Stock Market Today Live Updates: शेयर बाजार में लगातार भारी उतार चढ़ाव जारी है, मिडिल ईस्ट में तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के चलते आज शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ सपाट खुला। सेंसेक्स 206.51 अंकों की बढ़त दर्ज करते हुए 74,357.55 का उच्चतम स्तर छुआ, वहीं निफ्टी 50 ने 0.25 प्रतिशत की तेजी दर्ज करते हुए 22,994.70 का उच्चतम स्तर छुआ। खबर लिखते समय तक सेंसेक्स 47 अंक के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।
देश की तमाम बड़ी खबरों और शेयर बाजार से जुड़े हर अपडेट के लिए हमारे लाइव पेज से जुड़े रहिए।
भारतीय शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स में 300 अंक का उछाल
October 30, 2026 3:35 pm
भारतीय शेयर बाजार में तेजी लौट गई है और सेंसेक्स में 300 अंक का उछाल दर्ज किया गया है और निफ्टी में 116 अंको का उछाल देखने को मिला है
शेयर बाजार की धीमी चाल
October 30, 2026 3:35 pm
सेंसेक्स 206.51 अंकों की बढ़त दर्ज करते हुए 74,357.55 का उच्चतम स्तर छुआ, वहीं निफ्टी 50 ने 0.25 प्रतिशत की तेजी दर्ज करते हुए 22,994.70 का उच्चतम स्तर छुआ। खबर लिखते समय तक सेंसेक्स 47 अंक के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स 700 अंक तक टूटा
October 28, 2026 11:01 am
भारतीय शेयर बाजार लगातार गिरावट के साथ खुल रहा है और आज भी सातवें दिन है बाजार में गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान प्रमुख बेंचमार्कों सेंसेक्स और निफ्टी 50 में एक प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। खबर लिखने तक सेंसेक्स 700 अंक तक टूट गया था और निफ्टी भी भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स में गिरावट के बाद हल्की रिकवरी
October 27, 2026 10:41 am
सेंसेक्स ने गिरावट के बाद हल्की रिकवरी की है और अब सिर्फ 45 अंक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
शेयर बाजार में गिरावट
October 27, 2026 10:41 am
दिन के शुरुआत में सेंसेक्स 122.37 अंक, 0.17 प्रतिशत गिरकर 73,484.38 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 44.40 अंक, 0.20 प्रतिशत गिरकर 22,708.80 पर खुला। खबर लिखते समय तक सेंसेक्स 240 अंक टूट गया था
सेंसेक्स में हल्का 57 अंक का उछाल
October 26, 2026 11:02 am
शेयर बाजार में कोहराम मचने के बाद सेंसेक्स में हल्का 57 अंक का उछाल देखा गया है, खुलते ही बाजार आज क्रैश हो गया था और 600 अंक का गोता लगाया था।
भारतीय शेयर बाजार में बड़ा उलटफेर
October 26, 2026 11:02 am
भारतीय शेयर बाजार में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। बता दें कि वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते बाजार लाल निशान में खुला और सेंसेक्स ने खुलते ही 600 से ज्यादा अंक का गोता लगा दिया। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 609.25 अंकों यानी 0.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,514.57 का निम्नतम स्तर छुआ, जबकि निफ्टी 50 212.65 अंक या 0.94 प्रतिशत फिसलकर 22387.35 के दिन के निम्नतम स्तर पर पहुंच गया। खबर लिखते समय तक सेंसेक्स हरे निशान में लौट आया है और हल्की बढ़त के कारोबार दर्ज किया गया है।
भारतीय शेयर बाजार आज रहेगा बंद, देखें LIVE UPDATES
October 24, 2026 10:14 am
भारतीय शेयर बाजार में लगातार उतार चढ़ाव जारी है लेकिन आज शनिवार के दिन शेयर बाजार बंद रहेंगे और सोमवार को कोराबारी सत्र एक बार फिर से शुरू होगा। बता दें कि भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 125.56 अंक या 0.17 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 73,123.83 और निफ्टी 87.65 अंक या 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,600.00 पर था।
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, देखें LIVE UPDATES
October 23, 2026 10:59 am
आज लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में खुला। निफ्टी और सेंसेक्स में 500 से ज्यादा अंकों तक की बढ़त दर्ज की गई लेकिन देखते ही देखते बाजार गिरावट की तरफ बढ़ता गया और सेंसेक्स में अब 490 अंको की गिरावट और निफ्टी में 220 अंको की गिरावट दर्ज की गई है।
पढ़ें पूरी खबर: हरे निशान में खुलने के बाद भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 450 अंक टूटा
भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़
October 22, 2026 5:20 pm
भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 460.30 अंक, 0.62 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 73,249.39 और निफ्टी 123.70 अंक या 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,687.65 पर बंद हुआ। बाजार पर दबाव बनाने का काम मीडिया, एफएमसीजी और डिफेंस स्टॉक्स ने किया।
Aisa Market Today: एशियाई बाजारों में भारी गिरावट
October 22, 2026 10:57 am
एशियाई बाजारों में भी दबाव देखने को मिला। जापान का निक्केई, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कोस्पी शुरुआती कारोबार में 2 प्रतिशत तक गिर गए।
मेटल और हेल्थकेयर शेयरों पर सबसे बड़ा दबाव
October 22, 2026 10:57 am
शुरुआती कारोबार में ऑटो, मेटल और हेल्थकेयर शेयरों में सबसे अधिक दबाव देखने को मिला। निफ्टी ऑटो, निफ्टी मेटल और निफ्टी हेल्थकेयर सूचकांक में 0.98 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं निफ्टी फार्मा भी 0.78 प्रतिशत कमजोर रहा।
Stock Market 22 Oct: सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में खुले
October 22, 2026 10:57 am
एशियाई बाजारों की कमजोरी और वैश्विक चिंताओं की वजह से गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 366 अंक गिरकर 73,343 पर और निफ्टी 123 अंक फिसलकर 22,687 पर पहुंच गया।
अचानक फिसला भारतीय शेयर बाजार, 800 अंक टूटा Sensex, देखें LIVE UPDATES
October 21, 2026 2:47 pm
शेयर बाजार में आज सुबह बंपर उछाल देखा गया था और सेंसेक्स 400 अंक के उछाल के साथ कारोबार कर रहा था लेकिन दोपहर तक अचानक बाजार फिसल गया और सेंसेक्स में 800 अंक की गिरावट देखने को मिली। बाजार में ऑटो, मेटल शेयर में दबाव देखा गया।
सेंसेक्स में 390 अंक का उछाल
October 21, 2026 10:53 am
भारतीय शेयर में भारी उछाल के साथ कारोबार किया जा रहा है और अब सेंसेक्स में 390 अंक का उछाल दर्ज किया गया है और निफ्टी में 75 अंक का उछाल देखा गया है।
भारतीय शेयर बाजार में बंपर उछाल
October 21, 2026 10:53 am
भारतीय शेयर बाजार में दशहरा के बाद बंपर उछाल देखने को मिला है बता दें कि आज बाजार शानदार बढ़त के साथ हरे निशान में खुला। इस दौरान, सेंसेक्स करीब 700 अंक उछलकर 74,500 के स्तर को पार कर गया, तो वहीं निफ्टी 50 भी 0.80 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ 23,000 के ऊपर पहुंच गया। खबर लिखते समय तक सेंसेक्स में 460 अंको की बढ़त दर्ज की गई है।
दशहरे पर शेयर बाजार बंद
October 20, 2026 10:43 am
20 अक्टूबर 2026 को दशहरा यानी विजयादशमी के त्योहार के कारण भारतीय शेयर बाजार बंद है। मंगलवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में किसी भी तरह का नियमित कारोबार नहीं हो रहा है। ऐसे में निवेशक आज शेयरों की खरीद-बिक्री नहीं कर पाएंगे। हालांकि, कमोडिटी बाजार में कारोबार करने वाले निवेशकों के लिए राहत की बात है कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में शाम को ट्रेडिंग शुरू होगी। आइए जानते हैं शेयर बाजार की छुट्टी, एमसीएक्स के समय और आने वाले कारोबारी दिनों से जुड़ी जरूरी जानकारी।
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट
October 19, 2026 10:58 am
भारतीय शेयर बाजार में आज भारी उतार चढ़ाव देखने को मिला है। आज सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 50 उच्च स्तर पर खुले, लेकिन जल्द ही गिरावट की तरफ अपनी बढ़त खो बैठे और गिरावट के साथ कारोबार करने लगे। बता दें कि बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद भाव 74,729.27 से 120 अकं, 0.16 प्रतिशत चढ़कर 74,849.30 पर खुला। दिन के कारोबार में यह एक समय 560 अंक फिसलकर 74,169.23 के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया।
अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम
October 18, 2026 3:01 pm
अगला सप्ताह भारतीय शेयर बाजार के लिए बड़ा अहम होने वाला है। सितंबर तिमाही (क्यू2) के नतीजों, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के निवेश रुख, वैश्विक बॉन्ड यील्ड और कच्चे तेल की कीमतें बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती हैं। निवेशक यह आकलन करेंगे कि हालिया मजबूत तेजी के बाद बाजार अपनी गति को बरकरार रख पाता है या नहीं।
बीते सप्ताह की बात करें तो, निफ्टी 50 में 2.77 प्रतिशत और सेंसेक्स में 3.11 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इस तेजी को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) शेयरों में नई खरीदारी, वैश्विक बॉन्ड यील्ड के दबाव में कमी और घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) की लगातार खरीदारी का समर्थन मिला।
बाजार विशेषज्ञों की राय
October 16, 2026 10:53 am
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इस सप्ताह भारतीय बाजारों ने अन्य वैश्विक बाजारों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में निफ्टी 50 में 668 अंकों की बढ़त दर्ज की गई है।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह बेहतर प्रदर्शन एआई शेयरों में कमजोरी, आगामी बजट में लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (एलटीसीजी) टैक्स में संभावित बदलावों की उम्मीद और दूसरी तिमाही के अब तक अपेक्षा से बेहतर आए नतीजों के कारण देखने को मिला है।
निफ्टी आईटी में तेजी
October 16, 2026 10:53 am
सेक्टरवार देखें तो निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा 2.6 प्रतिशत की तेजी देखी गई। इसके बाद निफ्टी मीडिया, निफ्टी मेटल और निफ्टी पीएसयू बैंक का स्थान रहा, जबकि निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी फार्मा में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।
निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप में गिरावट
October 16, 2026 10:53 am
निफ्टी50 इंडेक्स में एचडीएफसी लाइफ, बीएसई, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, श्रीराम फाइनेंस और रिलायंस के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।
व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप में क्रमशः 0.5 प्रतिशत और 0.11 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
एक्सपर्ट की राय
October 15, 2026 10:30 am
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका में महंगाई दर सितंबर में बढ़कर 3.7 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो अगस्त में 3.4 प्रतिशत थी। अपेक्षा से अधिक महंगाई बढ़ने के बाद अक्टूबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा एक और ब्याज दर वृद्धि की संभावना मजबूत हुई है।
निफ्टी मेटल सबसे ज्यादा कमजोर
October 15, 2026 10:30 am
निफ्टी मेटल सबसे ज्यादा कमजोर रहने वाला सूचकांक रहा, जिसमें 1 प्रतिशत की गिरावट आई। इसी तरह पीएसयू बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, फार्मास्यूटिकल्स और हेल्थकेयर सूचकांक भी लाल निशान में कारोबार करते दिखे।
निफ्टी ऑटो और निफ्टी प्राइवेट बैंक में तेजी
October 15, 2026 10:30 am
शुरुआती कारोबार में सेक्टोरल प्रदर्शन मिश्रित रहा। निफ्टी आईटी, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी ऑटो और निफ्टी प्राइवेट बैंक सबसे ज्यादा बढ़त वाले सूचकांक रहे और इनमें करीब 2 प्रतिशत तक तेजी दर्ज की गई।
भारतीय शेयर बाजार आज रहेगा बंद, देखें LIVE Update
October 10, 2026 11:31 am
भारतीय शेयर बाजार में आज शनिवार और रविवार को कारोबारी सत्र बंद रहेगा। 12 अक्टूबर 2026 को शेयर बाजार खुलेगा और उम्मदी है कि सोमवार को भी बाजार में तेजी जारी रहेगी। बता दें कि 9 अक्टूबर 2026 को सेंसेक्स 879.09 अंक और निफ्टी 288.65 अंक की मजबूती के साथ बंद हुआ।
सेंसेक्स में 900 अंको का बंपर उछाल
October 9, 2026 1:47 pm
आज सेंसेक्स में 900 अंको का बंपर उछाल देखने को मिला है और निफ्टी में 290 अंक का उछाल देखा गया है
शेयर बाजार में तेजी
October 9, 2026 1:47 pm
ट्रंप ने IT कंपनियों और TCS समेत कई भारतीय कंपनियों पर परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन (PERM) प्रोगाम से सस्पेंड कर दिया है जिससे माना जा रहा था कि आज भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिलेगी और पूरा बाजार लाल निशान में कारोबार करेगा लेकिन आज सेंसेक्स में 790 अंको का भारी उछाल और निफ्टी में 254 अंको का उछाल देखा गया है। वहीं TCS के शेयर 3.68 प्रतिशत और Wipro के शेयर में 2.66 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है।
भारतीय शेयर बाजार में मचा हाहाकार, Sensex 1170 अंक क्रैश
October 8, 2026 3:10 pm
शेयर बाजार में आज हाहाकार मच गया है और BSE सेंसेक्स 1,170 अंक और निफ्टी भी 400 अंक टूटकर 22,198 पर पहुंच गया है।
भारतीय शेयर बाजार क्रैश
October 8, 2026 11:31 am
भारतीय शेयर बाजार आज गिरावट में खुलने के बाद लगातार दबाव में काम कर रहा है और अब बाजार क्रैश हो गया है। बता दें कि अभी 780 अंक तक की गिरावट और निफ्टी में 266 अंको की गिरावट देखी गई है।
शेयर बाजार में गिरावट
October 8, 2026 11:28 am
भारतीय शेयर बाजार में आज भी गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। सेंसेक्स में 492 अंकों, 0.67 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और 72,175.95 का दिन का निम्नतम स्तर छुआ। वहीं निफ्टी 50 ने 22,445.70 का इंट्रा-डे लो छुआ और 153.35 अंकों, 0.67 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
शेयर बाजार में गिरावट
October 7, 2026 10:51 am
भारतीय शेयर बाजार लगातार हरे निशान में खुलने के बाद आज लाल निशान में गिरावट के साथ खुला है। आज सेंसेक्स 462.44 गिरकर 72,605.37 तक पहुंच गया, निफ्टी 175.65 अंक टूटकर 22,600 के स्तर पर आ गया।
शेयर बाजार तेजी के साथ कारोबार
October 6, 2026 11:44 am
शेयर बाजार तेजी के साथ कारोबार कर रहा है और सेंसेक्स में 440 अंक का उछाल और निफ्टी में 130 अंको का उछाल देखने को मिला
शेयर बाजार में तेजी
October 6, 2026 11:44 am
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला। सुबह 9:27 पर सेंसेक्स 129 अंक, 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 72,512 और निफ्टी 43 अंक, 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,599 पर था।
सेंसेक्स में 350 अंको का उछाल
October 5, 2026 10:43 am
सेंसेक्स में 350 अंको का उछाल देखने को मिला था। शुरुआती कारोबार में पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी देखी जा रही है।
भारतीय शेयर बाजार में तेजी
October 5, 2026 10:43 am
भारतीय शेयर बाजार में लगातार कोहराम मचने के बाद सोमवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। सुबह सेंसेक्स 435 अंक, 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 72,345 और निफ्टी 110 अंक, 0.49 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,532 पर था।
भारतीय शेयर बाजार आज रहेगा बंद
October 3, 2026 11:15 am
भारतीय शेयर बाजार 3 और 4 अक्टूबर को शनिवार और रविवार होने के चलते 5 अक्टूबर को खुलेगा। बता दें कि भारतीय शेयर बाजार ऊंची ऊर्जा की कीमतें और बॉन्ड यील्ड और ब्याज दरों में वृद्धि के चलते गुरुवार को लाल निशान में बंद हुआ। इस दौरान निफ्टी 198.50 अंक या 0.88 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,421.95 पर बंद हुआ था
भारतीय शेयर बाजार क्रैश, Sensex 822 अंक टूटा, देखें LIVE Update
October 1, 2026 1:42 pm
शेयर बाजार आज लाल निशान में खुलने के बाद अब क्रैश हो गया है। दिन में 2 बजे तक सेंसेक्स 822 अंक तक टूट गया है और निफ्टी 283 अंक तक टूट गया है।
अक्टूबर महीने की शुरुआत में टूटा भारतीय शेयर बाजार
October 1, 2026 1:42 pm
आज अक्टूबर महीने की शुरुआत में भी भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। सुबह 9:22 पर सेंसेक्स 160 अंक, 0.22 प्रतिशत की गिरवट के साथ 72,319 और निफ्टी 79 अंक, 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,541 पर था। खबर लिखते समय तक सेंसेक्स 48 अंक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी
September 30, 2026 11:03 am
लार्जकैप की अपेक्षा स्मॉलकैप और मिडकैप में खरीदारी देखी जा रही थी। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 219 अंक या 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,585 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 99 अंक या 0.52 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,300 पर था।
शेयर बाजार में भारी गिरावट के बाद हल्की रिकवरी देखें LIVE Update
September 29, 2026 2:48 pm
शेयर बाजार में 2 दिनों से कोहराम मचा हुआ आज 600 अंक से अधिक का गोता लगाने के बाद सेंसेक्स ने हल्की रिकवरी की है और अब 371 अंक की गिरावट के साथ कारोबार किया जा रहा है।
सेंसेक्स अब 252 अंक की गिरावट के साथ
September 29, 2026 11:49 am
शेयर बाजार में सेंसेक्स ने 600 अंक का गोता लगाने के बाद अब रिकवर की तरफ कारोबार जारी है और सेंसेक्स अब 252 अंक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है और निफ्टी में 64 अंक की गिरावट देखी गई है।
शेयर बाजार क्रैश
September 29, 2026 11:49 am
सुबह 10:30 बजे तक सेंसेक्स में 637 अंको की गिरावट देखने को मिली है और निफ्टी में भी 192 अंक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। बता दें कि 28 सितंबर 2026 को शेयर बाजार क्रैश होने के बाद निवेशकों के लगभग 8.81 लाख करोड़ रुपये डूब गए थे।
शेयर बाजार में कोहराम
September 28, 2026 1:50 pm
शेयर बाजार में आज कोहराम मच गया है और सेंसेक्स 1000 से ज्यादा अंक टूट गया है जिससे निवेशकों के लगभग 6 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए है।
भारतीय शेयर बाजार क्रैश
September 28, 2026 10:34 am
भारतीय शेयर बाजार में आज कोहराम मच गया है और कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ खुला। सुबह 10:20 तक सेंसेक्स में 930 अंको की गिरावट और निफ्टी में 284 अंको की गिरावट देखने को मिली है। जिससे निवेशकों के करोड़ों रुपये स्वाहा हो गए है।
गिरावट की तरफ बढ़ता शेयर बाजार में गिरावट
September 25, 2026 11:01 am
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को कोहराम मचने के बाद आज शुक्रवार के कारोबारी सत्र में हल्की मजबूती के साथ खुला। सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 151 अंक, 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 73,725 और निफ्टी 26 अंक, 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,091 पर था लेकिन अब लगातार गिरावट देखी जा रही है
सेंसेक्स में 103 अंको की गिरावट
September 22, 2026 11:23 am
शेयर बाजार के हरे निशान में खुलने के बाद अब सेंसेक्स में 103 अंको की गिरावट दर्ज की गई है और निफ्टी भी 22 अंक तक टूट गया है.
बाजार ने यू-टर्न ले लिया
September 22, 2026 11:21 am
11 बजे तक बाजार ने यू-टर्न ले लिया और सेंसेक्स में 160 अंको की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है और निफ्टी भी 30 अंक तक टूट गया है।
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 526 अंको का उछाल
September 21, 2026 12:15 pm
शेयर बाजार में तेजी आज सुबह से जारी है और अब सेंसेक्स 526 अंको के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है और निफ्टी में 70 अंक की तेजी देखी गई है।
भारतीय शेयर बाजार आज बंपर तेजी
September 21, 2026 12:15 pm
भारतीय शेयर बाजार आज बंपर तेजी के साथ हरे निशान में खुला। सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 440 अंक, 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,735 और निफ्टी 47 अंक, 0.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,393 पर था।
शनिवार के दिन बाजार बंद
September 19, 2026 11:23 am
मिडिल ईस्ट में तनाव के बाद भारतीय शेयर बाजार में उतार चढ़ाव जारी है। कभी बाजार लगातार क्रैश हो रहा है तो कभी सपाट कारोबार किया जा रहा है। आज शनिवार के दिन बाजार बंद रहेगा
सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल
September 18, 2026 11:56 am
भारतीय शेयर बाजार में उछाल के बाद अब सेंसेक्स में 175 अंको का उछाल और निफ्टी सिर्फ 47 अंको की बढ़ के साथ कारोबार कर रहा है
भारतीय शेयर बाजार में उछाल
September 18, 2026 11:56 am
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई और बाजार हरे निशान में खुला है। इस दौरान सेंसेक्स 260.65 अंक, 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,575.24 और निफ्टी 64.10 अंक, 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,334.70 पर था।
भारतीय शेयर बाजार में उछाल
September 17, 2026 10:53 am
भारतीय शेयर बाजार की सपाट हुई। सुबह 9:16 पर सेंसेक्स 49 अंक, 0.07 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 74,291 और निफ्टी 19 अंक की मामूली बढ़त के साथ 23,235 पर था। खबर लिखते समय तक सेंसेक्स में लगभग 154 अंक का उछाल देखने को मिला है और निफ्टी में 74 अंक का उछाल आया है।
शेयर बाजार में उछाल, देखें LIVE Update
September 16, 2026 11:23 am
सेंसेक्स में 323 अंको का उछाल देखा गया और निफ्टी भी 109 अंको की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। बाजार आज तेजी के साथ हरे निशान में खुला है।
शेयर बाजार में गिरावट
September 15, 2026 11:51 am
शेयर बाजार में लगातार गिरावट के बाद अब सेंसेक्स 112 अंक तक टूट गया है और निफ्टी भी 56 अंक तक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है..
शेयर बाजार में गिरावट
September 15, 2026 11:43 am
भारतीय शेयर बाजार आज मजबूती के साथ खुला। सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 393 अंक, 0.53 प्रतिशत की मजबूती के साथ 75,178 और निफ्टी 103 अंक, 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,495 पर था। लेकिन सुबह 10:40 पर बाजार फिसल गया है सेंसेक्स में 31 अंको की हल्की गिरावट देखने को मिली है और निफ्टी में 35 अंक की गिरावट देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में बाजार में खरीदारी का नेतृत्व आईटी शेयर कर रहे थे।
कल शुरू होगा कारोबार
September 14, 2026 11:43 am
बीएसई और एनएसई, दोनों पर इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में ट्रेडिंग बंद रहेगी। आज बाजार बंद होने के बाद 15 सितंबर 2026 को फिर से खुलेगा और कारोबार फिर शुरू होगा।
भारतीय शेयर बाजार रहेगा बंद
September 14, 2026 11:43 am
आज गणेश चतुर्थी के दिन 14 सितंबर 2026 को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क बीएसई और एनएसई, दोनों पर इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में ट्रेडिंग बंद रहेगी।
शेयर बाजार में गिरावट
September 11, 2026 11:08 am
मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ते तनाव के बाद भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार मच गया है और आज बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई है। सुबह 9:16 पर सेंसेक्स 707 अंक, 0.95 की गिरावट के साथ 74,192 और निफ्टी 238 अंक, 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,238 पर था।
शेयर बाजार गिरावट के साथ कारोबार
September 10, 2026 2:27 pm
शेयर बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, सेंसेक्स 30.63 की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है और निफ्टी भी 9.70 की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है.
बाजार में बड़ी गिरावट का कारण
September 9, 2026 3:27 pm
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण ब्रेंट क्रूड की कीमत लगभग 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है, जो अर्थव्यवस्था पर दबाव डाल रही है
शेयर बाजार क्रैश
September 9, 2026 3:25 pm
सेंसेक्स 680 अंक टूट गया ह और निफ्टी में 170 से अधिक अंक तक टूट गया है और बाजार लगातार गिरावट की तरफ बढ़ रहा है।
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज भी गिरावट के साथ
September 8, 2026 12:26 pm
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज भी गिरावट के साथ लाल निशान में हुई। सुबह 9:20 पर सेंसेक्स 332 अंक, 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,800 और निफ्टी 86 अंक, 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,692 पर था। अब सेंसेक्स लगभग 480 अंक की गिरावट का गोता लगा गया है और निफ्टी भी 118 अंक टूट गया है।
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट
September 7, 2026 10:56 am
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। आज सेंसेक्स में 300 अंक की गिरावट देखी गई थी और निफ्टी लगभग 100 अंक टूट गया था। शुरुआती कारोबार में बाजार में मीडिया और आईटी स्टॉक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।
शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 76,600 के पार; IT समेत इन सेक्टर्स में तेजी, देखें LIVE Update
September 4, 2026 11:03 am
भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को हरे निशान के साथ खुला। दुनिया के प्रमुख बाजारों से मिले मजबूत संकेतों का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। निवेशकों की खरीदारी खास तौर पर डिफेंस और आईटी कंपनियों के शेयरों में देखने को मिली।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार सुबह 9:21 बजे सेंसेक्स करीब 466 अंक यानी 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,619 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 46 अंक यानी 0.20 प्रतिशत चढ़कर 23,916 के आसपास पहुंच गया। बाजार में शुरुआती तेजी के पीछे वैश्विक बाजारों का सकारात्मक रुख भी एक बड़ी वजह रहा। निवेशकों ने चुनिंदा सेक्टरों में खरीदारी जारी रखी, जिससे प्रमुख सूचकांकों को सहारा मिला।
भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत
September 3, 2026 11:10 am
भारतीय शेयर बाजार अब धीमी चाल पर चल रहा है और सेंसेक्स में सिर्फ 78 अंक का उछाल देखा गया है और निफ्टी में 22 अंक का उछाल देखा गया है.
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत
September 3, 2026 11:10 am
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज हरे निशान में हुई। आज सेंसेक्स 154.60 अंक, 0.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,724.95 और निफ्टी 83.50 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,997.95 पर था।
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ
September 2, 2026 11:26 am
मिडिल ईस्ट में भीषण जंग छिड़ने के बाद भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। आज सेंसेक्स लगभग 500 अंक टूट गया था और निफ्टी भी 190 अंको की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।
भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, देखें LIVE Update
September 1, 2026 10:50 am
वैश्विक तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार आज सपाट खुला। इस दौरान सेंसेक्स 25 अंक की हल्की गिरावट के साथ 76,920 और निफ्टी 29 अंक की गिरावट के साथ 24,037 पर था। खबर लिखते समय तक सेंसेक्स 35 अंक के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है और निफ्टी 10 अंको की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट
August 31, 2026 10:48 am
वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव,तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावनाओं के कारण हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुला।
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट
August 27, 2026 11:45 am
सेंसेक्स में 200 अंक की गिरावट देखी गई है और निफ्टी भी 50 अंक तक टूट गया है। आज Auto और सीमेंट शेयरों में गिरावट देखी गई है।
भारतीय शेयर बाजार की आज शुरूआत गिरावट के साथ हुई है
August 25, 2026 11:10 am
भारतीय शेयर बाजार की आज शुरूआत गिरावट के साथ हुई है और सेंसेक्स 120 अंको तक टूट गया है और निफ्टी में 75 अंको की गिरावट देखी गई है। बाजार में आज मेटल और ऑटो स्टॉक्स में दबाव जारी रहा।
भारतीय शेयर बाजार की धीमी चाल
August 24, 2026 10:57 am
भारतीय शेयर बाजार आज तेजी के साथ हरे निशान में खुला। आज सुबह 10 बजे तक शेयर बाजार की चाल धीमी हो गई और सेंसेक्स 90 अंक के उछाल के साथ कारोबार करता हुआ नजर आया और निफ्टी में भी सिर्फ 25 अंको का उछाल देखा गया है। आज शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी को सहारा आईटी शेयर ने दिया।
सेंसेक्स में 100 अंको की बढ़त
August 21, 2026 11:18 am
भारतीय शेयर बाजार की धीमी चाल के बाद अब सेंसेक्स में 100 अंको की बढ़त पर पहुंच गया है और निफ्टी में 20 अंक का उछाल देखा गया है।
भारतीय शेयर बाजार में उछाल
August 21, 2026 11:18 am
भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट के बाद आज सपाट शुरूआत हुई है। सेंसेक्स 163.35 अंक की बढ़त के साथ 77,701.07 पर खुला, और निफ्टी 50, 52.20 अंक की बढ़त के साथ 24,284.05 के स्तर पर कारोबार शुरू किया।
भारतीय शेयर बाजार में उछाल, देखें LIVE Update
August 20, 2026 11:50 am
भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट के बाद आज रौनक लौट गई है और बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में खुला। शेयर बाजार में यह तेजी लगातार सात सत्रों की गिरावट के बाद लौटी है।
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट की लहर, देखें LIVE Update
August 19, 2026 12:29 pm
सेंसेक्स 340 से अधिक अंक की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया। वहीं निफ्टी 50 भी 100 से अधिक अंको की गिरावट के साथ ट्रेड करता नजर आया। निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप 0.39 प्रतिशत और 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए।
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट की लहर
August 18, 2026 10:59 am
आज भी बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुला और यह लगातार छठा दिन है जब बाजार में गिरावट देखने को मिली है। बता दें कि वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच निवेशक अलर्ट है, जिसके चलते शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों पर दबाव देखने को मिला।
ALSO READ: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, Sensex 270 और निफ्टी 58 अंक टूटा
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट
August 18, 2026 10:59 am
सेंसेक्स 270 अंकों की गिरावट के साथ 77,464.18 पर कारोबार करता नजर आया। वहीं निफ्टी 50, 70 अंक गिरकर करीब 24,245.25 के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया।
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, देखें LIVE Update
August 14, 2026 10:57 am
भारतीय शेयर बाजार गिरावट में चार दिन से गिरावट की लहर जारी है और आज भी बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुला और यह लगातार पांचवां सत्र है जब घरेलू बाजार दबाव में ट्रेड करता नजर आया। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 320 अंक की गिरावट में ट्रेड करता नजर आया, वहीं निफ्टी में 70 अंक की गिरावट देखी गई है।
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, देखें LIVE Update
August 13, 2026 11:08 am
निफ्टी और सेंसेक्स में गिरावट दर्ज की गई। अब सेंसेक्स 200 अंको की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी भी 100 अंक तक टूट गया है।
सेंसेक्स 600 अंक तक टूटा
August 12, 2026 12:20 pm
भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है और दोपहर 12 बजे तक सेंसेक्स में 600 से अधिक अंको की गिरावट दर्ज की गई है।
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट
August 12, 2026 12:18 pm
वैश्विक तनाव बढ़ने के कारण भारतीय शेयर बाजार में कोहराम मचा हुआ है। सुबह 11 बजे तक Sensex 550 से ज्यादा अंक टूट गया है और निफ्टी 170 अंको की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट
August 11, 2026 11:35 am
11 बजे तक सेंसेक्स में 11 बजे तक 444 अंको की गिरावट दर्ज की गई है। बाजार में आज बैंकिंग और Finance शेयरों में दबाव देखने को मिला।
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट
August 7, 2026 11:13 am
भारतीय शेयर बाजार आज गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स में लगभग 470 अंको की गिरावट दर्ज की गई है और निफ्टी भी 80 अंको की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
भारतीय शेयर बाजार की आज सपाट शुरुआत
August 6, 2026 12:09 pm
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज सपाट हुई। खबर लिखते समय तक सेंसेक्स में 260 अंको का उछाल देखा गया था। शुरुआती कारोबार में बाजार में खरीदारी को सपोर्ट डिफेंस शेयरों से मिल रहा है।
भारतीय शेयर बाजार की धीमी चाल
August 4, 2026 11:28 am
शुरुआती कारोबार में बाजार में रियल्टी और IT शेयर में गिरावट देखने को मिली है और सुबह 11 बजे तक सेंसेक्स सिर्फ 40 अंको के उछाल के साथ कारोबार जारी है।
भारतीय शेयर बाजार में तेजी
August 3, 2026 11:18 am
भारतीय शेयर बाजार के कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ शुरुआत हुई है। इस दौरान सेंसेक्स 780 अंक की तेजी के साथ 78,883.34 और निफ्टी 189.10 अंक की बढ़त के साथ 24,572.70 पर था।
भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत
July 31, 2026 10:58 am
आज बाजार धीमी शुरुआत के साथ कारोबार कर रहा है और सेंसेक्स 80 अंक की हल्की तेजी के साथ 77,998 और निफ्टी 44 अंक की बढ़त के साथ 24,361 पर था।
बाजार में आज गिरावट का कारण
July 30, 2026 10:58 am
बाजार में आज गिरावट का कारण अमेरिकी फेड ब्याज दरें है जिसे न बढ़ाने का फैसला उम्मीद के अनुसार ही था, लेकिन इक्विटी मार्केट के लिए यह नेगेटिव रहा
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, देखें LIVE Update
July 30, 2026 10:57 am
सेंसेक्स 151 अंक, 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,502 और निफ्टी 37 अंक, 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,213 पर खुला।
निफ्टी मिडकैप में उछाल
July 29, 2026 1:10 pm
निफ्टी मिडकैप में 135 अंक की तेजी के साथ 14,670 पर ट्रेड कर रहा है
भारतीय शेयर बाजार में तेजी
July 29, 2026 1:07 pm
सेंसेक्स ने 850 अंक पार कर लिया है और निफ्टी भी 250 अंको से अधिक की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, Sensex-Nifty लाल निशान पर पहुंचा
July 28, 2026 2:32 pm
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखी गई है और Sensex-Nifty लाल निशान पर पहुंच गया है. Sensex में 90 अंको की गिरावट देखी गई है.
भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत
July 28, 2026 12:44 pm
भारतीय शेयर बाजार आज सपाट शुरुआत हुई है और अब सेंसेक्स में 100 अंको का हल्का उछाल देखने को मिला है वहीं निफ्टी में सिर्फ 22 अंको का उछाल देखा गया है.
मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी
July 27, 2026 11:19 am
निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 608 अंक या 0.99 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,231 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 174 अंक या 0.95 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,059 पर था।
भारतीय शेयर बाजार में बंपर उछाल, Sensex 507 चढ़ा
July 27, 2026 11:18 am
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई है। सेंसेक्स 507 अंक, 0.67 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,567 और निफ्टी 134 अंक, 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,901 पर है।
भारतीय शेयर बाजार क्रैश होने के कारण
July 24, 2026 11:38 am
बाजार में गिरावट की मिडिल ईस्ट में तनाव और अमेरिका के 60 देशों से आयात किए जाने वाले सामान पर 10 प्रतिशत और 12.5 प्रतिशत के नए टैरिफ का ऐलान करना है। इन दो बड़े कारणों की वजह से बाजार क्रैश हो गया है।
भारतीय शेयर बाजार में मचा कोहराम, निवेशकों के डूबे 6 लाख करोड़
July 24, 2026 11:38 am
सुबह 11 बजे तक 860 अंको तक टूट गया है वहीं निफ्टी भी 240 अंको की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। भारी गिरावट के बाद निवेशकों के एब 6 लाख करोड़ रुपये डूब गए है।
मिडकैप और स्मॉलकैप में गिरावट
July 23, 2026 11:39 am
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 152 अंक या 0.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 62,142 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 33 अंक या 0.17 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,097 पर था.
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, Sensex टूटा
July 23, 2026 11:19 am
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स में 130 अंको की गिरावट देख गई है और निफ्टी भी 32 अंक टूट गया है।
Sensex 770 अंक तक टूट गया
July 22, 2026 1:59 pm
दोपहर 2 बजे तक Sensex 770 अंक तक टूट गया है और निफ्टी में भी 200 से अधिक अंको की गिरावट देखने को मिली है।
वैश्विक बाजारों में गिरावट
July 20, 2026 11:38 am
वैश्विक बाजारों में गिरावट देखने को मिली है। शंघाई, हांगकांग और जकार्ता हरे निशान में थे। वहीं, बैंकॉक और सोल लाल निशान में थे।
अमेरिका-ईरान जंग का असर, भारतीय शेयर बाजार में गिरावट
July 20, 2026 11:37 am
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण भारतीय शेयर बाजार आज लाल निशान में खुला। सेंसेक्स 500 अंक या 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,690 और निफ्टी 110 अंक की गिरावट के साथ 24,221 पर था।
शेयर बाजार के लिए बीता एक हफ्ता मुनाफे वाला रहा
July 19, 2026 2:24 pm
भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता एक हफ्ता मुनाफे वाला रहा है। इस दौरान सेंसेक्स 582.06 अंक या 0.75 प्रतिशत की मजबूती के साथ 78,151.45 और निफ्टी 127.40 अंक या 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,334.30 पर था।
अमेरिका-ईरान जंग और कच्चा तेल तय करेगा शेयर बाजार की चाल
July 19, 2026 2:24 pm
अमेरिका-ईरान तनाव शेयर बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा। मध्य पूर्व संघर्ष के कारण कच्चा तेल भी बाजार में अहम भूमिका निभाएगा
हरे निशान में खुला शेयर बाजार, देखें Live Updates
July 17, 2026 11:10 am
भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में बंपर तेजी के साथ खुला। खबर लिखते समय तक बाजार ने रफ्तार पकड़ रखी है और Sensex 760 अंक चढ़ गया है और निफ्टी में भी 200 अंको की भारी बढ़त देखी गई है।
IT शेयर में खरीददारी के चलते तेजी
July 16, 2026 11:10 am
IT शेयर में खरीददारी के चलते तेजी दर्ज की गई है और Index में निफ्टी आईटी 1.80 प्रतिशत की मजबूती के साथ टॉप गेनर रहा
हरे निशान में खुला शेयर बाजार, Sensex में 313 अंको का उछाल
July 16, 2026 11:08 am
आज 16 जुलाई 2026 को भारतीय शेयर बाजार ने हल्की बढ़त के साथ शुरू की और इस दौरान Sensex में 313 अंको का उछाल देखा गया है और निफ्टी में 88 अंको का हल्का उछाल देखने को मिला है.
शेयर बाजार ने गिरावट के बाद की वापसी, देखें Live Updates
July 15, 2026 3:02 pm
अब बाजार ने वापसी की है और सेंसक्स में 80 अंको का उछाल देखा गया है और निफ्टी में 12 अंको का उछाल दर्ज किया गया है।
Sensex में अब 346 अंको की गिरावट
July 14, 2026 10:59 am
500 अंको की गिरावट के बाद Sensex में अब 346 अंको की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है और निफ्टी भी 84 अंको की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है.
शेयर बाजार में भारी गिरावट, देखें Live Updates
July 14, 2026 10:57 am
आज भी बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई और सेंसेक्स 500 अंक की गिरावट के साथ 77,050 और निफ्टी 153 अंक साथ 24,053 पर ट्रेड कर रहा था। बाजार में आज चौतरफा गिरावट देखने को मिली है और लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट देखी जा रही है.
निफ्टी मिडकैप में गिरावट
July 13, 2026 11:44 am
निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 280 अंक, 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,756 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 66 अंक, 0.37 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,349 पर था.
Stock Market Today Live Updates: शेयर बाजार में चौतरफा गिरावट, देखें Live Updates
July 13, 2026 11:44 am
सुबह 9:18 पर सेंसेक्स 649 अंक, 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,920 और निफ्टी 184 अंक, 0.76 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,022 पर था। खबर लिखते समय तक Sensex में 190 अंको की गिरावट देखी गई है और निफ्टी भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है.
IT और मेटल स्टॉक्स में तेजी
July 10, 2026 11:22 am
बाजार में आज IT और मेटल स्टॉक्स में तेजी देखने को मिल रही है और दोनों में 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ टॉप गेनर्स थे।
Stock Market Today Live Updates: शेयर बाजार में चौतरफा तेजी, Sensex-Nifty में भारी उछाल, देखें Live Updates
July 10, 2026 11:22 am
मिडिल ईस्ट में तनाव के बाद भी भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में खुला। सुबह सेंसेक्स 683 अंक 0.89 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,425 और निफ्टी 205 अंक, 0.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,168 पर कारोबार था।
Stock Market Today Live Updates: लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी
July 9, 2026 11:26 am
निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 550 अंक, 0.90 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,876 अंक और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 181 अंक, 0.96 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,964 पर था.
Stock Market Today Live Updates: शेयर बाजार ने किया कमबैक, SENSEX में 500 अंको का उछाल
July 9, 2026 11:24 am
बंपर तेजी के साथ सेंसेक्स 600 अंकों के उछाल के साथ और निफ्टी 144 अंकों के साथ कारोबार कर रहा है. अमेरिकी हमले के बाद बाजार तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है.
Stock Market Today Live Updates: शेयर बाजार में हाहाकर, Sensex 1,677 अंको की गिरावट के साथ हुआ बंद
July 8, 2026 3:48 pm
आज शेयर बाजार के ट्रेड खत्म होने तक हाहाकार मच गया है और Sensex 1677 अंको की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है वहीं निफ्टी 516 अंको की गिरावट के साथ बंद हुआ है।
Stock Market Today Live Updates: मिडिल ईस्ट में जंग से टूटा भारतीय शेयर बाजार, Sensex 400 अंक टूटा
July 8, 2026 10:50 am
मिडिल ईस्ट में जंग के बाद भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला है और Sensex 400 अंको की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. वहीं निफ्टी 120 अंको की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है.
Stock Market Today Live Updates: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, Sensex 200 अंक चढ़ा, इस Stocks ने बनाई लीड
July 7, 2026 11:03 am
भारतीय शेयर बाजार में लगातार तेजी जारी है और 5वे दिन भी बाजार बढ़त के साथ खुला. सुबह 11 बजे तक Sensex में 200 अंको का उछाल और निफ्टी में 60 अंको का उछाल देखने को मिला है।
6 जुलाई 2026 को वैश्विक बाजारों का हाल
July 6, 2026 11:02 am
वैश्विक बाजारों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। टोक्यो, सोल और जकार्ता लाल निशान में थे और शंघाई, हांगकांग हरे निशान में थे।
Stock Market Today Live Updates: भारतीय शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, Sensex 500 अंक के पार
July 6, 2026 11:01 am
भारतीय शेयर बाजार आज मजबूत तेजी के साथ खुला और लगातार तेज रफ्तार के साथ ट्रेड कर रहा है. 11 बजे सुबह तक Sensex 511 अंको की उछाल और निफ्टी 155 अंको की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है.
एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कारोबार
July 3, 2026 2:56 pm
ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। DOW, NIKKEI, HANG SANG, DAX, KOSPI INDEX हरे निशान में ट्रेड कर रहे है.
Stock Market Today Live Updates: भारतीय शेयर बाजार की रफ्तार हुई धीमी
July 3, 2026 2:54 pm
दोपहर 3 बजे तक भारतीय शेयर बाजार की रफ्तार धीमी हो गई थी और Sensex में 220 अंक का उछाल देखा गया है.
Stock Market Today Live Updates: भारतीय शेयर बाजार में उछाल, Sensex 470 के पार
July 3, 2026 11:21 am
भारतीय शेयर बाजार आज मजबूत तेजी के साथ खुला और अब Sensex 470 के पार ट्रेड कर रहा है और Nifty 150 अंक के पार पहुंच गया है.
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी के साथ कारोबार
July 2, 2026 11:18 am
निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 116 अंक, 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 61,914 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 90 अंक या 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,951 पर था.
Stock Market Today Live Updates: भारतीय शेयर बाजार में उछाल, Sensex 300 के पार
July 2, 2026 11:18 am
भारतीय शेयर बाजार महीने की शुरूआत के दूसरे दिन हल्की बढ़त के साथ खुला. Sensex 440 अंक पहुंच गया है वहीं निफ्टी में 128 अंको का उछाल दर्ज किया गया है। आज बाजार में मीडिया और एफएमसीजी शेयर में खरीदारी देखी जा रही है.
मीडिया और एफएमसीजी शेयर में तेजी
July 1, 2026 10:54 am
शुरुआती कारोबार में बाजार में मीडिया और एफएमसीजी शेयर में तेजी नजर आई. सूचकांकों में निफ्टी मीडिया और निफ्टी एफएमसीजी गेनर्स थे.
भारतीय शेयर बाजार आज हल्की बढ़त के साथ खुला
July 1, 2026 10:54 am
भारतीय शेयर बाजार आज जुलाई महीने की शुरूआत में हल्की बढ़त के साथ खुला. सुबह 9:35 पर सेंसेक्स 182 अंक और निफ्टी 60 अंक, 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,926 पर खुला था.
आज के टॉप गेनर्स
June 30, 2026 12:00 pm
Maruti Suzuki: 14,021.00, 4.54% Cochin Shipyard: 1,481.00, 3.74% GMR Airports: 113.14, 3.40
Stock Market Today Live Updates: लाल निशान में लौटा भारतीय शेयर बाजार, Sensex-Nifty में हल्की गिरावट
June 30, 2026 11:57 am
आज मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में उतार चढ़ाव जारी है. दोपहर 12 बजे तक Sensex में 28.46 अंको की गिरावट और Nifty में 6.65 अंक की गिरावट दर्ज की गई है.
Sensex में 385 अंक की गिरावट
June 29, 2026 3:05 pm
Sensex में 385 अंक की गिरावट दर्ज की गई है और Nifty में 120 अंको की गिरावट दर्ज की गई है.
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट
June 29, 2026 3:05 pm
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव शुरू होने के बाद भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है
तीन दिन का लंबा विकेंड
June 26, 2026 2:15 pm
मुहर्रम की छुट्टी के बाद शनिवार और रविवार को भी भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे
भारतीय शेयर बाजार बंद
June 26, 2026 2:15 pm
आज 26 जून 2026 को मोहर्रम के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद रहेगा।
भारतीय शेयर बाजार में तेजी
June 25, 2026 11:09 am
Sensex में 550 अंको का उछाल दर्ज किया और Nifty में 165 अंको का उछाल दर्ज किया गया है।
वैश्विक बाजारों का हाल
June 24, 2026 11:30 am
टोक्यो, शंघाई और जकार्ता लाल निशान में थे, जबकि हांगकांग,सोल और बैंकॉक हरे निशान में थे.
भारतीय शेयर बाजार में तेजी
June 24, 2026 11:29 am
सुबह 11 बजे शेयर बाजार में Sensex 650 की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है
शेयर बाजार में कोहराम मच गया है. Sensex 500 अंक टूट गया है
June 23, 2026 2:50 pm
दोपहर तक शेयर बाजार में कोहराम मच गया है और Sensex 500 अंक टूट गया है और निफ्टी में 180 अंको की गिरावट दर्ज की गई है.
हरे निशान में निफ्टी के शेयर
June 23, 2026 10:37 am
निफ्टी मीडिया, निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी पीएसई और निफ्टी इन्फ्रा हरे निशान में थे
Stock Market Today Live Updates: भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, Sensex-Nifty में हल्का उछाल
June 23, 2026 10:36 am
भारतीय शेयर बाजार की आज सपाट शुरुआत हुई है.
सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी
June 22, 2026 2:33 pm
सेंसेक्स 435 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था, तो वहीं निफ्टी 126 अंकों की बढ़त के ट्रेड कर रहा था।
भारतीय शेयर बाजार में रौनक
June 22, 2026 2:29 pm
वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में खुले।
Stock Market Today Live Updates: भारतीय शेयर बाजार में कोहराम, Sensex 750 अंक टूटा, Nifty 200 अंक टूटा
June 19, 2026 10:50 am
आज लगातार तेजी के बाद बाजार लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 700 से ज्यादा अंक गिरा.
Stock Market Today Live Updates: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट
June 18, 2026 11:28 am
सपाट शुरूआत के बाद Sensex 150 अंक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है.
Stock Market Today Live Updates: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, Sensex-Nifty में उछाल
June 17, 2026 11:33 am
Sensex में 400 अंको का उछाल देखा गया है.
Stock Market Today Live Updates: भारतीय शेयर बाजार में तेजी
June 16, 2026 2:31 pm
दोपहर 2 बजे तक Sensex में 542 अंको का उछाल दर्ज किया गया है और Nifty में 138 अंको का उछाल दर्ज किया गया है.
Stock Market Today Live Updates: भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी, Sensex-Nifty में उछाल
June 16, 2026 11:09 am
भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी जारी और Sensex-Nifty में उछाल दर्ज किया गया है.
Vedanta Oil and Gas Ltd Share price में गिरावट
June 15, 2026 11:32 am
Vedanta Oil and Gas Ltd Share price की लिस्टिंग 39 रुपये पर हुई है और भारी गिरावट के बाद 36.10 रुपये पर पहुंच गया है.
Stock Market Today Live Updates: भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी
June 15, 2026 11:32 am
सेंसेक्स ने 1,200 अंकों की बढ़त के साथ 76,725.27 पर खुला, निफ्टी लगभग 360 अंकों की बढ़त के साथ 23,984.85 पर खुला
शेयर बाजार में गिरावट के बाद रौनक लौट आई है.
June 11, 2026 2:41 pm
हरे निशान में लौटा शेयर बाजार, Sensex में 100 अंको का उछाल
एशियाई बाजार में मचा कोहराम
June 10, 2026 11:19 am
एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली, जापान का निक्केई 225 शुरुआती कारोबार में 1.41 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 4.18 प्रतिशत गिर गया.
भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में खुले.
June 10, 2026 11:19 am
सेंसेक्स में 500 अंको का उछाल और निफ्टी में 120 अंको का उछाल दर्ज किया गया है.
भारतीय शेयर बाजार में तेजी
June 9, 2026 2:22 pm
मंगलवार के दिन बाजार की शुरूआत मंगलमय रही और निवेशकों के लिए सोमवार के मुकाबले बेहतर ट्रेडिंग दिन रहा है.
दोपहर 2 बजे तक Sensex में 250 अंको के उछाल
June 9, 2026 2:19 pm
भारतीय शेयर बाजार आज हरे निशान के साथ खुला और दोपहर 2 बजे तक Sensex में 250 अंको के उछाल साथ कारोबार कर रहा है.
Stock Market Today Live Updates: भारतीय शेयर बाजार में मचा कोहराम
June 8, 2026 11:18 am
इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच औज भारतीय शेयर बाजार में मचा कोहराम मच गया है और Sensex 530 अंक टूट गया है.
Stock Market Today Live Updates: भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, Sensex-Nifty में गिरावट
May 29, 2026 12:06 pm
भारतीय शेयर बाजार लगातार गिरावट के बाद टूट गया है और लाल निशान पर पहुंच गया है. Sensex-Nifty में गिरावट नजर आ रह है.
Stock Market Today Live Updates: भारतीय शेयर बाजार में उतार चढ़ाव जारी है
May 29, 2026 11:34 am
भारतीय शेयर बाजार में आज 29 मई 2026 को उतार चढ़ाव जारी है और आज बाजार हरे निशान में खुला लेकिन अब गिरावट की तरफ बढ़ रहा है.
Stock Market Today Live Updates: आज भारतीय शेयर बंद रहेगा या खुला, जानें क्यों लगा ट्रेडिंग पर ब्रेक
May 28, 2026 8:20 am
बकरीद की छुट्टी के कारण आज 28 मई 2026 को भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे. छुट्टी के कारण आज ट्रेडिंग पर ब्रेक लगा है जिससे निवेशक शेयर को खरीद और बेच नहीं पाएंगे.
Stock Market Today Live Updates: भारतीय शेयर बाजार में मिडिल ईस्ट का साया, मामूली उछाल के साथ हर निशान में कारोबार
May 26, 2026 11:48 am
Stoभारतीय शेयर बाजार में मिडिल ईस्ट का साया जारी है आज बाजार गिरावट के साथ खुला और अब Sensex में मामूली उछाल दर्ज किया गया है.
Stock Market Today Live Updates: भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी, Sensex में 800 अंको का उछाल
May 25, 2026 10:24 am
डिल ईस्ट में तनाव कम होने के कारण आज भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी नजर आई है और Sensex में 800 अंको का उछाल है
Stock Market Today Live Updates: वैश्विक बाजारों में तेजी
May 22, 2026 10:49 am
भारतीय बाजार के साथ ही वैश्विक बाजारों में तेजी देखी जा रही है।
बाजार में ऑटो सेक्टर लीड पर
May 22, 2026 10:49 am
शुरुआती कारोबार में बाजार में ऑटो सेक्टर लीड कर रहा था। Index में निफ्टी ऑटो टॉप गेनर रहा.
Stock Market Today Live Updates: भारतीय शेयर बाजार में हरियाली, Sensex-Nifty में उछाल
May 22, 2026 10:48 am
सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 161 अंक, 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,344 और निफ्टी 40 अंक, 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,697 पर है.
Stock Market Today Live Updates: गिरावट की तरफ बढ़ता शेयर बाजार
May 21, 2026 11:10 am
हरे निशान में खुलने के बाद अब शेयर बाजार गिरावट की तरफ बढ़ रहा है और Sensex में सिर्फ 59 अंक का उछाल दर्ज है, वहीं निफ्टी 50 अंक के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।
Stock Market Today Live Updates: शेयर बाजार हरे निशान में खुला
May 21, 2026 11:09 am
सुबह सेंसेक्स 414 अंक, 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,732 और निफ्टी 171 अंक, 0.72 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,830 पर खुला था।
Stock Market Today Live Updates: Parle के शेयर में तूफानी तेजी
May 20, 2026 2:23 pm

भारतीय शेयर बाजार में आज Parle Industries Share Price में भारी उछाल दर्ज किया गया है. PM मोदी ने मेलोनी को Melody टॉफी गिफ्ट करने के बाद शेयर प्राइस में 5 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है.
Stock Market Today Live Updates: शेयर बाजार धड़ाम
May 20, 2026 10:20 am
सुबह 9:24 पर सेंसेक्स 541 अंक की कमजोरी के साथ 74,726 और निफ्टी 155 अंक की गिरावट के साथ 23,462 पर था.
Stock Market Today Live Updates: शेयर बाजार में गिरावट, Sensex-Nifty लाल निशान में पहुंचा
May 19, 2026 2:47 pm
शेयर बाजार अब गिरावट के दौर पर पहुंच गया है, Sensex-Nifty लाल निशान में कारोबार कर रहे है.
Adani के शेयर बने रॉकेट, 4% तक का उछाल
May 19, 2026 2:46 pm
Adani के शेयर रॉकेट बन गए है और 4 प्रतिशत तक का उछाल दर्ज किया गया है।
Stock Market Today Live Updates: IT शेयरों बंपर तेजी, देखें आज का LIVE अपडेट
May 19, 2026 10:51 am
बाजार में आज चौतरफा रौनक देखी जा रही थी। आईटी शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे और Index में निफ्टी आईटी 3 प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप गेनर था.
Stock Market Today Live Updates: शेयर बाजार में लौटी रौनक
May 19, 2026 10:51 am
Sensex में 350 अंको का उछाल और निफ्टी में भी 100 से अधिक अंको का उछाल दर्ज किया गया है।
भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला
May 18, 2026 10:22 am
भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में खुला है. Sensex में 950 अंक और निफ्टी में 285 अंको की गिरावट दर्ज की गई है.
दोपहर में टूटा शेयर बाजार, Sensex में 200 अंको की गिरावट
May 15, 2026 2:54 pm
दोपहर 3 बजे सेंसेक्स में 200 अंको की गिरावट और निफ्टी भी 70 अंको की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है
गिरावट की तरफ बढ़ता भारतीय शेयर बाजार
May 15, 2026 1:58 pm
दोपहर 2 बजे तक शेयर बाजार गिरावट की ओर बढ़ रहा है और अब सेंसक्स सिर्फ 75 अंको के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है.
मिडकैप और स्मॉलकैप में गिरावट
May 15, 2026 10:55 am
निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 195 अंक या 0.32 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 60,647 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 123 अंक या 0.69 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,867 पर है.
Stock Market Today Live Updates: शेयर बाजार में लौटी रौनक
May 15, 2026 10:54 am
आज सपाट शुरूआत के बाद हरियाली लौट गई है। बता दें कि खबर लिखते समय तक Sensex 400 अंक तक चढ़ गया है.
Stock Market Today Live Updates: तेजी के साथ खुला शेयर बाजार
May 14, 2026 10:38 am
Stock Market Today Live Updates : आज तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 350 अंक उछला, Nifty 23500 अंक के ऊपरभारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है।
आज शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, निवेशकों के 11 लाख करोड़ रुपये डूबे
May 12, 2026 4:17 pm
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के अगले ही दिन बाजार में भारी बिकवाली हुई, जिससे निवेशकों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। सप्ताह के कारोबारी दिन बाजार में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स करीब 1500 अंक टूट गया, जबकि निफ्टी में 400 अंकों से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिली।
आज 12 मई 2026 को शेयर बाजार लाल निशान में खुला है.
May 12, 2026 10:36 am

आज 12 मई 2026 को शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है और बाजार आज लाल निशान में खुला है.
शेयर बाजार में दोपहर 12 बजे तक 900 अंको की गिरावट
May 11, 2026 12:04 pm
शेयर बाजार आज खुलते ही क्रैश हो गया है और दोपहर 12 बजे तक Sensex में 900 अंको कि गिरावट दर्ज की गई है.
PM मोदी की किसानों से अपील, फर्टिलाइजर के गिरे शेयर
May 11, 2026 11:58 am
PM मोदी ने किसानों से उर्वरक और फर्टिलाइजर को लेकर खास अपील की थी जिसका असर आज शेयर बाजार में देखने को मिला है और फर्टिलाइजर के शेयर लगभग 3 प्रतिशत से अधिक गिर गए है.
निवेशकों के लगभग 6 लाख करोड़ रुपये डूबे
May 11, 2026 11:20 am
आज भारी गिरावट के कारण निवेशकों के लगभग 6 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए है।
बाजार में चौतरफा गिरावट
May 11, 2026 11:20 am
शुरुआती कारोबार में बाजार में चौतरफा गिरावट देखी गई है। निफ्टी कंज्यूमर और निफ्टी ऑटो Index टॉप लूजर थे।


Download Android App
Download iOS App




