पटना : दिल्ली में रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के महागठबंधन में शामिल होने पर अखिल भाारतीय युवा कांग्रेस कमिटी के बिहार के ईकाई के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने बधाई देते हुए कहा कि कांगे्रस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में देश विकास करेगा, जिसे लेकर एनडीए के घटक दल रालोसपा गठबंधन से अलग होकर महागठबंधन में शामिल हो गये है,
महागठबंधन मजबूती का संकेत है । दिल्ली में महागठबंधन की आहूत बैठक में बिहार महागठबंधन को मजबूती प्रदान करने हेतू लोजद के संरक्षक शरद यादव, हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी, राजद विधायक दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा एवं रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा भी शामिल हुए । उपेन्द्र कुशवाहा के शामिल होने से बिहार विपक्ष के महागठबंधन को मजबूत बनाने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।
कुशवाहा के महागठबंधन में शामिल होने से सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बिहार में 2019 के लोकसभा चुनाव में महागठबंधन सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। जिसका नेतृत्व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे। राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में कांग्रेस युक्त ग्रामीण भारत बनेंगी। इस अवसर पर समाजसेवी इफ्तेखार अहमद, रिजवान अहमद,शाकिल अली,रोहित पासवान,पूर्व विधान पार्षद लक्ष्मी देवी,राखी राणा ने बधाई दी।


Download Android App
Download iOS App



