देश के अन्य हिस्सों की तरह मध्य प्रदेश में भी कोरोना का वैक्सीनेशन चल रहा है। लोगों को टीका लगाए जा रहे हैं। हर आयु और वर्ग के लोग वैक्सीन लगवा रहे है। सागर जिले में तो 118 साल की बुजुर्ग महिला तुलसा बाई ने वैक्सीनेशन कराकर कीर्तिमान रचा है। वहीं कांग्रेस ने कई स्थानों पर वैक्सीन न होने का आरोप लगाया है।
सागर में वैक्सीनेशन लगाने का सिलसिला जारी है। बडी संख्या में लोग वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंच रहे है। रविवार को एक बुजुर्ग महिला भी वैक्सीन लगवाने पहुंची, जिसकी आयु 118 वर्ष है। यहां के सागर के जिलाधिकारी दीपक सिंह ने जनसंपर्क विभाग के ट्वीट को रिट्वीट किया है, जिसमें कहा गया है कि सागर जिले के ग्राम सदरपुर निवासी 118 वर्षीय बुजुर्ग महिला तुलसाबाई ने लगवाई कोविड वैक्सीन,बनी कोरोना का टीका लगवाने वाली देश की सबसे बुजुर्ग महिलाष बुंदेली बोली में कहा कि हमने लगवाओ टीका, सो सब लगवाओ, कछु दिक्कत नईया। बारी आने पर टीका अवश्य लगवाएं।
डॉ. भूपेंद्र कुर्मी ने बताया है कि ग्राम सदरपुर निवासी महिला के आधार कार्ड में उसकी जन्म तारीख एक जनवरी 1903 लिखी है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने राज्य में बढ़ते कोरोना और वैक्सीन की अनुपलब्धता का मसला उठाते हुए कहा, एक तरफ हर व्यक्ति से वैक्सीन लगवाने की अपील और दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के कई जिलो में वैक्सीन ही नहीं , लोग वापस लौट रहे ?
प्रदेश में अस्पतालों में कही ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं होने से मौत , कही ऑक्सीजन नहीं होने से मौत , कही कोरोना इलाज के लिये आवश्यक इंजेक्शनो की कमी,कही टेस्टिंग किट की कमी , कई जिलो में इलाज के लिये बेड ही नहीं ,निजी अस्पतालों की लूट- खसोट जारी , इलाज की दर तय नहीं ? पता नहीं सरकार व उसके मुखिया कोरोना नियंत्रण की रोज क्या समीक्षा कर रहे है ?


Download Android App
Download iOS App



