अपमान करने वाले को 3 साल की सजा होगी.

संसद में लोक संशोधन विधेयक बिल पास

July 29, 2026 3:25 pm

लोकसभा में आखिरकार लोक संशोधन विधेयक बिल पास हो गया है. बिल ध्वनि मत से पास हो गया है.

152 बार पेपर लीक का आंकडा प्रमाणित नहीं - केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह

July 29, 2026 3:19 pm

सदन में केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह अपना अभिभाषण दे रहे हैं. उन्होंने प्रियंका गाँधी द्वारा उठाए कथित 152 पेपर लीक के मुद्दे पर कहा है कि यह आंकड़ा प्रमाणित नहीं है.

गोली चलाने का आदेश मजिस्ट्रेट देता है - जितेन्द्र सिंह

July 29, 2026 3:08 pm

संसद की कार्रवाई शुरू हो गई है. ऐसे में केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह अपना भाषण दे रहे हैं. उन्होंने राहुल गांधी द्वारा उठाए सवालों पर कहा कि 'गोली चलाने का आदेश मजिस्ट्रेट देता है." उन्होंने कहा 'कहीं भी गोली चलाने का आदेश मंत्री नहीं देता.'

अमित शाह पर राहुल गांधी के बयान से जोरदार हंगामा, रिकार्ड से हटाए गए शब्द

July 29, 2026 2:35 pm

अमित शाह पर राहुल गांधी के बयान से जोरदार हंगामा देखने को मिला है। इस बीच राहुल गांधी का बयान रिकार्ड से हटा दिए गए हैं।

लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित

July 29, 2026 2:33 pm

भारी हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित कर दी गई है।

किरण रिजिजू से मिलने पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह

July 29, 2026 2:18 pm

संसद को भारी हंगामें के बीच 2.30 बजे तक स्थगित कर लिया गया है. राहुल गांधी की गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी से बवाल मच गया. इसके बाद सदन स्थगित कर दी गई. अब जानकारी है कि गृहमंत्री अमित शाह किरण रिजिजू से मिलने पहुंचे हैं.

राहुल गांधी के भाषण के बीच लोकसभा की कार्यवाही 2.30 तक स्थगित

July 29, 2026 2:07 pm

सदन में भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 2.30 बजे तक स्थगित कर दी गई है. ऐसा राहुल गाँधी के भाषण के बीच हुआ है, जब उन्होंने अपनी बात रखनी शुरू की तब सत्ता पक्ष ने उनकी बयानों से भारी आपत्ति जारी हुई.

राहुल गाँधी अपने शब्द वापस लें - किरण रिजिजू

July 29, 2026 1:48 pm

राहुल गाँधी लोकसभा में भाषण दे रहे हैं. इस बीच उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है. उन्होंने सदन में सवाल उठाया है कि देश के गृह मंत्री सदन में क्यों नहीं आ रहे हैं हैं. इस बीच उन्होंने किरण रिजिजू खड़े हुए और राहुल गाँधी से शब्द वापस लेने की मांग की है.

गृहमंत्री का नाम लेते ही लोकसभा में हंगामा

July 29, 2026 1:45 pm

राहुल गाँधी लोकसभा में भाषण दे रहे हैं. इस बीच उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है. उन्होंने सदन में सवाल उठाया है कि देश के गृह मंत्री सदन में क्यों नहीं हैं.

आरएसएस ने शिक्षा व्यवस्था पर कब्जा किया - राहुल गांधी

July 29, 2026 1:32 pm

नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि छात्र शिक्षा व्यवस्था से नाराज हैं. साथ में उन्होंने कहा है कि आरएसएस ने शिक्षा व्यवस्था पर कब्जा किया है.

शिक्षा व्यवस्था से छात्र नाराज हैं - राहुल गांधी

July 29, 2026 1:30 pm

राहुल गांधी आज संसद में भाषण दे रहे हैं. ऐसे में उनके संबोधन के दौरान भारी हंगामा हो गया है. उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि छात्र शिक्षा व्यवस्था से नाराज हैं.

मेरे बोलते ही सत्ता पक्ष टोकाटाकी करता है - राहुल गांधी

July 29, 2026 1:25 pm

राहुल गांधी आज संसद में भाषण दे रहे हैं. ऐसे में उनके संबोधन के दौरान भारी हंगामा हो गया है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द कहे हैं, इस बीच भारी हंगामा हो गया है. ऐसे में राहुल ने बयान दिया है कि उनके बात रखने पर सत्ता पक्ष टोकाटाकी करता है.

सत्तापक्ष की तरफ से राहुल के 'मूर्ख' और 'अंधभक्त' बयान को हटाने की मांग

July 29, 2026 1:22 pm

राहुल गांधी आज संसद में भाषण दे रहे हैं. ऐसे में उनके संबोधन के दौरान भारी हंगामा हो गया है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द कहे हैं, जिसके बाद सदन में भारी हंगामा मच गया है. इस बीच सत्ता पक्ष ने राहुल द्वारा इस्तेमाल किए गए 'अंधभक्त' और 'मूर्ख' वाले बयान को हटाने की मांग की है.

राहुल के अंधभक्त वाले बयान पर हंगामा

July 29, 2026 1:20 pm

राहुल गांधी आज संसद में भाषण दे रहे हैं. ऐसे में उनके संबोधन के दौरान भारी हंगामा हो गया है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द कहे हैं, जिसके बाद सदन में भारी हंगामा मच गया है.

युवाओं का सम्मान होना चाहिए: एंटी पेपर लीक बिल पर बोले राहुल गांधी

July 29, 2026 1:09 pm

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एंटी पेपर लीक बिल पर बोल रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि युवाओं का सम्मान होना चाहिए।

लोकसभा में राहुल गांधी का संबोधन शुरू

July 29, 2026 1:02 pm

राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

July 29, 2026 12:07 pm

कार्यवाही शुरू होते ही राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित

12. 30 बजे पेपर लीक बिल पर अपनी बात रखेंगे राहुल गांधी

July 29, 2026 12:05 pm

हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर से शुरू होई गई है। 12. 30 बजे राहुल गांधी पेपर लीक बिल पर अपनी बात रखेंगे।

लोक परीक्षा संशोधन बिल पर 12 बजे होगी चर्चा

July 29, 2026 11:39 am

लोकसभा और राज्यसभा 12 बजे तक स्थगित है। ऐसे में 12 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ संसद में लोक परीक्षा संशोधन बिल पर चर्चा की जाएगी।

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

July 29, 2026 11:10 am

लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित हो गई है।

प्रियंका के बयान पर लोकसभा स्पीकर से मिले शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोधी

July 28, 2026 6:29 pm

संसद में प्रियंका गंधी के शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी पर दिए बयान पर भारी हंगामा मचा. जिसके बाद शिक्षा मंत्री लोकसभा स्पीकर से मिले.

प्रियंका गाँधी के शिक्षा मंत्री पर बयान लोकसभा में भारी हंगामा

July 28, 2026 5:19 pm

लोकसभा में प्रियंका गाँधी अपना भाषण दे रही हैं. इस बीच उन्होंने नए शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. जिसके बाद काफी हंगामा हो गया है.

देश का शिक्षा बजट हर साल घटता जा रहा है -प्रियंका गांधी

July 28, 2026 5:07 pm

संसद का मानसून सत्र चल रहा है. ऐसे में प्रियंका गांधी अपनी बात रख रही हैं. प्रियंका गाँधी ने छात्र आन्दोलन में पेलेट गन चलाए जाने पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने आगे कहा कि सरकार नौजवानों से डरती है. उन्होंने शिक्षा में घट रहे बजट पर भी सवाल उठाए हैं.

सरकार देश के नौजवानों से क्यों डरती है - प्रियंका गाँधी

July 28, 2026 5:04 pm

संसद का मानसून सत्र चल रहा है. ऐसे में प्रियंका गांधी अपनी बात रख रही हैं. प्रियंका गाँधी ने छात्र आन्दोलन में पेलेट गन चलाए जाने पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने आगे कहा कि सरकार नौजवानों से डरती है.

किसने आर्डर दिया पेलेट गन चलाने के लिए : प्रियंका गांधी

July 28, 2026 5:02 pm

संसद का मानसून सत्र चल रहा है. ऐसे में प्रियंका गांधी अपनी बात रख रही हैं. प्रियंका गाँधी ने छात्र आन्दोलन में पेलेट गन चलाए जाने पर सवाल खड़े किए हैं.

जिन्होंने दुनिया में आग लगाई हो, और फिर वे बस पानी की एक बाल्टी लेकर आ जाएं- अभिषेक बनर्जी

July 28, 2026 4:17 pm



समस्या कानून में नहीं बल्कि सरकार की मंशा में है- अभिषेक बनर्जी

July 28, 2026 4:08 pm

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछले दो महीनों में देश के कोने-कोने से आए लाखों छात्रों के सवालों के जवाब में सरकार ने उन्हें केवल बैरिकेड, डंडे और पुलिस लाठीचार्ज दिया है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि युवा भारतीयों को कानून-व्यवस्था के लिए खतरा मान लिया गया है। उन्होंने पिछले 12 सालों में सीबीएसई से लेकर नीट तक के पेपर लीक मामलों का सिलसिलेवार जिक्र करते हुए कहा कि आज तक एक भी आरोपी को सजा नहीं मिली है और सरकार ने खुद संसद में माना है कि उनके पास पेपर लीक का कोई डेटा नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार को यह तो पता रहता है कि हर मिनट कितने यूपीआई ट्रांजेक्शन हो रहे हैं, लेकिन यह नहीं पता कि कितने पेपर लीक हुए। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी बीजेपी से ज्यादा स्मार्ट है जो सहानुभूति नहीं बल्कि जवाबदेही और निश्चितता मांगती है। हाल ही में पीएम के इंस्टाग्राम वीडियो और फास्ट ट्रैक कोर्ट के वादों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि कल ही पहली सुनवाई में सीबीआई के वकील तक कोर्ट नहीं पहुंचे, जो सरकार की असली मंशा को उजागर करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि समस्या कानून में नहीं बल्कि सरकार की मंशा में है, और अन्याय की नींव पर भविष्य का निर्माण नहीं किया जा सकता, इसलिए सरकार के पास युवाओं को जवाबदेही का भाषण देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

सरकार संस्थाएं फेल होने पर केवल कमेटियां बनाने में माहिर है- अभिषेक बनर्जी

July 28, 2026 3:46 pm

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सही परीक्षा हर छात्र का मौलिक अधिकार है, लेकिन यह सरकार संस्थाएं फेल होने पर केवल कमेटियां बनाने और गवर्नेंस फेल होने पर कानून बदलने में माहिर है। उनके इस भाषण के दौरान सदन में भारी हंगामा मच गया, जिस पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा अपनी सीट पर खड़ी हो गईं और अध्यक्ष से कहा कि "ये लोग सदन को चलाना नहीं चाहते, आप इन्हें बैठाइए।"

जो लोग चढ़ावा नहीं बचा सके, वे पेपर लीक कैसे बचाएंगे- अखिलेश यादव

July 28, 2026 3:34 pm

सरकार को घेरते हुए उन्होंने तंज कसा कि "जो लोग भगवान के दरबार का चढ़ावा नहीं बचा सके, वे पेपर लीक कैसे बचाएंगे?" उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की आंखों में धूल झोंक रही है। देश में 20 परीक्षाएं लीक हो चुकी हैं और अदालत जाने के बाद ही परीक्षाएं रद्द हुईं। उन्होंने उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि जहां से प्रधानमंत्री चुने जाते हैं, वहां भी पेपर लीक हो रहे हैं और यूपी टीईटी (UP TET) का पेपर एक बार नहीं बल्कि तीन-तीन बार लीक हुआ। अखिलेश यादव ने एनटीए (NTA) और व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें आउटसोर्सिंग से बहुत डर लगता है, कहीं ऐसा न हो कि पूरी सरकार ही आउटसोर्स हो जाए। उन्होंने सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठाते हुए कहा कि आपकी अकाउंटेबिलिटी यही है कि देश की सबसे महत्वपूर्ण संस्थाओं को आउटसोर्स किया गया है और NTA की हर व्यवस्था आउटसोर्स पर चल रही है। उन्होंने मांग की कि देश को यह पता चलना चाहिए कि NTA के भीतर बैठकर घोटाला करने वाले वे लोग कौन थे।

यह पहला ऐसा आंदोलन था जिसमें बच्चों के माता-पिता ने खुद उन्हें आगे बढ़कर आंदोलन करने के लिए कहा- अखिलेश यादव

July 28, 2026 3:33 pm

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अगर 20 लाख बच्चों ने परीक्षा दी और हर परिवार में 5 सदस्य माने जाएं, तो यह एक करोड़ लोगों का सवाल है। उन्होंने कहा कि राजनीतिज्ञ होने के नाते वे जानते हैं कि आंदोलन करने के लिए कितनी तैयारी करनी पड़ती है, लेकिन यह पहला ऐसा आंदोलन था जिसमें बच्चों के माता-पिता ने खुद उन्हें आगे बढ़कर आंदोलन करने के लिए कहा। उन्होंने चुनौती दी कि अगर यह बात गलत है, तो गृह मंत्री को सदन में लाया जाए जो सब साफ कर देंगे।

सरकार भी झुकती है, बस झुकाने वाला चाहिए- अखिलेश यादव

July 28, 2026 3:29 pm

समादवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सदन में चर्चा के दौरान कहा कि वे उस आंदोलन को बहुत करीब से देख रहे थे। आंदोलन की सफलता के बाद युवाओं ने नारा दिया कि "सरकार को अहंकार था कि सरकार झुकती नहीं है, लेकिन सरकार भी झुकती है, बस झुकाने वाला चाहिए।" उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार ने हर विषय पर सहमति तो जताई, लेकिन जिन बातों पर सहमति बनी थी, उन्हें सदन में क्यों नहीं रखा जा रहा है? पूर्व मंत्री (धर्मेंद्र प्रधान) के स्वागत पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि स्वागत से उन्हें कोई शिकायत नहीं है, लेकिन इससे कितनी राहत मिली होगी कि एक 'प्रधान' को हटाकर प्रधानमंत्री ने खुद को बचा लिया। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि यह सरकार कई वर्षों से नकारात्मक राजनीति कर रही है और उसने नकारात्मक प्रचार पर हजारों करोड़ रुपये खर्च किए हैं। अंत में उन्होंने युवा पीढ़ी को बधाई दी और कहा कि युवाओं ने अपने संघर्ष से इस अहंकारी सरकार को झुका दिया है।

बांसुरी स्वराज ने यूपीए सरकार में हुए पेपर लीक का जिक्र किया

July 28, 2026 3:16 pm

बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि इस मामले पर बहस पूर्वाग्रह से नहीं बल्कि तथ्यों के आधार पर होनी चाहिए। आरोपियों को जमानत मिलने के विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि जमानत सरकार नहीं बल्कि स्वतंत्र न्यायपालिका देती है। इसके साथ ही, उन्होंने यूपीए सरकार के साथ-साथ राजस्थान और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में हुए पेपर लीक और भर्ती घोटालों के आंकड़े पेश कर विपक्ष को घेरा। पंजाब में फार्मेसी ऑफिसर की परीक्षा में ब्लूटूथ के इस्तेमाल का जिक्र करते हुए उन्होंने विपक्ष से सवाल किया कि क्या यह सचमुच सिद्धांतों की लड़ाई है, और यदि हां, तो सरकार बदलते ही उनके सिद्धांत क्यों बदल जाते हैं? उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि क्या गौरव गोगोई ने पंजाब के शिक्षा मंत्री से अभी तक इस्तीफे की मांग की है या नहीं।

आज परीक्षा माफिया संगठित हो चुके हैं- बांसुरी स्वराज

July 28, 2026 3:12 pm

बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने इस बिल को लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के लिए पेपर लीक एक गंभीर अपराध है, और यह बिल इसी सोच और सरकार की साफ नीयत का प्रमाण है, क्योंकि आज परीक्षा माफिया संगठित हो चुके हैं। एक वकील होने के नाते उन्होंने बताया कि यह बिल अदालतों की उलझनों को सुलझाएगा और केंद्र सरकार को जांच के लिए टास्क फोर्स बनाने का अधिकार देगा। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के जरिए हमेशा बच्चों का हौसला बढ़ाया है ताकि वे 'एग्जाम वॉरियर' बन सकें। इसके साथ ही, उन्होंने मोदी सरकार के दौरान आईआईटी और मेडिकल संस्थानों की संख्या बढ़ने और एससी-एसटी छात्रों के नामांकन में बढ़ोतरी का जिक्र करते हुए इसे सामाजिक न्याय का विस्तार बताया।

हमने लोकतंत्र की ताकत और सरकार की क्रूरता दोनों को देखा- गौरव गोगोई

July 28, 2026 2:59 pm

गौरव गोगोई ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस की क्रूरता और युवाओं के संघर्ष का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई की रात को लोगों में डर खत्म हो गया था और खून से लथपथ होने के बावजूद युवा डटे रहे। उन्होंने पुलिस पर लाठीचार्ज, पैलेट गन के इस्तेमाल, और प्रदर्शनकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए। गोगोई ने आम लोगों द्वारा स्विगी से खाना भिजवाने और वकीलों के समर्थन का जिक्र करते हुए कहा कि हमने लोकतंत्र की ताकत और सरकार की क्रूरता दोनों को देखा है। हमने वह भी देखा कि किस तरह से पुलिसकर्मी ने लड़की के गाल पर थप्पड़ मारा। एक बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर हमला किया। हम भूलेंगे नहीं। अंत में उन्होंने कहा कि सरकार यह बिल इसलिए लाई है क्योंकि उसकी पुलिस इस आंदोलन को दबा नहीं पाई, और वे इस पूरे मामले पर गृह मंत्री से जवाब चाहते हैं।

यह केवल दिखावे का संशोधन बिल है- गौरव गोगोई

July 28, 2026 2:50 pm

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने असम में बाढ़ और 70 लोगों की मौत का मुद्दा उठाते हुए वहां के लिए विशेष पैकेज की मांग की। बिल पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार कोई सुधार नहीं लाना चाहती, बल्कि यह केवल दिखावे का संशोधन बिल है। दो साल पहले भी जब यह बिल लाया गया था, तब ऐसे ही बड़े-बड़े दावे किए गए थे। उन्होंने साल 2026 के एक अखबार के लेख का हवाला देते हुए बताया कि 2024 के नीट (NEET) पेपर लीक मामले में चार्जशीटेड 46 में से 44 आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। उन्होंने मुख्य आरोपी संजीव मुखिया (जो 11 महीने फरार रहने के बाद गिरफ्तार हुआ था) और अन्य आरोपियों जैसे अमित कुमार बरुआ और अमित कुमार सिंह का नाम लेते हुए बताया कि इन्हें भी जमानत मिल गई है। गोगोई ने कहा कि जिस मंशा से यह कानून तब लाया गया था तब भी यह विफल था और आज भी विफल ही साबित होगा, और यह कानून सरकार की विफलता का प्रतीक है।



ये किस तरह से छात्र लगते हैं- कंगना रनौत

July 28, 2026 2:47 pm

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने CJP प्रोटेस्ट में शामिल छात्रों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसपर भी दुख जताया कि प्रधानमंत्री मोदी को और उनकी दिवंगत मां की भद्दी गालियां दी गई।



बच्चों के भविष्य के साथ किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा- केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

July 28, 2026 2:32 pm

पब्लिक एग्ज़ामिनेशन्स (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026 पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, "यह बिल, जिसे कल पेश किया गया था, असल में पहले वाले बिल - पब्लिक एग्ज़ामिनेशन्स प्रिवेंशन ऑफ़ अनफेयर मीन्स एक्ट 2024 - में एक संशोधन है, जिसे भी इसी सरकार ने पेश किया था। न सिर्फ़ पेश किया था बल्कि यह शायद आज़ाद भारत के इतिहास में अपनी तरह का पहला बिल था। पहले वाला बिल और आज का संशोधन, एक तरह से, देश के छात्रों और युवाओं के कल्याण की रक्षा के लिए इस सरकार की गहरी प्रतिबद्धता को फिर से पुष्ट करते हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी के उस संकल्प को भी दोहराता है कि 'भारत माता' के बच्चों के भविष्य के साथ किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। इसलिए, इस बिल को एक तरह से भारतीय संसद के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होने वाला कानून कहा जा सकता है।"

हम 10 घंटे की चर्चा के लिए भी तैयार हैं- किरेन रिजिजू

July 28, 2026 2:32 pm

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक पर कहा, "... मैंने सभी पार्टियों के नेताओं, कांग्रेस के चीफ व्हिप, समाजवादी पार्टी के चीफ व्हिप, DMK और NCP से बात की और सभी इस बात पर सहमत हुए कि 6 घंटे की चर्चा को 2 घंटे और बढ़ाकर 8 घंटे कर दिया जाए। हम सब इस बात पर सहमत हुए... मैं सदन में यह बात कह रहा हूं कि वेणुगोपाल जी, अगर आपको अतिरिक्त 2 घंटे चाहिए, तो सरकार को कोई आपत्ति नहीं है। हम मिलकर इस पर फैसला कर सकते हैं। स्पीकर ने अभी कहा है कि इसे एक घंटा और बढ़ाने में हमें कोई आपत्ति नहीं है...अगर 8 घंटे से भी ज़्यादा समय की ज़रूरत पड़ी, तो हम 10 घंटे की चर्चा के लिए भी तैयार हैं।"

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी को झुकना पड़ा है- अखिलेश यादव

July 28, 2026 2:11 pm



राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

July 28, 2026 2:08 pm

राज्यसभा की कार्यवाही 29 जुलाई, 2026 को सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित हुई।

पंजाब के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा का प्रदर्शन

July 28, 2026 11:23 am



संसद में भारी हंगामें के बीच लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

July 27, 2026 5:09 pm

लोकसभा में विपक्ष के भारी हंगामे के बाद आज फिर लोकसभा की कार्यवाही अटकी रही. हंगामा लगातार चलता था जिसके बाद कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण बिल

July 27, 2026 5:05 pm

5 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. जिस पर किरण रिजिजू ने कहा कि 'यह बिल छात्रों के लिए जरूरी है.'

लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही भारी हंगामा

July 27, 2026 5:03 pm

5 बजे लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हुई. लेकिन जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई वैसे ही विपक्ष ने भारी हंगामा शुरू कर दिया है.

सरकार को बताना चाहिए वो किन बिंदुओं पर झुकी है- अखिलेश यादव

July 27, 2026 3:03 pm

अखिलेश यादव ने सरकार से पूछा है कि अगर छात्रों का आंदोलन खत्म हुआ है या सरकार झुकी है, तो उसे साफ करना चाहिए कि वह किन मांगों पर झुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने मुकदमे न दर्ज करने की बात कही थी, लेकिन इसके बावजूद छात्रों पर मुकदमे दर्ज हो रहे हैं और बिहार में कई बच्चों को जेल भेज दिया गया है।



हम पंजाब में 5 साल से सत्ता में हैं और वहां एक भी पेपर लीक नहीं हुआ- अरविंद केजरीवाल

July 27, 2026 2:00 pm



विपक्ष छात्रों के हितों के साथ नहीं हैं- मनोज तिवारी

July 27, 2026 1:59 pm

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने पेपर लीक से जुड़े बिल को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज इतना महत्वपूर्ण बिल आया है लेकिन विपक्ष हल्ला कर रहा है।



युवाओं पर अत्याचार रुक नहीं रहे- सपा सांसद डिंपल यादव

July 27, 2026 12:47 pm

बिहार में AK-47 की घटना की सपा सांसद डिंपल यादव ने कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि हम भाजपा के शासन में देख रहे हैं कि युवाओं पर अत्याचार रुक नहीं रहे।



क्या हमारे देश में लड़किया प्रदर्शन नहीं कर सकती हैं- प्रियंका गांधी वाड्रा

July 27, 2026 12:45 pm



एकजुट होकर इस बिल को पारित करें- किरेन रिजिजू

July 27, 2026 12:39 pm

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में पेपर लीक जैसी गंभीर समस्याओं से निपटने और छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आज एक महत्वपूर्ण विधेयक लाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्ष के कुछ सदस्य इस पर चर्चा करने के बजाय हंगामा कर रहे हैं। रिजिजू ने विपक्ष से अपील की कि वे छात्रों की भावनाओं को समझें, संसद में खुली बहस में हिस्सा लें और एकजुट होकर इस बिल को पारित करें।



प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएं- सांसद महुआ मोइत्रा

July 27, 2026 12:08 pm

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सिर्फ एक शुरुआती कदम है और असली मुद्दा गृह मंत्रालय की जवाबदेही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बर्बरता की गई, पैलेट गन और इलेक्ट्रिक हथियारों का इस्तेमाल हुआ, और बच्चों के विज्ञापन छापकर उन्हें परेशान किया गया। उन्होंने मांग की कि प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएं और इस हिंसा के लिए सीधे तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जवाब दें।



बिहार में 800 बच्चों को जेल भेज दिया गया- सांसद पप्पू यादव

July 27, 2026 12:01 pm



पेपर लीक से जुड़े बिल पर बोले सांसद अरुण भारती

July 27, 2026 11:56 am

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सांसद अरुण भारती ने सार्वजनिक परीक्षाओं (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक पर कहा, "अब अगर भविष्य में ऐसा कुछ होता है, तो सरकार कानूनों के माध्यम से कैसे इसको सही करेगी, कितने समय में इसकी जांच होगी, कब री-टेस्ट होगा, इन पर एक प्रक्रिया बन जानी चाहिए, इन सभी मुद्दों पर हम बातचीत करेंगे...छात्रों की मांग सिर्फ परीक्षा को लेकर थी, हम जो अपनी राय रखेंगे, वो पूरी शिक्षा को लेकर रखेंगे...हम चाहते हैं कि सदन सुचारु रूप से चले, बहस हो, चर्चा हो और संवाद हो..."

प्रोटेस्ट में नौजवानों पर पैलेट गन चलाने को लेकर बोले पवन खेड़ा

July 27, 2026 11:36 am

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने CJP प्रोटेस्ट के दौरान युवाओं पर चलाए गए पैलेट गन को लेक सवाल उठाए हैं।



धर्मेंद्र प्रधान का जोरदार स्वागत

July 27, 2026 11:08 am

धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद पहले बार संसद भवन पहुंचे। वहां मकर द्वार पर NDA सांसदों ने जोरदार स्वागत किया।



बिहार और बंगाल में छात्रों के ख़िलाफ़ अभी भी FIR दर्ज की जा रही हैं- प्रियंका गांधी वाड्रा

July 27, 2026 10:54 am



पेपर लीक से जुड़े बिल पर क्या बोले गौरव गोगोई

July 27, 2026 10:32 am

संसद में आज सार्वजनिक परीक्षाओं (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक पेश होगा। इसको लेकर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा कि "यह सरकार भ्रष्टाचार से लिप्त हुए लोगों को बचाना चाहती है।"



आज हम एक बिल लेकर आ रहे हैं, इसमें सभी भाग लें- किरेन रिजिजू

July 27, 2026 10:10 am

केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने सार्वजनिक परीक्षाओं (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक पर कहा, "आज एक महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि एक महत्वपूर्ण पेपर को लेकर जो घटनाएं हुई हैं। छात्र आंदोलन भी हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत बड़े कदम भी उठाए हैं। आज हम एक बिल लेकर जो आ रहे हैं तो हम चाहते हैं कि सभी को इसमें भाग लेना चाहिए। आज हम पेपर लीक को लेकर एक कठोर कानून बना रहे हैं तो इसमें अगर सभी शामिल नहीं होंगे तो एक अच्छा संदेश नहीं जाएगा।"

छात्रों पर मुकदमे कर रही है सरकार, चेतना ही बन गई है चुनौती- अखिलेश यादव

July 27, 2026 10:10 am



पेपर लीक संसोधन बिल को मिली कैबिनेट से मंजूरी

July 24, 2026 2:40 pm

देश भर में एग्जाम लीक के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए आज कैबिनेट मंत्रियों की हाई प्रोफाइल मीटिंग हुई जिसमें पेपर लीक संसोधन बिल को मंजूरी मिल गई है. बताया जा रहा है कि अगले हफ्ते इस बिल को संसद में पेश किया जा सकता है. जिसमें दोषी पाए व्यक्ति को 10 साल की सजा का प्रावधान बताया जा रहा है. ऐसे में यह बिल पहले से काफी मजबूत दिखाई दे रहा है. वहीं 10 करोड़ जुर्माने का भी प्रावधान है.

राज्यसभा में वन्दे मातरम बिल पेश

July 24, 2026 2:05 pm

राज्य सभा में वन्दे मातरम् बिल पेश हो गया है. इस बिल को गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पेश किया है. इस बीच विपक्ष बिल पेश होते हुए हंगामा कर रहा है और धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा हुआ है.

लोकसभा को एससी जजों के विधेयक पर चर्चा करनी है: जगदंबिका पाल

July 24, 2026 1:13 pm

"न्याय में देरी, न्याय से वंचित करना है," लोकसभा अध्यक्ष जगदम्बिका पाल ने निचले सदन में सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 पर विचार करने और उसे पारित करने के कार्यक्रम पर अपनी बात रखी.

पीएम संसद में आकर रखें अपनी बात - मलिकार्जुन खडगे

July 24, 2026 1:06 pm

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मलिकार्जुन खडगे ने छात्रों के मामले में एक बार फिर सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री संसद में कर रखें अपनी बात.

जब तक शिक्षा मंत्री बर्खास्त नहीं तब तक चर्चा नहीं - राहुल गांधी

July 24, 2026 1:04 pm

संसद में सरकार और विपक्ष के बीच अभी भी गतिरोध जारी है, ऐसे में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार पर फिर निशाना साधा है और कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री का इस्तीफ़ा नहीं होता तब तक चर्चा नहीं होगी.

संसद परिसर में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन, लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

July 24, 2026 12:22 pm

संसद के बाहर विपक्ष लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है. ऐसे में लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित कर दी गई है. बता दें विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अड़ा है.

July 24, 2026 12:09 pm

लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही एक बार फिर से हंगामा शुरू हो गया है. ऐसे में संसदीय कार्यप्रणाली के मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि विपक्ष के ऐसे हंगामे से देश में सही सन्देश नहीं जाएगा.

लोकसभा की कार्यावाही शुरू होते ही फिर से हंगामा

July 24, 2026 12:05 pm

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही एक बार फिर से शुरू हो गई है. ऐसे में लोकसभा में फिर से विपक्ष धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अड़ गया है.

'संसद आने से पहले धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं' : PM मोदी से कांग्रेस की मांग

July 24, 2026 11:31 am

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को X पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि संसद आने से पहले उन्हें धर्मेंद्र प्रधान को हटा देना चाहिए। उन्होंने कहा, "आज संसद आने से पहले, धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं, छात्रों से माफ़ी मांगे और उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें जिन्होंने छात्रों की आवाज़ दबाने के लिए लाठी, डंडे और पैलेट गन के इस्तेमाल का आदेश दिया था।"

राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

July 24, 2026 11:16 am

आज पार्लियामेंट के मानसून सत्र का पांचवा दिन है. बता दें आज का दिन भी हंगामे भरा रहा. इस चलते दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है.

राज्यसभा की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित

July 23, 2026 2:07 pm

विपक्ष के हंगामे के बाद एक बार फिर राज्यसभा की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित कर दी गई है।

TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने 20 बागी सांसद के खिलाफ किया प्रदर्शन

July 23, 2026 12:34 pm

TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने उन 20 बागी सांसद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जिन्होंने एक और ग्रुप बनाया है और NDA को सपोर्ट करने में दिलचस्पी दिखाई है।

हमने उम्मीद की थी कि आज हम NEET पेपर लीक पर चर्चा करेंगे- केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू

July 23, 2026 12:13 pm



मकर द्वार पर INDIA गठबंधन का प्रदर्शन

July 23, 2026 11:45 am

कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और दूसरे लोग पार्लियामेंट कैंपस के अंदर मकर द्वार पर INDIA गठबंधन प्रदर्शन में शामिल हुए।

12 बजे फिर से शुरू होगी लोकसभा

July 23, 2026 11:12 am

संसद का मानसून सत्र, लोकसभा आज दोपहर 12 बजे फिर से शुरू होगी।

TMC सांसद कल्याण बनर्जी पूरे संसद सत्र के लिए सस्पेंड

July 22, 2026 2:28 pm

TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने एक बागी महिला सांसद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की; उन्हें पूरे संसद सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया।

राज्यसभा 3 बजे तक और लोकसभा कल तक के लिए स्थगित

July 22, 2026 2:13 pm

सड़क से लेकर संसद में मचे गतिरोध के बीच फिर से राज्यसभा को 3 बजे तक स्थगित कर दी गई है. वहीं लोकसभा कल के लिए स्थगित कर दी गई है. बता दें विपक्ष चर्चा से पहले धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है.

जब तक इस्तीफ़ा नहीं तब तक चर्चा नहीं - मलिकार्जुन खड्गे

July 22, 2026 2:08 pm

नीट पेपर लीक मामले में संसद में गतिरोध जारी है. एक बार फिर से संसद की कार्यवाही चलने लगी है. चर्चा शुरू होते ही जोरदार हंगामा शुरू हो गया है. राज्यसभा में मलिकार्जुन खड्गे बयान दे रहे हैं. वे अपनी मांग पर अड़े हैं. उन्होंने कहा है, जब तक धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा नहीं हो जाता तब तक चर्चा नहीं होगी.

कब चर्चा करनी है पहले बताएं - किरेन रिजिजू

July 22, 2026 2:06 pm

नीट पेपर लीक मामले में संसद में गतिरोध जारी है. एक बार फिर से संसद की कार्यवाही चलने लगी है. इस बीच किरेन रिजिजू ने कहा, सरकार चर्चा के लिए तैयार है. सदन में चर्चा का सिस्टम तैयार है. नियम के तहत ही चर्चा होगी.

ओम बिरला से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान

July 22, 2026 12:36 pm

सड़क से लेकर संसद में मचे गतिरोध के बीच फिर से 2 बजे तक कार्यवाही स्थगित हो गई है. इस बीच बड़ी खबर सामने आई है कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से धर्मेन्द्र प्रधान मिलने पहुंचे हैं.

विपक्ष के भारी हंगामे के बीच फिर से ससंद की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

July 22, 2026 12:11 pm

सड़क से लेकर संसद में मचे गतिरोध के बीच फिर से 2 बजे तक कार्यवाही स्थगित हो गई है. इससे पहले 12 बजे तक स्थगित थी, सदन पर चर्चा शुरू होते ही फिर से 2 बजे तक विपक्ष के हंगामे के बीच फिर से स्थगित हो गई है.

राज्यसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा

July 22, 2026 12:04 pm

पेपर लीक पर सड़क से लेकर संसद तक गतिरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. बता दें इस बीच विपक्ष ने राज्यसभा में जोरदार हंगामा किया है. विपक्ष धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ चुकी है.

लोकसभा स्पीकर से मिलने पहुंचे किरेन रिरिजू

July 22, 2026 11:36 am

नीट परीक्षा लीक के खिलाफ देशभर में हो रहे छात्रों के आन्दोलन की रार संसद तक आ चुकी है. इस चलते संसद की कार्यवाही भी सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है. और 12 बजे तक स्थगित करने का फैसला किया है. इसी क्रम में आज पार्लियामेंट्री अफेयर मिनिस्टर किरेन रिजिजू लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने पहुंचे हैं.

Monsoon Session Parliament LIVE: संसद में कांग्रेस का बड़ा विरोध, काले कपड़ों में नजर आ रहे सांसद, लोकसभा का कार्यकाल 12 बजे तक स्थगित

July 22, 2026 10:38 am

नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और देशभर में सामने आए पेपर लीक के मामलों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध तेज करने का फैसला किया है। इसी क्रम में आज कांग्रेस के सभी सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचेंगे और अपना विरोध दर्ज कराएंगे। लोकसभा का कार्यकाल 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया है।

दोनों सदनों की कार्रवाही कल तक स्थगित

July 21, 2026 2:10 pm

विपक्ष के हंगामे के चलते ससंद के दोनों कार्रवाही कर तक स्थगित हो गई है. बता दें विपक्ष नीट के मुद्दे पर अड़ा है. वह चाहता है कि संसद में नीट मामले पर बहस हो. जिस चलते कार्यवाही ठीक तरह से नहीं चल पा रही है.

राहुल गांधी: पूरा देश जानता है कि शिक्षा और परीक्षा प्रणाली को दीमक ने खोखला कर दिया

July 21, 2026 1:24 pm

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "कल जो हुआ, उसके लिए माफ़ी तक नहीं मांगी है। युवा शिक्षा और परीक्षा प्रणाली के ख़िलाफ़ विरोध कर रहे हैं। पूरा देश जानता है कि शिक्षा और परीक्षा प्रणाली को दीमक ने खोखला कर दिया है। प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? उन्हें छात्रों से माफ़ी मांगनी चाहिए और उन्हें ये सब बंद करवाना चाहिए।"



लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित, महज एक मिनट चली सदन की बैठक

July 21, 2026 12:06 pm

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित कर दी गई; सदन की बैठक मुश्किल से एक मिनट चली।

संसदीय दल की बैठक पर क्या बोले चिराग पासवान

July 21, 2026 11:56 am

नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की संसदीय दल की बैठक पर केंद्रीय मंत्री और LJP अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, "प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं और उन्हें सही मार्गदर्शन मिलने के बारे में बात की। उन्होंने देश के उन युवाओं के अनुभव भी साझा किए जिन्होंने न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन किया है। प्रधानमंत्री ने युवाओं के भविष्य को लेकर भी अपने विचार साझा किए।"



युवाओं के विरोध-प्रदर्शन पर सांसद प्रियंका गांधी

July 21, 2026 11:52 am

युवाओं के विरोध-प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "हम इस मुद्दे को काफी समय से उठा रहे हैं ये कोई नया मुद्दा नहीं है लेकिन मुद्दा ये है कि बार-बार ये हो रहा है लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं हो रही है मुझे याद है जब मैं यूपी में काम कर रही थी तो जब पेपर लीक हुए थे उसमें सबसे नीचे वाले अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया था और दो दिन के लिए रखा और उसके बाद बात वही रुक जाती है किसी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अभी ये मुद्दा इसलिए ज्वलंत हैं क्योंकि ये देश के युवा है और उनके मां-बाप उन्हें लोन लेकर पढ़ाते हैं ये कितनी मुश्किल परिस्थिति है बच्चा कह रहा है कि क्या मैं संघर्ष ही करता रहूं? ये बहुत गंभीर मामला है इस हल्के में नहीं लिया जा सकता है. आज बच्चे बहुत दुखी हैं. ये सदन ही युवा का है हम सब को उन्होंने ही यहां रखा है. मोदी जी एंटी यूथ हैं, एंटी गरीब हैं और एंटी किसान हैं 12 साल हो गए हैं आप सब देख रहे हैं. बच्चों की आवाज आप सुन लीजिए और मंत्री से इस्तीफा दिलवाए. एक जमाना था जब मंत्री जिम्मेदारी लेते थे. आप भी जिम्मेदारी लीजिए और सिस्टम को दुरूस्त करिए ।

लोकतंत्र खत्म करने की साजिश - खरगे

July 21, 2026 11:50 am

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "हम चाहते हैं कि इस पर चर्चा हो। चर्चा के बाद गृह मंत्री इस पर स्टेटमेंट दें। अन्य फ्लोर लीडरों को भी बात करने का मौका मिलना चाहिए। लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश चल रही है। यह अजीब दिख रहा है। मैंने पिछले 60 सालों में सरकार का ऐसा तरीका पहले कभी नहीं देखा है। हम चाहते हैं कि चर्चा करने का मौका दीजिए । "



लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

July 21, 2026 11:14 am

संसद के मॉनसून सत्र के दौरान विपक्ष के हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही में बाधा आई। लगातार शोर-शराबे और नारेबाजी के बीच सदन सुचारू रूप से नहीं चल सका। इसके बाद, लोकसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक स्थगित करने की घोषणा की।



सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त 2026 तक जारी रहेगा सत्र

July 21, 2026 11:11 am

संसद का मानसून सत्र का आज दूसरा दिन हैं। यह सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त 2026 तक जारी रहेगा, जिसमें 19 बैठकें होंगी। मानसून सत्र में गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971 में संशोधन करने के लिए एक विधेयक पेश करने वाले हैं। जिसमें राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम में किसी भी प्रकार की बाधा या अपमान को आपराधिक अपराध बनाने का प्रावधान है। ऐसे में 20 जुलाई से शुरू हुए सत्र मुश्किल से दो से चार घंटे तक सदन नहीं चला और हंगामे के बीच लगातार स्थिगित हो रहे हैं।

मानसून सत्र मेंं हंगामा, सदन की कार्यवाही पांचवी बार स्थगित

July 20, 2026 2:06 pm

मानसून सत्र मेंं हंगामा, सदन की कार्यवाही पांचवी बार स्थगित कर दी गई है. आज 2:30 बजे तक कार्यवाही स्थगित कर दी गई है.

मानसून सत्र मेंं हंगामा, सदन की कार्यवाही चौथी बार स्थगित

July 20, 2026 1:26 pm

मानसून सत्र मेंं हंगामा, सदन की कार्यवाही चौथी बार स्थगित कर दी गई है आज शुरूआत से ही सदन में भारी हंगामे के चलते कार्यवाही को स्थगीत किया गया है.

मानसून सत्र मेंं हंगामा, जजो की संख्या बढ़ाने का बिल पेश

July 20, 2026 12:08 pm

मानसून सत्र मेंं हंगामा अभी भी जारी है और इसी हंगामे के बीच जजो की संख्या बढ़ाने का बिल पेश किया गया है.

मानसून सत्र मेंं हंगामा, दोपहर 12 बजे तक किया स्थगित

July 20, 2026 11:24 am

मानसून सत्र की शुरूआत में ही हंगामा हो गया है और कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया है.

मानसून सत्र मेंं हंगामा, विपक्ष ने की चढ़ावा चोरी मामले पर चर्चा की मांग

July 20, 2026 11:12 am

मानसून सत्र मेंं हंगामा शुरू हो गया है और विपक्ष ने चढ़ावा चोरी मामले पर चर्चा की मांग की है वहीं स्पीकर ओम बिरला ने सार्थक चर्चा पर जोर दिया है.

मानसून सत्र 2026 शुरू, PM मोदी ने किया संबोधित

July 20, 2026 10:43 am

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि जहां तथ्य और तर्क होते हैं, वहां तूफान की कोई गुंजाइश नहीं होती है। हमारे सदन में बहुत अनुभवी सांसद हैं। वे चाहे किसी भी दल से जुड़े हों

मानसून सत्र से पहले PM मोदी का संबोधन

July 20, 2026 10:37 am

मानसून सत्र से पहले PM मोदी आज संसद भवन पहुंचे और कहा कि हर तर्क को आवाज दी जाए.

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।