सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट को बड़ा झटका देते हुए पार्टी के 10 विधायक बीजेपी ने शामिल हो गए है। पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग समेत पांच विधायकों को छोड़कर सभी विधायक बीजेपी में शामिल हो गए। सभी बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और महासचिव राम माधव की उपस्थिति में शामिल हुए।
सिक्किम विधानसभा चुनाव में पवन कुमार चामलिंग की पार्टी एसडीएफ के 15 विधायक जीते थे। इसमें से 10 विधायक आज बीजेपी में शामिल हो गए। देश में सबसे लम्बे समय तक CM पद संभालने वाले राजनेताओं में शुमार पवन चामलिंग की पार्टी इसी साल लोकसभा चुनाव के साथ कराए गए विधानसभा चुनाव में 32 सीटों वाले राज्य में बहुमत हासिल नहीं कर पाई थी, और 15 विधायकों के साथ विपक्ष में बैठी थी।

सिक्किम में पिछले 25 साल से एसडीएफ की सत्ता थी लेकिन इस साल मई में हुए चुनाव में पवन चामलिंग की सरकार को हार का सामना करना पड़ा था। चामलिंग पांच बार सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे हैं। उनकी पार्टी की हार से राज्य में 25 साल का दौर खत्म हो गया है। लेकिन चामलिंग ने जिन दो सीटों पर चुनाव लड़ा वहां उन्होंने जीत हासिल की है।


Download Android App
Download iOS App



