भोपाल में ₹3,000 देकर व्यक्ति ने महिला को बुलाया होटल! सामने निकली खुद की पत्नी, पैरों तले खिसकी जमीन

Summary :

Bhopal Viral Hotel Incident: भोपाल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां एक व्यक्ति ने ऑनलाइन संपर्क के बाद एक महिला को होटल बुलाने के लिए 3 हजार रुपये दिए। होटल पहुंचने पर वह महिला उसकी अपनी पत्नी निकली। पति को लगा था कि पत्नी मायके गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Bhopal Viral Hotel Incident: मध्य प्रदेश की राजधानी  भोपाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।  जिसने एक बार फिर पति-पत्नी के रिश्तों का शर्मसार करके रखा दिया है।  दरअसल, यहां एक व्यक्ति ने  एक महिला को होटल में मिलने के लिए बुलाया। लेकिन होटल पहुंचने के बाद जब उसकी नजर सामने आई महिला पर पड़ी, तो उसके होश उड़ गए। वह महिला कोई और नहीं, बल्कि उसकी अपनी पत्नी थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  व्यक्ति ने ऑनलाइन जरिए  से एक महिला से संपर्क किया था। बातचीत के बाद उसने महिला को होटल में मिलने के लिए बुलाने का फैसला किया। इसके लिए उसने 3,000 रुपये का पेमेंट भी किया। व्यक्ति को उस समय इस बात की जानकारी नहीं थी कि जिस महिला से वह ऑनलाइन संपर्क कर रहा है, वह उसकी पत्नी निकलेगी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

मिली जानकारी के अनुसार, पति को लगा था कि उसकी पत्नी अपने मायके में है। इसी वजह से उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह महिला होटल में उससे मिलने पहुंच सकती है। घटना के बाद पति-पत्नी के बीच के रिश्ते को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

जांच के बाद ही खुलेंगी परतें

जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ऑनलाइन संपर्क कैसे हुआ, महिला को होटल में बुलाने के लिए पेमेंट किस माध्यम से किया गया और महिला होटल तक किन हालातों  में पहुंची।

पुलिस मामले से जुड़े डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य उपलब्ध जानकारी की भी जांच कर सकती है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या का मामला, पानी के गड्ढे में मिला शव, आरोपी गिरफ्तार

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।